Bihar Election 2025 : नीतीश की पार्टी ने सबा जफर पर जताया अंतिम भरोसा, जीतन मांझी बोले- NDA एकजुट है
{"_id":"68f44d4ca6c469dfc1000a29","slug":"bihar-assembly-election-2025-live-india-alliance-seat-sharing-rjd-congress-jmm-candidates-list-nitish-kumar-bj-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2025 : नीतीश की पार्टी ने सबा जफर पर जताया अंतिम भरोसा, जीतन मांझी बोले- NDA एकजुट है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 19 Oct 2025 04:38 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 19 Oct 2025 04:38 PM IST
खास बातें
Bihar Election 2025 Live: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले औरंगाबाद में जदयू को बड़ा झटका लगा। इधर जीतन राम मांझी ने फिर नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कही।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:38 PM, 19-Oct-2025
बिहार विधानसभा चुनाव की अमौर सीट पर 72 घंटों से चल रहे अभूतपूर्व राजनीतिक उठा-पटक और टिकट विवाद का पटाक्षेप हो गया है। जदयू ने अंततः पूर्व में घोषित प्रत्याशी सबा ज़फर पर ही भरोसा जताते हुए उन्हें एनडीए का अंतिम प्रत्याशी घोषित किया है।
04:32 PM, 19-Oct-2025
औरंगाबाद में जदयू को झटका
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जदयू को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की पूरी औरंगाबाद जिला कमेटी ने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद औरंगाबाद जदयू में भूचाल आ गया है। इस बीच पार्टी ने संभावित नुकसान की भरपाई के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह को कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस्तीफे के बाद जदयू जिलाध्यक्ष रहे पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने रविवार को प्रेसवार्ता में कहा कि रफीगंज विधानसभा सीट ने पार्टी ने वैसे व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है, जो जदयू के प्राथमिक सदस्य भी नही है। यदि पार्टी जदयू के किसी नेता को टिकट देती या एनडीए गठबंधन के किसी दूसरे घटक दल के नेता को टिकट दे दिया जाता तो हमारे कार्यकर्ता आहत नहीं होते, लेकिन इस तरह की विकट स्थिति उत्पन्न हो जाने से कार्यकर्ताओं की भावना आहत हुई।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जदयू को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की पूरी औरंगाबाद जिला कमेटी ने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद औरंगाबाद जदयू में भूचाल आ गया है। इस बीच पार्टी ने संभावित नुकसान की भरपाई के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह को कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस्तीफे के बाद जदयू जिलाध्यक्ष रहे पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने रविवार को प्रेसवार्ता में कहा कि रफीगंज विधानसभा सीट ने पार्टी ने वैसे व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है, जो जदयू के प्राथमिक सदस्य भी नही है। यदि पार्टी जदयू के किसी नेता को टिकट देती या एनडीए गठबंधन के किसी दूसरे घटक दल के नेता को टिकट दे दिया जाता तो हमारे कार्यकर्ता आहत नहीं होते, लेकिन इस तरह की विकट स्थिति उत्पन्न हो जाने से कार्यकर्ताओं की भावना आहत हुई।
विज्ञापन
02:18 PM, 19-Oct-2025
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दिया बड़ा बयान
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "भाजपा के लोगों ने भी कहा है और JDU के लोगों ने भी कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। मेरा व्यक्तिगत विचार है कि अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके चुनाव लड़ें तो ज्यादा अच्छा है। अगर NDA के लोग बैठेंगे तो मैं उनके सामने भी ये बात रखूंगा।"
02:15 PM, 19-Oct-2025
'पता ही नहीं चल पा रहा कि गठबंधन हुआ है या नहीं'
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महागठबंधन पर कहा, "पता ही नहीं चल पा रहा कि गठबंधन हुआ है या नहीं। महागठबंधन का स्वरूप क्या है, कोई बता भी नहीं रहा। महागठबंधन है या नहीं ये सबसे बड़ा प्रश्न है। महागठबंधन को बताना चाहिए।"
02:15 PM, 19-Oct-2025
'नहीं है कोई टक्कर'
बिहार चुनाव पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, "वहां पर कोई टक्कर ही नहीं है। NDA की भारी बहुमत से सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस और तेजस्वी यादव एक दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतार रहे हैं।"
07:59 AM, 19-Oct-2025
Bihar Election 2025: नीतीश की पार्टी ने सबा जफर पर जताया अंतिम भरोसा, जीतन मांझी बोले- NDA एकजुट है
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और आखिरी चरण के नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। लेकिन विपक्षी महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर अभी भी उलझन बनी हुई है। महागठबंधन के नेताओं का कहना है कि नए सहयोगियों को समायोजित करने की वजह से सीटों का बंटवारा तय नहीं हो पा रहा है। इसी बीच शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने ऐलान किया कि वह अब बिहार में किसी गठबंधन के साथ नहीं, बल्कि अकेले चुनाव लड़ेगा। पार्टी ने छह सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है।गठबंधन की प्रमुख पार्टी आरजेडी ने कई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं, लेकिन अब तक एक पूरी सूची जारी नहीं की है। खास बात यह है कि कुछ सीटों पर आरजेडी ने अपने ही सहयोगी दलों के उम्मीदवारों के खिलाफ प्रत्याशी खड़े कर दिए हैं।
कांग्रेस ने कुछ दिन पहले 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी और शुक्रवार को एक और नाम जोड़ा था। शनिवार देर शाम कांग्रेस ने पांच और उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनमें किशनगंज सीट भी शामिल है। हालांकि इस सीट पर पार्टी ने अपने मौजूदा विधायक इजहारुल हुसैन की जगह एक दलबदलू नेता को टिकट दिया है।