फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUS vs NZ T20 Highlights: ऑस्ट्रेलिया पहली बार बना टी-20 चैंपियन, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया, वार्नर-मार्श चमके

Mon, 15 Nov 2021 12:59 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 15 Nov 2021 12:59 AM IST
खास बातें

AUS vs NZ T20 World Cup Final: टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया है। दुबई में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 172 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 173 रन बनाकर मैच जीत लिया।

विज्ञापन
AUS vs NZ T20 Live Score: New Zealand vs Australia ICC T20 World Cup 2021 Final Today,  Match Updates in Hindi
टी-20 विश्व कप - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:52 PM, 14-Nov-2021

ऑस्ट्रेलिया बना नया टी-20 चैंपियन

टी-20 विश्व कप 2021 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया और विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की। यह ऑस्ट्रेलिया का पहला टी-20 खिताब है। इससे पहले वह पांच बार वनडे विश्व कप और दो चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार फाइनल खेल रही न्यूजीलैंड की टीम को एकतरफा मुकाबले में हराया। 

सिक्के ने भी ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच का साथ दिया और उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 172 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान केन विलियमसन को छोड़कर कोई बल्लेबाज नहीं चला। विलियमसन ने 48 गेंदों पर 85 रन की पारी खेली। 

इसके अलावा 35 गेंदों पर 28 रन, डेरिल मिचेल 11 रन, ग्लेन फिलिप्स 18 रन बना सके। इसके अलावा जेम्स नीशम 13 रन और टिम सीफर्ट 8 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा तीन विकेट और एडम जाम्पा ने एक विकेट लिया।
  • विलियमसन ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 14वां और इस टूर्नामेंट में पहला अर्धशतक लगाया।
  • विलियमसन की 85 रन की पारी टी-20 विश्व कप के फाइनल में किसी भी कप्तान की सबसे बड़ी पारी रही।
  • मिचेल स्टार्क ने अपने चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 60 रन खर्च किए। वह टी-20 विश्व कप फाइनल के इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज रहे।
  • न्यूजीलैंड का 172 रन का स्कोर किसी भी टी-20 विश्व कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर रहा।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। कप्तान एरॉन फिंच पांच रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद डेविड वार्नर और मिचेल मार्श ने पारी संभाली और दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों पर 92 रन की साझेदारी कर डाली। वार्नर ने टी-20 करियर की 21वीं फिफ्टी लगाई। उन्होंने फाइनल में छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया। वे 38 गेंदों पर 53 रन बनाकर आउट तो हुए, लेकिन अपना काम कर दिया था। 

वार्नर को ट्रेंट बोल्ट ने क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद मिचेल मार्श टिक गए और उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की छठी फिफ्टी लगाई। वार्नर की तरह उन्होंने भी छक्के के साथ फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 31 गेंदों पर फिफ्टी लगाई, जो कि किसी भी विश्व कप फाइनल की सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड केन विलियमसन के नाम था। उन्होंने भी 2021 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 32 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी।

मार्श ने मैक्सवेल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 63 रन की नाबाद साझेदारी की और टीम को चैंपियन बनाया। मार्श 50 गेंदों पर 77 रन और मैक्सवेल 18 गेंदों पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से बोल्ट ने दो विकेट लिए।
  • डेविड वार्नर ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 21वां अर्धशतक लगाया।
  • वार्नर ने इस विश्व कप में 289 रन बनाए। यह किसी भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का टी-20 विश्व कप में सबसे बढ़िया प्रदर्शन रहा।
  • मार्श ने 31 गेंदों पर अर्धशतक लगाया, जो टी-20 विश्व कप फाइनल का सबसे तेज अर्धशतक रहा।
10:38 PM, 14-Nov-2021

NZ vs AUS Live Score: 16 ओवर में स्कोर 149/2

ऑस्ट्रेलिया ने 16 ओवर में दो विकेट गंवाकर 149 रन बना लिए हैं। फिलहाल मिचेल मार्श 61 रन और मैक्सवेल 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 
विज्ञापन
10:24 PM, 14-Nov-2021

NZ vs AUS Live Score: मार्श ने भी जमाया अर्धशतक

मिचेल मार्श ने भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की छठी फिफ्टी लगाई। उन्होंने 32 गेंदों पर अर्धशतक जमाया। मार्श ने इस साल (2021) में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 600 रन भी पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं। वार्नर की तरह मार्श ने भी छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया ने 14 ओवर में दो विकेट गंवाकर 125 रन बना लिए हैं। फिलहाल मिचेल मार्श 60 रन और मैक्सवेल 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 
10:20 PM, 14-Nov-2021

NZ vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका

107 रन पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को दूसरा झटका लगा। 13वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने डेविड वार्नर को क्लीन बोल्ड किया। वे 38 गेंदों पर 53 रन बना सके। वार्नर ने मिचेल मार्श के साथ 59 गेंदों पर 92 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल मिचेल मार्श 45 रन और मैक्सवेल क्रीज पर हैं। 

 
10:11 PM, 14-Nov-2021

NZ vs AUS Live Score: वार्नर की फिफ्टी

वार्नर ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की 21वीं फिफ्टी लगाई। यह इस विश्व कप में उनकी तीसरी फिफ्टी रही। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ 65 और वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 89 रन की पारी खेली थी। पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक से चूक गए थे। ऑस्ट्रेलिया ने 12 ओवर में एक विकेट गंवाकर 106 रन बना लिए हैं। वार्नर 53 रन और मिचेल मार्श 45 रन बनाकर नाबाद हैं।
10:06 PM, 14-Nov-2021

NZ vs AUS Live Score: 10 ओवर में स्कोर 82/1

ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर में एक विकेट गंवाकर 82 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेविड वार्नर 45 रन और मिचेल मार्श 30 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया को फिलहाल 60 गेंदों पर 91 रन की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:55 PM, 14-Nov-2021

NZ vs AUS Live Score: 8 ओवर में स्कोर 60/1

ऑस्ट्रेलिया ने आठ ओवर में एक विकेट गंवाकर 60 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेविड वार्नर 26 रन और मिचेल मार्श 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया को फिलहाल 72 गेंदों पर 113 रन की जरूरत है। 
09:47 PM, 14-Nov-2021

NZ vs AUS Live Score: छह ओवर में स्कोर 43/1

ऑस्ट्रेलिया ने छह ओवर यानी पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर 43 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेविड वार्नर 19 रन और मिचेल मार्श 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया को फिलहाल 84 गेंदों पर 130 रन की जरूरत है। न्यूजीलैंड मे पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर 32 रन बनाए थे।
09:46 PM, 14-Nov-2021

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका

एरॉन फिंच पांच रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने डेरिल मिचेल के हाथों कैच कराया। 15 रन के कुल स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा।
09:34 PM, 14-Nov-2021

बोल्ट की शानदार शुरूआत

कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने शानदार शुरूआत करते हुए अपने पहले ओवर में महज एक रन दिया।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed