फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AFG vs SL: अफगानिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, श्रीलंका ने छह विकेट से हराया, हसरंगा और धनंजय जीत के हीरो

Tue, 01 Nov 2022 01:05 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: रोहित राज Updated Tue, 01 Nov 2022 01:05 PM IST
खास बातें

Live Cricket Score (AFG vs SL) Afghanistan vs Sri Lanka T20 World Cup: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 वर्ल्ड कप का 32वां मुकाबला मंगलवार (एक नवंबर) को अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच ब्रिस्बेन में खेला गया। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 20 ओवर में आठ विकेट पर 144 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 18.3 ओवर में चार विकेट पर 148 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
afg vs sl live cricket score t20 world cup 2022 super 12 Afghanistan vs Sri Lanka t20i match at Brisbane
वानिंदु हसरंगा और धनंजय डी सिल्वा - फोटो : ICC

लाइव अपडेट

12:53 PM, 01-Nov-2022

AFG vs SL T20 Live: श्रीलंका ने शानदार जीत दर्ज की

श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराकर सुपर-12 में दूसरी जीत दर्ज की। चार मैच में उसके अब चार अंक हो गए हैं। वह सेमीफाइनल की दौड़ में अभी भी बना हुआ है। दूसरी ओर, अफगानिस्तान की टीम इस हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। उसके चार मैच में सिर्फ दो ही अंक हैं। वह एक मैच जीत भी लेता है तो चार अंक ही हो पाएंगे। अफगानिस्तान को अब ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। अफगानिस्तान सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम है। उससे पहले ग्रुप-1 में नीदरलैंड बाहर हो चुका है।

मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 144 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 18.3 ओवर में चार विकेट पर 148 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। उसके लिए धनंजय डी सिल्वा ने सबसे ज्यादा नाबाद 66 रन बनाए। 42 गेंद की पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। कुसल मेंडिस ने 25, चरित असालंका ने 19, भानुका राजपक्षे ने 18 और पथुम निसांका ने 10 रनों का योगदान दिया। कप्तान दासुन शनाका खाता खोले बगैर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए तीन विकेट लेने वाले वानिंदु हसरंगा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
12:26 PM, 01-Nov-2022

AFG vs SL T20 Live: श्रीलंका को लगा तीसरा झटका

अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका का तीसरा विकेट गिर गया है। राशिद खान ने चरित असालंका को चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर आउट कर दिया। असालंका 18 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक चौका लगाया। अफगानिस्तान ने 14 ओवर में तीन विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 36 गेंद पर 39 रन बनाने हैं। धनंजय डी सिल्वा 27 गेंद पर 38 और भानुका राजपक्षे दो गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
12:02 PM, 01-Nov-2022

AFG vs SL T20 Live: श्रीलंका को लगा दूसरा झटका

श्रीलंका को दूसरा झटका राशिद खान ने दिया। उन्होंने आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर कुसल को गुरबाज के हाथों कैच करा दिया। कुसल मेंडिस ने 27 गेंद पर 25 रन बनाए। इस दौरान दो चौके और एक छक्का लगाया। श्रीलंका ने नौ ओवर में दो विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। धनंजय डी सिल्वा 12 गेंद पर 10 और चरित असालंका पांच गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद हैं।
11:45 AM, 01-Nov-2022

AFG vs SL T20 Live: अफगानिस्तान को मिली पहली सफलता

अफगानिस्तान को पहली सफलता दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर मिली। मुजीब उर रहमान ने पथुम निसांका को क्लीन बोल्ड कर दिया। निसांका 10 गेंद पर 10 रन ही बना सके। श्रीलंका ने पांच ओवर में एक विकेट पर 23 रन बना लिए हैं। कुसल मेंडिस 14 गेंद पर 10 रन और धनंजय डी सिल्वा छह गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद हैं।
11:13 AM, 01-Nov-2022

AFG vs SL T20 Live: श्रीलंका को मिला चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 145 रन का लक्ष्य दिया है। उसने 20 ओवर में आठ विकेट पर 144 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज ने 28, उस्मान गनी ने 27 और इब्राहिम जादरान ने 22 रन बनाए। नजीबुल्लाह जादरान ने 18, कप्तान मोहम्मद नबी ने 13 और गुलबदीन नायब ने 12 रनों का योगदान दिया। राशिद खान नौ और मुजीब उर रहमान एक रन बनाकर आउट हुए। अजमतुल्लाह ओमरजई तीन रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। उन्होंने चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट लिए। लहिरू कुमारा ने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। कसुन रजीता और धनंजय डी सिल्वा को एक-एक सफलता मिली।
10:58 AM, 01-Nov-2022

AFG vs SL T20 Live: अफगानिस्तान की पारी के तीन ओवर बाकी

अफगानिस्तान की पारी के 17 ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने चार विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। गुलबदीन नायब 13 गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ कप्तान मोहम्मद नबी पांच गेंद पर नौ रन बनाकर खेल रहे हैं। नजीबुल्लाह जादरान 16 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें धनंजय ने हसरंगा के हाथों कैच आउट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:39 AM, 01-Nov-2022

AFG vs SL T20 Live: इब्राहिम जादरान पवेलियन लौटे

अफगानिस्तान को तीसरा झटका इब्राहिम जादरान के रूप लगा। वह 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 18 गेंद पर 22 रन बनाए। इस दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया। उन्हें लहिरू कुमारा ने आउट किया। कुमारा को दूसरी सफलता मिली। उन्होंने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिए। अफगानिस्तान ने 13 ओवर में तीन विकेट पर 95 रन बना लिए हैं। नजीबलुल्हा जादरान आठ गेंद पर छह और गुलबदीन नायब तीन गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद हैं।
10:24 AM, 01-Nov-2022

AFG vs SL T20 Live: उस्मान गनी हुए आउट

अफगानिस्तान की टीम ने 10 ओवर में एक विकेट पर 68 रन बना लिए थे। ड्रिंक्स ब्रेक तक उस्मान गली 25 गेंद पर 27 और इब्राहिम जादरान 11 गेंद पर सात रन बनाकर नाबाद थे। ड्रिंक्स ब्रेक के बाद अफगानिस्तान को दूसरा झटका लगा। 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर उस्मान गनी आउट हो गए। वानिंदु हसरंगा ने उन्हें दासुन शनाका के हाथों कैच आउट कराया। उस्मान ने 27 गेंद पर 27 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया।
10:05 AM, 01-Nov-2022

AFG vs SL T20 Live: अफगानिस्तान को लगा झटका

अफगानिस्तान को पहला झटका पावरप्ले के बाद लगा। रहमनुल्लाह गुरबाज को लहिरू कुमारा ने क्लीन बोल्ड कर दिया। गुरबाज सातवें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 24 गेंद पर 28 रन बनाए। इस दौरान दो चौके और दो छक्के लगाए। गुरबाज ने उस्मान गनी के साथ पहले विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की। अफगानिस्तान ने सात ओवर में एक विकेट पर 47 रन बना लिए हैं। उस्मान गनी 17 गेंद पर 16 और इब्राहिम जादरान एक गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद हैं।
09:41 AM, 01-Nov-2022

AFG vs SL T20 Live: अफगानिस्तान की धीमी शुरुआत

अफगानिस्तान की पारी की शुरुआत काफी धीमी हुई है। टीम ने दो ओवर में सिर्फ सात रन बनाए हैं। ओपनर रहमनुल्लाह गुरबाज 12 गेंद पर सात रन बनाकर नाबाद हैं। उस्मान गनी को एक भी गेंद खेलने का मौका नहीं मिला है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed