लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन

AUS vs NZ T20: टी20 विश्व कप के पहले मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया की बड़ी हार, न्यूजीलैंड ने 89 रन से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: रोहित राज Updated Sat, 22 Oct 2022 04:10 PM IST
AUS vs NZ T20 Live Score: T20 World Cup Australia vs New Zealand Scorecard and Result News Updates in Hindi
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

खास बातें

Australia vs New Zealand T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 के पहले मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ी हार झेलनी पड़ी है। न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रन के अंतर से हराया है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 201 रन का लक्ष्य रखा और इसके जवाब में कंगारू टीम सिर्फ 111 रन ही बना पाई।

लाइव अपडेट

03:57 PM, 22-Oct-2022

न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 200 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे और फिन एलेन के अलावा जेम्स नीशम ने शानदार बल्लेबाजी की। कॉन्वे ने 58 गेंद में नाबाद 92 रन बनाए। वहीं, फिन एलेन ने 16 गेंद में 42 और जेम्स नीशम ने 13 गेंद में 26 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने दो और जम्पा ने एक विकेट लिया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे। सबसे ज्यादा 28 रन ग्लेन मैक्सवेल ने बनाए और पैट कमिंस ने 21 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलियाई टीम 17.1 ओवर में 111 रन के स्कोर पर सिमट गई और 89 रन से मैच गंवा दिया। न्यूजीलैंड के टिम साउदी और मिशेल सैंटनर ने तीन-तीन विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट को दो विकेट मिले। फर्ग्यूसन और सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।

टी20 विश्व कप में यह रनों के अंतर से ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी हार है। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया से 2021 टी20 विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया है। 2011 के बाद यह पहला मौका है, जब न्यूजीलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया में कोई मैच जीती है।
03:49 PM, 22-Oct-2022

AUS vs NZ T20 Live: ऑस्ट्रेलिया के नौ विकेट गिरे

201 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट गंवा दिए हैं। अब कंगारू टीम की हार तय नजर आ रही है। जोश हेजलवुड और पैट कमिंस क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर नौ विकेट पर 111 रन है।
03:28 PM, 22-Oct-2022

AUS vs NZ T20 Live: ऑस्ट्रेलिया के छह विकेट गिरे

82 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया के छह विकेट गिर चुके हैं। मैथ्यू वेड दो रन और टिम डेविड 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब ऑस्ट्रेलिया के जीतने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी है। ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर छह विकेट पर 87 रन है।
विज्ञापन
03:09 PM, 22-Oct-2022

AUS vs NZ T20 Live: चार विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। 201 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम दबाव में दिख रही है और अब तक चार अहम बल्लेबाज छोटे स्कोर पर आउट हो चुके हैं। मार्कस स्टोइनिस 14 गेंद में सात रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स ने सैंटनर की गेंद पर शानदार कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेजा। 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 62 रन है।
02:59 PM, 22-Oct-2022

AUS vs NZ T20 Live: पावरप्ले में ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट खोकर 37 रन बनाए

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पावरप्ले में तीन विकेटट खोकर 37 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर और एरोन फिंच के बाद मिशेल मार्श भी 16 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अब मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर हैं।
02:50 PM, 22-Oct-2022

AUS vs NZ T20 Live: ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट गिरे

201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के दो विकेट गिर चुके हैं। कप्तान एरोन फिंच 13 और डेविड वॉर्नर पांच रन बनाकर आउट हो चुके हैं। चार ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 30 रन है।
विज्ञापन
02:18 PM, 22-Oct-2022

AUS vs NZ T20 Live: न्यूजीलैंड ने बनाए 200 रन

न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट में जीत से शुरुआत करने के लिए 201 रन बनाने होंगे। कीवी टीम के लिए ओपनर डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा नाबाद 92 रन बनाए। उन्होंने 58 गेंद की पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। कॉनवे के अलावा फिन एलन 16 गेंद पर 42 और जेम्स नीशम ने 13 गेंद पर नाबाद 26 रन बनाए। कप्तान केन विलियम्सन ने 23 और ग्लेन फिलिप्स ने 12 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने दो और एडम जम्पा ने एक विकेट लिए।
01:59 PM, 22-Oct-2022

AUS vs NZ T20 Live: ग्लेन फिलिप्स का बल्ला नहीं चला

ग्लेन फिलिप्स का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह 10 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लिया। फिलिप्स के आउट होने के बाद जिम्मी नीशम क्रीज पर आए हैं। न्यूजीलैंड ने 16 ओवर में तीन विकेट पर 152 रन बना लिए हैं। डेवोन कॉनवे 47 गेंद पर 72 रन बनाकर नाबाद हैं।
01:43 PM, 22-Oct-2022

AUS vs NZ T20 Live: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका कप्तान केन विलियम्सन के रूप में लगा। वह 13वें ओवर की आखिरी गेंद एडम जम्पा का शिकार बन गए। विलियम्सन ने 23 गेंद पर 23 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर उतरे हैं। डेवोन कॉनवे ने 39 गेंद पर 59 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड के 13 ओवर में दो विकेट पर 125 रन बना लिए हैं।
01:37 PM, 22-Oct-2022

AUS vs NZ T20 Live: बड़े स्कोर की बढ़ा न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड ने 12 ओवर में एक विकेट पर 114 रन बना लिए हैं। डेवोन कॉनवे 35 गेंद पर 49 और कप्तान केन विलियम्सन 21 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 47 गेंद पर 58 रन की साझेदारी कर ली है। कीवी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है।
01:16 PM, 22-Oct-2022

AUS vs NZ T20 Live: न्यूजीलैंड ने आठ ओवर में बनाए 81 रन

फिन एलन के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड के रनों की रफ्तार धीमी हुई है। उसने आठ ओवर में एक विकेट पर 81 रन बनाए हैं। कप्तान केन विलयम्सन के साथ डेवोन कॉनवे क्रीज पर हैं। कॉनवे ने 20 गेंद पर 30 और विलियम्सन ने 12 गेंद पर आठ रन बनाए हैं।
12:56 PM, 22-Oct-2022

AUS vs NZ T20 Live: फिन एलन तूफानी पारी खेलकर आउट

न्यूजीलैंड को पहला झटका पांचवें ओवर की पहली गेंद पर लगा। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने फिन एलन को क्लीन बोल्ड कर दिया। आउट होने से पहले एलन ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 16 गेंद पर 42 रन बनाए। इस दौरान पांच चौके और तीन छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 262.50 का रहा। न्यूजीलैंड ने 4.1 ओवर में एक विकेट पर 56 रन बनाए हैं। एलन के आउट होने के बाद कप्तान केन विलियम्सन क्रीज पर आए हैं। डेवोन कॉनवे नौ गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद हैं।
12:52 PM, 22-Oct-2022

AUS vs NZ T20 Live: न्यूजीलैंड के 50 रन पूरे

न्यूजीलैंड ने चार ओवर में बिना किसी नुकसान के 56 रन बना लिए हैं। डेवोन कॉनवे और फिन एलन क्रीज पर हैं। एलन ने 15 गेंद पर 42 रन बना लिए हैं। वहीं, कॉनवे ने नौ गेंद पर 14 रन बनाए हैं।
12:36 PM, 22-Oct-2022

AUS vs NZ T20 Live: न्यूजीलैंड की पारी शुरू

न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो गई है। फिन एलन और डेवोन कॉनवे क्रीज पर हैं। मिचेल स्टार्क के पहले ओवर में फिन एलन ने तूफानी बल्लेबाजी। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। न्यूजीलैंड ने एक ओवर में बिना किसी नुकसान के 14 रन बना लिए हैं।
12:09 PM, 22-Oct-2022

AUS vs NZ T20 Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), फिन एलन, केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Election

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed