BAN vs ZIM T20: बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को रोमांचक मैच में तीन रन से हराया, आखिरी गेंद पर हुआ जबरदस्त ड्रामा
{"_id":"635de8462e8d4c36f63b6bf9","slug":"ban-vs-zim-live-cricket-score-t20-world-cup-2022-super-12-bangladesh-vs-zimbabwe-t20i-match-at-brisbane","type":"live","status":"publish","title_hn":"BAN vs ZIM T20: बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को रोमांचक मैच में तीन रन से हराया, आखिरी गेंद पर हुआ जबरदस्त ड्रामा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 30 Oct 2022 12:14 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:14 PM IST
खास बातें
Live Cricket Score (BAN vs ZIM) Bangladesh vs Zimbabwe T20 World Cup: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। वर्ल्ड कप का 28वां मुकाबला बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया। ब्रिस्बेन के मैदान पर रविवार (30 अक्तूबर) को बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 148 रन ही बना सकी। बांग्लादेश ने तीन रन से मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश
- फोटो : T20 World Cup/Twitter
लाइव अपडेट
12:00 PM, 30-Oct-2022
BAN vs ZIM T20 Live: आखिरी गेंद पर हु्आ ड्रामा
बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 148 रन ही बना सकी। बांग्लादेश ने तीन रन से मैच को अपने नाम कर लिया। जिम्बाब्वे की टीम को आखिरी गेंद पर जीत के लिए पांच रन बनाने थे। मोसादेक की गेंद पर नुरूल हसन ने मुजरबानी को स्टंप कर दिया, लेकिन उनकी गलती ने मैच को अजीब मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया।दरअसल, नुरूल हसन ने ब्लेसिंग मुजारबानी को स्टंप किया और बांग्लादेश की टीम को लगा कि मैच उसने अपने नाम कर लिया। जिम्बाब्वे के बल्लेबाजी भी खुद को आउट मान चुके थे, लेकिन रिव्यू में मामला पलट गया। नुरूल हसन ने विकेट के आगे से गेंद को पकड़ा। इस कारण उसे नो-बॉल करार दिया गया। खिलाड़ियों को अंपायर ने फिर से मैदान पर बुलाया। मोसादेक हुसैन की गेंद ब्लेसिंग मुजरबानी के लिए फ्री-हिट थी, लेकिन वह बल्ले को गेंद से लगा भी नहीं पाए। इस तरह बांग्लादेश ने रोमांचक मैच को तीन रन से अपने नाम कर लिया।
11:51 AM, 30-Oct-2022
BAN vs ZIM T20 Live: जिम्बाब्वे को जीत के लिए एक ओवर में 16 रन चाहिए
जिम्बाब्वे ने 19 ओवर में छह विकेट पर 135 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए छह गेंद पर 16 रन चाहिए। अनुभवी बल्लेबाज सीन विलियम्स 42 गेंद पर 64 रन बनाकर आउट हो गए। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने उन्हें रन आउट करके मैच को रोमांचक स्थिति में पहुंचा दिया है। रयान बर्ल और ब्रैड इवान्स क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
11:45 AM, 30-Oct-2022
BAN vs ZIM T20 Live: जिम्बाब्वे को जीत के लिए दो ओवर में 26 रन चाहिए
जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। जिम्बाब्वे को जीत के लिए आखिरी दो ओवर में 26 रन चाहिए। सीन विलियम्स और रयान बर्ल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। विलियम्स 39 गेंद पर 58 और रयान बर्ल 22 गेंद पर 25 रन बनाकर नाबाद हैं।11:17 AM, 30-Oct-2022
BAN vs ZIM T20 Live: जिम्बाब्वे को लगा पांचवां झटका
जिम्बाब्वे को पांचवां झटका तस्कीन अहमद ने दिया। कप्तान शाकिब अल हसन ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए तस्कीन को 12वें ओवर में बुलाया। उन्होंने कप्तान के इस फैसले को सही साबित किया। तस्कीन ने दूसरी गेंद पर रेजिस चकाबवा को आउट कर दिया। चकाबवा 19 गेंद पर 15 रन बनाए। उन्होंने सीन विलियम्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 33 गेंद पर 34 रन की साझेदारी की। चकाबवा के बाद रयान बर्ल क्रीज पर आए हैं। जिम्बाब्वे ने 13 ओवर में पांच विकेट पर 80 रन बना लिए हैं।11:08 AM, 30-Oct-2022
BAN vs ZIM T20 Live: जिम्बाब्वे की पारी के 10 ओवर समाप्त
जिम्बाब्वे की पारी के 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने चार विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। सीन विलियम्स 18 गेंद पर 26 और रेजिस चकाबवा 14 गेंद पर 12 रन बनाकर नाबाद हैं। जिम्बाब्वे को जीत के लिए 60 गेंद पर 87 रन बनाने हैं। अगर ये दोनों बल्लेबाज पांच ओवर से ज्यादा बल्लेबाजी कर लेते हैं तो जिम्बाब्बे की टीम मैच जीतने के करीब पहुंच जाएगी।10:51 AM, 30-Oct-2022
BAN vs ZIM T20 Live: जिम्बाब्वे को लगा दोहरा झटका
अनुभवी तेज गेंदबाज मुस्तफिजूर रहमान ने पारी के छठे ओवर में कहर बरपा दिया। उन्होंने दूसरी गेंद पर मिल्टन शुम्बा को आउट किया। शुम्बा 15 गेंद पर आठ रन बनाकर शाकिब अल हसन को कैच थमा बैठे। उनके बाद स्टार खिलाड़ी सिकंदर रजा क्रीज पर उतरे। वह तीन गेंद पर खाता नहीं खोल सके और ओवर की पांचवीं गेंद पर आफिफ हुसैन को कैच थमा बैठे। जिम्बाब्वे के छह ओवर में चार विकेट पर 36 रन हैं। उसे जीत के लिए 84 गेंद पर 115 रन बनाने हैं। सीन विलियम्स और रेजिस चकाबवा क्रीज पर हैं। अब ये जोड़ी जिम्बाब्वे की आखिरी उम्मीद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:36 AM, 30-Oct-2022
BAN vs ZIM T20 Live: कप्तान क्रेग एर्विन पवेलियन लौटे
जिम्बाब्वे को तीसरे ओवर में दूसरा झटका लगा। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने टीम के लिए दूसरी सफलता हासिल की। उन्होंने जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन को विकेटकीपर नूरुल हसन के हाथों कैच कराया। एर्विन सात गेंद पर आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके बाद सीन विलियम्स क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर मिल्टन शुम्बा हैं। जिम्बाब्वे ने तीन ओवर में दो विकेट पर 17 रन बना लिए हैं।10:29 AM, 30-Oct-2022
BAN vs ZIM T20 Live: वेस्ले मधेवेरे पवेलियन लौटे
151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम को पहले ओवर में बड़ा झटका लगा। तस्कीन अहमद ने वेस्ले मधेवेरे को मुस्तफिजुर रहमान के हाथों कैच कराया। मधेवेरे एक चौका लगाने के बाद पवेलियन लौट गए। उनके बाद मिल्टन शुंबा क्रीज पर उतरे हैं। दूसरे छोर पर कप्तान क्रेग एर्विन क्रीज पर हैं। जिम्बाब्वे ने दो ओवर में एक विकेट पर 12 रन बना लिए हैं।10:14 AM, 30-Oct-2022
BAN vs ZIM T20 Live: बांग्लादेश ने बनाए 150 रन
बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 150 रन बनाए। उसने जिम्बाब्वे को जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य दिया है। नजमुल हुसैन शान्तो ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 71 रन बनाए। उनके अलावा आफिफ हुसैन ने 19 गेंद पर 29 और कप्तान शाकिब अल हसन ने 20 गेंद पर 23 रन बनाए। लिटन दास ने 14 रनों का योगदान दिया। मोसादेक हुसैन सात और नूरुल हसन एक रन बनाकर आउट हुए। सौम्य सरकार खाता नहीं खोल पाए। यासिर अली एक रन बनाकर नाबाद रहे। जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ज एनगारवा ने दो-दो विकेट लिए। सिंकदर रजा और सीन विलियम्स को एक-एक सफलता मिली।09:51 AM, 30-Oct-2022