AFG vs PAK: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को रोमांचक मैच में एक विकेट से हराया, गुरबाज का शतक हुआ बेकार
{"_id":"64e73701f994d1ea6201b20b","slug":"afg-vs-pak-live-score-odi-2023-afghanistan-vs-pakistan-2nd-odi-match-scorecard-news-updates-in-hindi-2023-08-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"AFG vs PAK: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को रोमांचक मैच में एक विकेट से हराया, गुरबाज का शतक हुआ बेकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 24 Aug 2023 11:46 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हंबनटोटा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हंबनटोटा
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:46 PM IST
खास बातें
PAK vs AFG ODI 2023: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में एक रन से हरा दिया। श्रीलंका के हंबनटोटा में उसने दूसरे मैच को अपने नाम कर सीरीज में भी 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 50 ओवर में पांच विकेट पर 300 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 49.5 ओवर में नौ विकेट पर 302 रन बना लिए।
विज्ञापन
बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
11:26 PM, 24-Aug-2023
AFG vs PAK: नसीम शाह ने दिलाई जीत
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज को अपने नाम कर लिया है। उसने दूसरे वनडे में एक विकेट से जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। पाकिस्तान ने महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर पहला मुकाबला 142 रन से अपने नाम किया था। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 50 ओवर में पांच विकेट पर 300 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 49.5 ओवर में नौ विकेट पर 302 रन बना लिए।पाकिस्तान के लिए इमाम उल हक ने सबसे ज्यादा 91 रन बनाए। वह शतक लगाने से चूक गए। कप्तान बाबर आजम ने 53 रन बनाए। शादाब खान ने आखिरी ओवरों में 35 गेंद पर शानदार 48 रन बनाए। फखर जमान ने 30, इफ्तिखार अहमद ने 17 और आगा सलमान ने 14 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए फारूकी ने तीन और मोहम्मद नबी ने दो विकेट लिए।
11:02 PM, 24-Aug-2023
AFG vs PAK Live: पाकिस्तान को तीन ओवर में चाहिए 33 रन
पाकिस्तान को सातवां झटका इफ्तिखार अहमद के रूप में लगा। वह 24 गेंद पर 17 रन बनाकर अब्दुल रहमान का शिकार बन गए। पाकिस्तान ने 47 ओवर में तीन विकेट पर 268 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए तीन ओवर में 33 रन चाहिए। शादाब खान 30 और शाहीन अफरीदी एक रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
10:34 PM, 24-Aug-2023
AFG vs PAK Live: पाकिस्तान की टीम लड़खड़ाई
पाकिस्तान की टीम को लगातार तीन झटके लगे हैं। चार रन के अंदर उसके तीन बल्लेबाज आउट हो गए। 208 रन के स्कोर पर आगा सलमान आउट हुए। इसी स्कोर पर उसामा मीर पवेलियन लौट गए। 211 रन के स्कोर पर इमाम उल हक पवेलियन लौट गए। आगा सलमान 15 गेंद पर 14 रन बनाकर मोहम्मद नबी का शिकार बने। नबी ने उसामा मीर को खाता नहीं खोलने दिया। इमाम उल हक शतक लगाने से चूक गए। वह 91 रन बनाकर मुजीब उर रहमान की गेंद पर आउट हो गए। पाकिस्तान ने 42 ओवर में छह विकेट पर 225 रन बना लिए हैं। इफ्तिखार अहमद और शादाब खान क्रीज पर हैं। टीम को आठ ओवर में 76 रन चाहिए।10:14 PM, 24-Aug-2023
AFG vs PAK Live: नहीं चला रिजवान का बल्ला
पाकिस्तान के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह सात गेंद पर दो रन बनाकर रन आउट हो गए। पाकिस्तान ने 37 ओवर में तीन विकेट पर 207 रन बना लिए हैं। इमाम उल हक 89 और आगा सलमान 13 रन बनाकर नाबाद हैं।09:47 PM, 24-Aug-2023
AFG vs PAK Live: कप्तान बाबर आजम पवेलियन लौटे
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो गए। उन्होंने 66 गेंद पर 53 रन बनाए। इस दौरान बाबर ने छह चौके लगाए। पाकिस्तान ने 32 ओवर में दो विकेट पर 173 रन बना लिए हैं। इमाम उल हक 70 और मोहम्मद रिजवान तीन रन बनाकर नाबाद हैं। टीम को 18 ओवर में जीत के लिए 128 रन और बनाने हैं।08:43 PM, 24-Aug-2023
AFG vs PAK Live: पाकिस्तान के 100 रन पूरे
पाकिस्तान की टीम ने 301 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 100 रन पूरे कर लिए हैं। उसने 17 ओवर में एक विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए बाकी बचे 33 ओवर में 200 रन और बनाने हैं। इमाम उल हक 43 गेंद पर 42 और कप्तान बाबर आजम 25 गेंद पर 25 रन बनाकर नाबाद हैं। फखर जमान 34 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें फजहलहक फारूकी ने क्लीन बोल्ड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:15 PM, 24-Aug-2023
AFG vs PAK Live: पाकिस्तान को मिला मुश्किल लक्ष्य
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की टीम को 301 रन का लक्ष्य दिया है। उसने 50 ओवर में पांच विकेट पर 300 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए आधे रन तो रहमनुल्लाह गुरबाज ने बनाए। उन्होंने 151 गेंद पर 151 रन की पारी खेली। इस दौरान 14 चौके और तीन छक्के लगाए। इब्राहिम जादरान ने 101 गेंद पर 80 रन बनाए। मोहम्मद नबी ने 29 गेंद पर 29 और कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने 11 गेंद पर नाबाद 15 रन बनाए। राशिद खान दो और शाहिदुल्लाह कमाल एक रन बनाकर आउट हुए। अब्दुल रहमान ने नाबाद चार रन बनाए। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने दो विकेट लिए। उसामा मीर और नसीम शाह को एक-एक सफलता मिली।06:18 PM, 24-Aug-2023
AFG vs PAK Live: पाकिस्तान को मिली पहली सफलता
पाकिस्तान को पहली सफलता 40वें ओवर में मिली। उसामा मीर ने ओवर की पांचवीं गेंद पर इब्राहिम जादरान को आउट कर दिया। जादरान ने 101 गेंद पर 80 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए। अफगानिस्तान ने 43 ओवर में एक विकेट पर 247 रन बना लिए हैं। रहमनुल्लाह गुरबाज 147 और मोहम्मद नबी सात रन बनाकर नाबाद हैं।05:44 PM, 24-Aug-2023
AFG vs PAK Live: गुरबाज का शतक
रहमनुल्लाह गुरबाज ने इतिहास रच दिया। वह पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में शतक लगाने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने 122 गेंद पर शतक पूरा किया। अफगानिस्तान ने 35 ओवर में बिना किसी नुकसान के 179 रन बना लिए हैं। गुरबाज 123 गेंद पर 100 और इब्राहिम जादरान 89 गेंद पर 68 रन बनाकर नाबाद हैं।04:58 PM, 24-Aug-2023