AFG vs SA Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने 107 रन से अफगानिस्तान को हराया, कगिसो रबाडा को मिले तीन विकेट
{"_id":"67b83804d16baef8fa0fccbf","slug":"afg-vs-sa-champions-trophy-live-afghanistan-vs-south-africa-toss-scorecard-karachi-match-updates-in-hindi-2025-02-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"AFG vs SA Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने 107 रन से अफगानिस्तान को हराया, कगिसो रबाडा को मिले तीन विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 21 Feb 2025 10:16 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 21 Feb 2025 10:16 PM IST
खास बातें
Live Cricket Score Today, AFG vs SA Champions Trophy 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। चैंपियंस ट्रॉफी में आज अफगानिस्तान का सामना दक्षिण अफ्रीका से है। ग्रुप-बी का यह मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया जिसे टेम्बा बावुमा की अगुआई वाली टीम ने 107 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : @ACBofficials
लाइव अपडेट
10:14 PM, 21-Feb-2025
AFG vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 107 रन से हराया
दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 107 रन से हरा दिया। शुक्रवार को चैंपियंस ट्रॉफी का तीसरा मैच दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच कराची में खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टेम्बा बावुमा की अगुआई वाली टीम ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 315 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 43.3 ओवर में सिर्फ 208 रन बना सकी और ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ग्रुप बी की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।100+ रनों के अंतर से अफगानिस्तान की चौथी सबसे बड़ी हार
100 से ज्यादा रनों के अंतर से अफगानिस्तान को आईसीसी के किसी वनडे टूर्नामेंट में चौथी बार सबसे बड़ी शिकस्त मिली है। विश्व कप 2015 में ऑस्ट्रेलिया ने इस टीम को 275 रन से हराया था। इसके बाद 2019 विश्व कप में उन्हें 150 रन और विश्व कप 2023 में 149 रन से हराया था।
आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की सबसे बड़ी शिकस्त
| हार का अंतर | विपक्षी टीम | स्थान | टूर्नामेंट | वर्ष |
|---|---|---|---|---|
| 275 रन | ऑस्ट्रेलिया | पर्थ | क्रिकेट विश्व कप | 2015 |
| 150 रन | इंग्लैंड | ओल्ड ट्रैफर्ड | क्रिकेट विश्व कप | 2019 |
| 149 रन | न्यूजीलैंड | चेन्नई | क्रिकेट विश्व कप | 2023 |
| 107 रन | दक्षिण अफ्रीका | कराची | चैंपियंस ट्रॉफी | 2025 |
| 105 रन | बांग्लादेश | कैनबरा | क्रिकेट विश्व कप | 2015 |
अफगानी बल्लेबाजों ने किया निराश
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। उनकी तरफ से रहमत शाह ने सर्वाधिक 90 रनों की पारी खेली। उनके अलावा पांच बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी नहीं छू सके जबकि दो बल्लेबाज अपने निजी स्कोर को दहाई में तब्दील नहीं कर सके। इस दौरान कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी और फजलहक फारुकी खाता भी नहीं खोल सके। दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने तीन विकेट लिए जबकि लुंगी एनगिडी और वियान मुल्डर ने दो-दो सफलताएं हासिल कीं। वहीं, मार्को यानसेन और केशव महाराज को एक-एक विकेट मिला।
08:39 PM, 21-Feb-2025
AFG vs SA Live Score: 89 के स्कोर पर पांचवां विकेट गिरा
अफगानिस्तान को पांचवां झटका कगिसो रबाडा ने दिया। उन्होंने अजमतुल्लाह उमरजई को अपना शिकार बनाया। वह 18 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर रहमत शाह और मोहम्मद नबी मौजूद हैं। 26 ओवर के बाद टीम का स्कोर 105/5 है।
विज्ञापन
07:52 PM, 21-Feb-2025
AFG vs SA Live Score: हशमतुल्लाह भी आउट हुए
50 के स्कोर पर अफगानिस्तान ने चौथा विकेट भी गंवा दिया। वियान मुल्डर ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को टेम्बा बावुमा के हाथों कैच कराया। वह खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अजमतुल्लाह उमरजई उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रहमत शाह क्रीज पर मौजूद हैं।07:47 PM, 21-Feb-2025
AFG vs SA Live Score: इब्राहिम के बाद सेदिकुल्लाह भी आउट हुए
अफगानिस्तान को तीसरा झटका सेदिकुल्लाह अटल के रूप में लगा। मार्को यानसेन ने उन्हें रनआउट किया। वह 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इससे पहले कगिसो रबाडा ने इब्राहिम जादरान को बोल्ड किया। वह 17 रन बना सके। फिलहाल क्रीज पर रहमत शाह और हशमतुल्लाह शाहिदी क्रीज पर मौजूद हैं।07:18 PM, 21-Feb-2025
AFG vs SA Live Score: अफगानिस्तान की खराब शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम को पहला झटका 16 रन के स्कोर पर लगा। लुंगी एनगिडी ने रहमनुल्लाह गुरबाज को अपना शिकार बनाया। वह 10 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर इब्राहिम जादरान और सेदिकु्ल्लाह अटल मौजूद हैं।06:15 PM, 21-Feb-2025
AFG vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 316 रन का लक्ष्य
रेयान रिकेल्टन की शतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में छह विकेट खोकर 315 रन बनाए। इस मुकाबले में अफ्रीकी टीम के तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा। इनमें टेम्बा बावुमा (58), रासी वैन डर डुसेन (52) और एडेन मार्करम (52*) शामिल हैं। वहीं, टोनी ने 11, डेविड मिलर ने 14 और वियान मुल्डर ने 12* रन बनाए। मार्को यानसेन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अफगानिसतान के लिए मोहम्मद नबी ने दो विकेट लिए जबकि फजहलक फारुकी, अजमतुल्लाह उमरजई और नूर अहमद ने एक-एक सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:36 PM, 21-Feb-2025
AFG vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को लगा चौथा झटका
दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका रासी वैन डर डुसेन के रूप में लगा। उन्हें नूर अहमद ने अपना शिकार बनाया। वह 46 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले मोहम्मद नबी ने टोनी डी जॉर्जी को अपना शिकार बनाया। वह 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। फिलहाल क्रीज पर एडेन मार्करम और डेविड मिलर मौजूद हैं।05:10 PM, 21-Feb-2025
AFG vs SA Live Score: रिकेल्टन आउट हुए
अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे रिकेल्टन 103 रन बनाकर रन आउट हो गए। फिलहाल क्रीज पर एडेन मार्करम और रासी वैन डर डुसेन क्रीज पर मौजूद हैं।05:07 PM, 21-Feb-2025
AFG vs SA Live Score: रिकेल्टन ने जड़ा शतक
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 101 गेंदों में अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा है। 35 ओवर के बाद टीम का स्कोर 199/2 है। रासी वैन डर डुसेन 18* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।04:39 PM, 21-Feb-2025
AFG vs SA Live Score: द. अफ्रीका को लगा दूसरा झटका
दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका मोहम्मद नबी ने दिया। उन्होंने टेम्बा बावुमा को अपना शिकार बनाया। वह 76 गेंदों में 58 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रासी वैन डर डुसैन उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रेयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद हैं।