AUS vs NAM: ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप में तीसरी जीत, नामीबिया को नौ विकेट से हराया, हेड-मार्श ने दिलाई जीत
{"_id":"6668ea1cffc38eeb500dc55e","slug":"aus-vs-nam-t20-world-cup-live-score-australia-vs-namibia-scorecard-result-news-in-hindi-2024-06-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"AUS vs NAM: ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप में तीसरी जीत, नामीबिया को नौ विकेट से हराया, हेड-मार्श ने दिलाई जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 12 Jun 2024 08:52 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 12 Jun 2024 08:52 AM IST
खास बातें
Live Cricket Score (AUS vs NAM) Australia vs Namibia T20 World Cup: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज टी20 विश्व कप 2024 का 24वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और नामीबिया के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 72 रन के स्कोर पर नामीबिया ऑलआउट हो गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 5.4 ओवर में एक विकेट पर 74 रन बनाए और नौ विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया
- फोटो : ICC/T20 World Cup
लाइव अपडेट
08:31 AM, 12-Jun-2024
AUS vs NAM Live Score: ऑस्ट्रेलिया की नौ विकेट से जीत
ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को नामीबिया के खिलाफ नौ विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। टी20 विश्व कप 2024 में लगातार तीसरी जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका के बाद मिचेल मार्श की टीम सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई।नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया ने 17 ओवर में 10 विकेट पर सिर्फ 72 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 5.4 ओवर में एक विकेट गंवाकर 74 रन बनाए और 86 गेंदों के शेष रहते नौ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत की हीरो एडम जम्पा रहे जिन्होंने मात्र 12 रन खर्च कर चार विकेट चटकाए।
ऑस्ट्रेलिया की पारी
75 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने दमदार प्रदर्शन किया और 5.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड ने पारी की अच्छी शुरुआत की। इस मैच में दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 21 रनों की साझेदारी हुई। वॉर्नर आठ गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोर्चा मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने संभाला। दोनों के बीच 53 रनों की साझेदारी हुई। हेड 34 और मार्श 18 रन बनाकर नाबाद रहे। नामीबिया के लिए डेविड विसी ने एक विकेट लिया। इसके अलावा कोई गेंदबाज सफलता हासिल नहीं कर सका।
08:05 AM, 12-Jun-2024
AUS vs NAM Live Score: ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा
ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका डेविड वॉर्नर के रूप में लगा। उन्हें विसी ने अपना शिकार बनाया। वह 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मिचेल मार्श उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए ट्रेविस हेड क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
07:48 AM, 12-Jun-2024
AUS vs NAM Live Score: ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू
ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड उतरे हैं। पारी का पहला ओवर रुबेन ट्रंपलमैन ने डाला। एक ओवर के बाद टीम का स्कोर 7/0 है।07:34 AM, 12-Jun-2024
AUS vs NAM Live Score: 72 रन पर ऑलआउट हुई नामीबिया
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया की टीम 17 ओवर में 72 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच में कप्तान इरास्मस के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। उन्होंने चौर चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए। इस मैच में माइकल 10, निकोलस दो, फ्रीलिंक एक, स्मिट तीन, ग्रीन एक, डेविड विसी एक, रुबेन सात, बरनार्ड और शिकोंगो शून्य रन बनाकर आउट हुए। वहीं, जैक ब्रेसवेल दो रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए जम्पा ने चार विकेट चटकाए जबकि हेजलवुड और स्टोइनिस को दो-दो सफलताएं मिलीं। वहीं, कमिंस और नाथन एलिस को एक-एक विकेट मिला।07:30 AM, 12-Jun-2024
AUS vs NAM Live Score: कप्तान इरास्मस भी आउट हुए
कप्तान इरास्मस 36 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें स्टोइनिस ने अपना शिकार बनाया।07:09 AM, 12-Jun-2024
AUS vs NAM Live Score: नामीबिया का आठवां विकेट गिरा
नामीबिया को आठवां झटका बरनार्ड स्कॉल्ट्ज के रूप में लगा। उन्हें जम्पा ने बोल्ड किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जैक ब्रेसल उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए कप्तान इसास्मस मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:06 AM, 12-Jun-2024
AUS vs NAM Live Score: विसी के बाद रूबेन भी आउट
नामीबिया को छठा झटका डेविड विसी के रूप में लगा। उन्हें एडम जम्पा ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बना सके। इसके बाद जम्पा ने रुबेन ट्रंपलमैन को अपना शिकार बनाया।06:47 AM, 12-Jun-2024
AUS vs NAM Live Score: पांचवां विकेट भी गिरा
नामीबिया को पांचवां झटका एडम जम्पा ने 21 रन के स्कोर पर दिया। उन्होंने जेन ग्रीन को आउट किया। वह सिर्फ एक रन बना सके। सातवें नंबर पर अब बल्लेबाजी के लिए डेविड विसी उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए गेरार्ड इरास्मस क्रीज पर मौजूद हैं।06:43 AM, 12-Jun-2024
AUS vs NAM Live Score: 18 पर नामीबिया का चौथा विकेट भी गिरा
नामीबिया को चौथा झटका जेजे स्मिट के रूप में लगा। उन्हें नाथ एलिस ने 18 रन के स्कोर पर आउट किया। वहसिर्फ तीन रन बना सके। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जेन ग्रीन पहुंचे हैं। उनका साथ देने के लिए कप्तान इसमसम मौजूद हैं।06:25 AM, 12-Jun-2024