फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AFG vs PAK: बारिश के कारण बेनतीजा रहा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अभ्यास मैच, अफरीदी गेंदबाजी में चमके

Wed, 19 Oct 2022 11:53 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: रोहित राज Updated Wed, 19 Oct 2022 11:53 AM IST
खास बातें

Live Cricket Score (AFG vs PAK) Afghanistan vs Pakistan Warm-Up Match Live :नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच वर्ल्ड कप से पहले अभ्यास मैच ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमों का यह दूसरा अभ्यास मैच है। इससे पहले पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी। वहीं, अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराया था।

विज्ञापन
AFG vs PAK warm up live cricket score t20 world cup 2022 Afghanistan vs Pakistan practice match at Brisbane
शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

11:48 AM, 19-Oct-2022

AFG vs PAK Live Score: बारिश के कारण मैच को किया गया समाप्त

बारिश के कारण पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अभ्यास मैच पूरा नहीं हो सका। अंपायरों ने लगातार बारिश को देखते हुए मुकाबले को समाप्त करने का एलान कर दिया। इस तरह यह मैच बेनतीजा रहा। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 2.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 19 रन बना लिए थे। मैच रोके जाने तक मोहम्मद रिजवान छह और कप्तान बाबर आजम खाता खोले बगैर नाबाद थे। अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने 13 वाइड गेंदें फेंकी। पाकिस्तान की टीम अब 23 अक्तूबर को मैदान पर उतरेगी। वहां उसका मुकाबला भारत से होगा। वहीं, अफगानिस्तान 22 अक्तूबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा।
10:56 AM, 19-Oct-2022

AFG vs PAK Live Score: बारिश ने डाला खलल

पाकिस्तान ने 2.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 19 रन बना लिए हैं। मोहम्मद रिजवान छह और बाबर आजम शून्य पर नाबाद हैं। पाकिस्तान को जीत के लिए 155 रन का लक्ष्य मिला है। अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने 13 रन एक्स्ट्रा में दे दिए हैं। हैरानी की बात है कि पारी में अब तक 14 गेंद हुए हैं। वहीं, अफगानिस्तान ने 13 वाइड किए हैं।
विज्ञापन
10:17 AM, 19-Oct-2022

AFG vs PAK Live Score: अफगानिस्तान ने 20 ओवर में बनाए 154 रन

अफगानिस्तान ने अभ्यास मैच में पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 154 रन बनाए। उसने पाकिस्तान को 155 रन का लक्ष्य दिया है। अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने 37 गेंद पर 51 रन बनाए। वहीं, उस्मान गनी ने 20 गेंद पर नाबाद 32 रन बनाए। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 39 गेंद पर 72 रन की साझेदारी की। अफगानिस्तान के शुरुआती बल्लेबाज इस मैच में फ्लॉप साबित हुए। आठ में से तीन ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके। नबी और गनी के अलावा इब्राहिम जादरान ने 35 रनों का योगदान दिया। हजरतुल्लाह जजई ने नौ, नजीबुल्लाह जादरान ने छह और देरविश रसूल ने तीन रन बनाए। रहमनुल्लाह गुरबाज और अजमतुल्लाह ओमरजई खाता नहीं खोल सके। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने खतरनाक गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए। अफरीदी ने अपने शुरुआत दो ओवरों में ही दो सफलता हासिल कर ली थी। उनके अलावा हारिस रउफ को दो विकेट मिले। शादाब खान और मोहम्मद नवाज को एक-एक सफलता मिली।
09:54 AM, 19-Oct-2022

AFG vs PAK Live Score: 16 ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर 107/6

अफगानिस्तान की टीम ने 16 ओवर में छह विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। उसकी पारी के आखिरी चार ओवर बाकी हैं। अफगानिस्तान को छठा झटका 14वें ओवर में लगा। हारिस रउफ ने अजमतुल्लाह ओमरजई को तीसरी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। ओमरजई दो गेंदों का सामना करने के बाद भी खाता नहीं खोल सके। कप्तान मोहम्मद नबी 24 और उस्मान गनी 13 रन बनाकर नाबाद हैं।
09:37 AM, 19-Oct-2022

AFG vs PAK Live Score: अफगानिस्तान को लगा पांचवां झटका

अफगानिस्तान को 13वें ओवर में पांचवां झटका लगा। शादाब खान ने ओवर की आखिरी गेंद पर इब्राहिम जादरान को आउट कर दिया। इब्राहिम ने 34 गेंद पर 35 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। अफगानिस्तान ने 13 ओवर में पांच विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। कप्तान मोहम्मद नबी 16 रन बनाकर नाबाद हैं। अजमतुल्लाह ओमरजई अभी बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।
09:22 AM, 19-Oct-2022

AFG vs PAK Live Score: अफगानिस्तान की पारी के आधे ओवर समाप्त

अफगानिस्तान की पारी के आधे ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने 10 ओवर में चार विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। इब्राहिम जादरान 22 और कप्तान मोहम्मद नबी सात रन बनाकर नाबाद हैं। अफगानिस्तान को चौथा झटका मोहम्मद नवाज ने दिया। उन्होंने आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर नजीबुल्लाह जादरान को आउट कर दिया। जादरान आठ गेंद पर छह रन बनाकर नसीम शाह को कैच थमा बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:06 AM, 19-Oct-2022

AFG vs PAK Live Score: अफगानिस्तान ने 6 ओवर में बनाए 29 रन

अफगानिस्तान ने पावरप्ले यानी छह ओवर में तीन विकेट पर 29 रन बना लिए हैं। इब्राहिम जादरान आठ और नजीबुल्लाह जादरान तीन रन बनाकर नाबाद हैं। अफगानिस्तान को तीसरा झटका हारिस रउफ ने दिया। उन्होंने दरवेश रसूली को मोहम्मद नवाज के हाथों कैच कराया। दरवेश सात गेंद पर तीन रन बनाकर आउट हो गए।
08:48 AM, 19-Oct-2022

AFG vs PAK Live Score: अफगानिस्तान को लगा दूसरा झटका

शाहीन अफरीदी ने अफगानिस्तान को दूसरा झटका दिया है। उन्होंने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर हजरतुल्लाह जजई को क्लीन बोल्ड कर दिया। जजई ने 11 गेंद पर नौ रन बनाए। उनके आउट होने के बाद दरवेश रसूली क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर इब्राहिम जादरान हैं। अफगानिस्तान ने तीन ओवर में दो विकेट पर 11 रन बना लिए हैं।
08:38 AM, 19-Oct-2022

AFG vs PAK Live Score: अफगानिस्तान को लगा पहला झटका

अफगानिस्तान को पहला झटका पहले ही ओवर में लगा। शाहीन अफरीदी ने चौथी गेंद पर रहमानुल्ला गुरबाज को एलबीडब्ल्यू कर दिया। गुरबाज एक गेंद पर खाता खोले बगैर आउट हो गए। इब्राहिम जादरान क्रीज पर उतरे हैं। दूसरे छोर पर हजरतुल्लाह जजई नाबाद हैं। अफगानिस्तान ने एक ओवर में एक विकेट पर एक रन बना लिए हैं।
08:29 AM, 19-Oct-2022

AFG vs PAK Live Score: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

अफगानिस्तान: दरवेश रसूली, हजरतुल्लाह जजई, इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), मुजीब उर रहमान, कैश अहमद, राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफी, फरीद अहमद मलिक, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, फखर जमान, आसिफ अली, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हारिस रउफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह , मोहम्मद वसीम जूनियर।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed