BAN vs AFG Highlights: एशिया कप में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 89 रन से हराया, सुपर-4 की उम्मीदें कायम
{"_id":"64f450c7fa7eb371be0154b3","slug":"ban-vs-afg-live-score-bangladesh-vs-afghanistan-asia-cup-2023-match-today-at-gaddafi-stadium-news-in-hindi-2023-09-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"BAN vs AFG Highlights: एशिया कप में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 89 रन से हराया, सुपर-4 की उम्मीदें कायम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 03 Sep 2023 10:53 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 03 Sep 2023 10:53 PM IST
खास बातें
BAN vs AFG Highlights, Asia Cup 2023: एशिया कप के चौथे मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 89 रन से हरा दिया। कराची के नेशनल स्टेडियम में रविवार (तीन सितंबर) को मिली इस जीत के साथ ही ग्रुप-बी में बांग्लादेश का खाता खुल गया। उसके दो मैच में अब दो अंक हो गए और सुपर-4 में जाने की उम्मीदें जिंदा हैं। दूसरी ओर, अफगानिस्तान को पहले ही मैच में हार मिली है। उसे अब सुपर-4 में पहुंचने के लिए श्रीलंका के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।
विज्ञापन
शोरिफुल इस्लाम और शमीम हुसैन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:45 PM, 03-Sep-2023
BAN vs AFG Asia Cup Live: बांग्लादेश ने हासिल की बड़ी जीत
बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 89 रन से हराकर ग्रुप-बी में बड़ी जीत हासिल की है। उसके दो मैच में अब दो अंक हो गए हैं और सुपर-4 की उम्मीदें कायम हैं। दूसरी ओर, अफगानिस्तान को टूर्नामेंट में उसके पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम के एक मैच में शून्य अंक हैं। ग्रुप राउंड में बांग्लादेश के दोनों मैच हो चुके हैं। वहीं, अफगानिस्तान को एक मुकाबला श्रीलंका से खेलना है। इसी मैच से तय होगा कि ग्रुप-बी से सुपर-4 में कौन सी टीमें जाती हैं। श्रीलंका के एक मैच में दो अंक हैं।बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम इस फैसले को सही साबित किया और 50 ओवर में पांच विकेट पर 334 रन बना दिए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 44.3 ओवर में 245 रन पर सिमट गई। उसके लिए इब्राहिम जादरान ने 75 और कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने 51 रन बनाए। इन दोनों के अलावा किसी भी बल्लेबाज ने देर तक टिकने की हिम्मत नहीं दिखाई। रहमत शाह ने 33 रन बनाए, लेकिन वह अच्छी शुरुआत के बाद आउट हो गए। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने चार और शोरिफुल इस्लाम ने तीन विकेट लिए। हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज को एक-एक सफलता मिली।
मेहदी हसन मिराज और नजमुल हुसैन का शतक
इससे पहले बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज (112) और नजमुल हुसैन शान्तो (104) ने शतक लगाए। श्रीलंका से पहले मैच में मिली पांच विकेट से हार के बाद बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छी शुरुआत की। मेहदी और नजमुल ने तीसरे विकेट केलिए 196 रन जोड़े। यहां मिराज रिटायर्ड हर्ट हो गए। नजमुल के आउट होने से तीसरे विकेट केलिए निभाई गई 215 रन की यह साझेदारी टूटी।
मेहदी-नजमुल ने लगाया वनडे का दूसरा शतक
मोहम्मद नईम (28) और मेहदी ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। यहां अफगानिस्तान ने चार गेंद में नईम और तौहिद (0) के विकेट निकालकर वापसी की कोशिश की, लेकिन मिराज और नजमुल ने बांग्लादेश को न सिर्फ फिर से संभाल लिया बल्कि उसे बड़े स्कोर की ओर पहुंचा दिया। मिराज और नजमुल दोनों ने वनडे में अपना दूसरा शतक लगाया। मिराज की तो यह वनडे में अब तक सर्वश्रेष्ठ पारी रही। मिराज ने 119 गेंद में सात चौके, तीन छक्के लगाए। वह 112 रन पर रिटायर्ड हर्ट हुए। नजमुल ने 105 गेंद में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 104 रन बनाए।
राशिद-मुजीब नहीं छोड़ पाए प्रभाव
मुश्फिकुर रहीम ने 15 गेंद में 25 और शाकिब ने 18 गेंद में 32* रन बनाकर बांग्लादेश को 334 तक पहुंचाया। अफगानिस्तान के लिए राशिद खान और मुजीब उर रहमान प्रभाव नहीं छोड़ सके। राशिद ने 10 ओवर में 66 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया। मुजीब ने 62 रन पर एक विकेट लिया। मोहम्मद नबी ने भी 10 ओवर में बिना विकेट लिए 50 रन दिए। जवाब में अफगानिस्तान की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। दूसरे ही ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज (1) को शोरिफुल ने आउट कर दिया।
10:31 PM, 03-Sep-2023
BAN vs AFG Asia Cup Live: अफगानिस्तान को आठवां झटका
अफगानिस्तान की टीम को आठवां झटका 42वें ओवर की चौथी गेंद पर लगा। करीम जनात एक गेंद पर एक रन बनाकर रन आउट हो गए। अफगानिस्तान ने 43 ओवर में आठ विकेट पर 240 रन बना लिए हैं। राशिद खान 12 गेंद पर 22 और मुजीब उर रहमान तीन गेंद पर दो रन बनाकर नाबाद है। टीम को 42 गेंद पर 95 रन और बनाने हैं।
विज्ञापन
10:22 PM, 03-Sep-2023
BAN vs AFG Asia Cup Live: गुलबदीन और नबी आउट
अफगानिस्तान को एक बार फिर से दोहरा झटका लगा है। 40वें ओवर की आखिरी गेंद पर गुलबदीन नईब आउट हो गए। उनके बाद 41वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद नबी पवेलियन लौट गए। नईब को शोरिफुल इस्लाम ने क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने 13 गेंद पर 15 रन बनाए। इस दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया। नबी को तस्कीन अहमद ने पवेलियन भेजा। वह छह गेंद पर तीन रन बनाकर आफिफ हुसैन को कैच थमा बैठे। अफगानिस्तान ने 41 ओवर में सात विकेट पर 219 रन बनाए हैं। राशिद खान पांच रन बनाकर नाबाद हैं। करीम जनात को अभी खाता खोलना है। टीम को जीत के लिए आखिरी नौ ओवर में 116 रन बनाने हैं।10:05 PM, 03-Sep-2023
BAN vs AFG Asia Cup Live: अफगानिस्तान को लगा दोहरा झटका
अफगानिस्तान को दोहरा झटका लगा है। 37वें ओवर में मेहदी हसन मिराज ने नजीबुल्लाह जादरान को आउट किया। जादरान 25 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके लगाए। जादरान के बाद अगले ही ओवर में कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी भी पवेलियन लौट गए। शाहिदी को शोरिफुल इस्लाम ने अपना शिकार बनाया। वह 60 गेंद पर 51 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके लगाए।09:53 PM, 03-Sep-2023
BAN vs AFG Asia Cup Live: कप्तान ने अफगानिस्तान को संभाला
अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने टीम को संभाल लिया है। उन्होंने 36वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। अफगानिस्तान ने 36 ओवर में तीन विकेट पर 193 रन बना लिए हैं। शाहिदी 50 और नजीबुल्लाह जादरान 17 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम को जीत के लिए 14 ओवर में 142 रन और बनाने हैं।09:24 PM, 03-Sep-2023
BAN vs AFG Asia Cup Live: अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका
अफगानिस्तान को बड़ा झटका हसन महमूद ने दिया है। उन्होंने 28वें ओवर की तीसरी गेंद पर जबरदस्त बल्लेबाजी करने वाले इब्राहिम जादरान को आउट किया। जादरान ने 74 गेंद पर 75 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके लगाए। इस दौरान एक छक्का भी लगाया। अफगानिस्तान ने 29 ओवर में तीन विकेट पर 140 रन बना लिए हैं। कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी 32 गेंद पर 24 और नजीबुल्लाह जादरान तीन रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:50 PM, 03-Sep-2023
BAN vs AFG Asia Cup Live: इब्राहिम जादरान ने लगाया अर्धशतक
अफगानिस्तान के ओपनर इब्राहिम जादरान ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने मेहदी हसन मिराज द्वारा फेंके गए 21वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। अफगानिस्तान की पारी को वह एक छोर से संभाले हुए हैं। अफगानिस्तान ने 22 ओवर में दो विकेट पर 93 रन बना लिए हैं। इब्राहिम 57 गेंद पर 52 और शाहिदी चार रन बनाकर नाबाद हैं।08:41 PM, 03-Sep-2023
BAN vs AFG Asia Cup Live: बांग्लादेश को मिली दूसरी सफलता
बांग्लादेश को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरी सफलता मिली है। तस्कीन अहमद ने रहमत शाह को आउट कर दिया है। रहमत 57 गेंद पर 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अफगानिस्तान ने 19 ओवर में दो विकेट पर 82 रन बना लिए हैं। इब्राहिम जादरान 45 और हश्मतुल्लाह शाहिदी एक रन बनाकर नाबाद हैं।07:56 PM, 03-Sep-2023
BAN vs AFG Asia Cup Live: नहीं चला रहमनुल्लाह गुरबाज का बल्ला
अफगानिस्तान के विस्फोटक ओपनर रहमनुल्लाह गुरबाज का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर पवेलियन लौट गए। गुरबाज को शोरिफुल इस्लाम ने एलबीडब्ल्यू किया। वह सात गेंद पर एक रन ही बना सके। अफगानिस्तान ने नौ ओवर में एक विकेट पर 32 रन बना लिए हैं। इब्राहिम जादरान 20 और रहमत शाह 11 रन बनाकर नाबाद हैं।06:44 PM, 03-Sep-2023