फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AFG vs IRE T20: आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द, मेलबर्न में नहीं हुआ टॉस

Fri, 28 Oct 2022 11:16 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: रोहित राज Updated Fri, 28 Oct 2022 11:16 AM IST
खास बातें

Live Cricket Score (AFG vs IRE) Afghanistan vs Ireland T20 World Cup: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 वर्ल्ड कप 25वां मुकाबला मेलबर्न में आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जाना था, लेकिन यह बारिश के कारण नहीं हो सका। मेलबर्न में लगातार बारिश के कारण टॉस भी नहीं हुआ। दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए।

विज्ञापन
AFG vs IRE T20 Live Score: T20 World Cup Afghanistan vs Ireland Scorecard and Result News Updates in Hindi
अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड लाइव स्कोर - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:13 AM, 28-Oct-2022

AFG vs IRE T20 Live: अंपायर ने मैच रद्द करने की घोषणा की

मेलबर्न में लगातार बारिश के कारण अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच मैच को रद्द कर दिया गया है। इस मुकाबले में टॉस भी नहीं हुआ। दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए हैं। आयरलैंड और अफगानिस्तान का सुपर-12 में यह तीसरा मैच था। अफगानिस्तान एक मैच हारा है। उसके अब दो मैच रद्द हो चुके हैं। इससे उसके खाते में तीन मैचों में दो अंक हैं। वहीं, आयरलैंड एक मैच जीता है और एक हारा है। इस मैच के रद्द होने से उसे भी एक अंक मिले हैं। अब उसके तीन मैचों में तीन अंक हैं।
10:10 AM, 28-Oct-2022

AFG vs IRE T20 Live: मेलबर्न में और तेज हुई बारिश

मेलबर्न में मौसम साफ होने का नाम नहीं ले रहा। दोनों टीमें टॉस होने का इंतजार कर रही हैं, लेकिन बारिश और ज्यादा तेज हो गई है। अब तो तेज हवाएं भी चलने लगी हैं। ऐसा लग रहा है यह मैच बारिश के कारण धुल जाएगा।
विज्ञापन
09:13 AM, 28-Oct-2022

AFG vs IRE T20 Live: मेलबर्न में झमाझम बारिश

मेलबर्न में झमाझम बारिश हो रही है। पहले पिच को ढका गया था। अब गेंदबाजों के रनअप को भी ढक दिया गया है। दोनों टीमें ड्रेसिंग रूम में बारिश रुकने का इंतजार कर रही है।
09:04 AM, 28-Oct-2022

AFG vs IRE T20: आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द, मेलबर्न में नहीं हुआ टॉस

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 वर्ल्ड कप 25वां मुकाबला मेलबर्न में आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। बारिश के कारण टॉस अब तक नहीं हो पाया है। दोनों टीमों का सुपर-12 में यह तीसरा मैच है। अफगानिस्तान एक मैच हारा है और एक रद्द हुआ है। वहीं, आयरलैंड एक मैच जीता है और एक हारा है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed