Chhattisgarh Live: सीएम विष्णुदेव के मंत्रिमंडल का गठन, इन नौ विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
{"_id":"658526f95ef1251e730f2777","slug":"chhattisgarh-cabinet-expansion-live-update-cm-vishnudeo-9-mlas-to-take-oath-today-including-braj-mohan-agrawal-2023-12-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Live: सीएम विष्णुदेव के मंत्रिमंडल का गठन, इन नौ विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 22 Dec 2023 12:44 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:44 PM IST
खास बातें
Vishnudeo Sai New Cabinet Expansion Live: छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद सीएम विष्णुदेव के नए मंत्रिमंडल का गठन हो गया है। नौ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:23 PM, 22-Dec-2023
भाजपा सरकार के नए मंत्रिमंडल में शामिल हुए विधायक
छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के नये मंत्रिमंडल में शामिल हुए रायपुर दक्षिण के विधायक श्री @brijmohan_ag जी, रामानुजगंज विधायक श्री @RamvicharNetam जी, नारायणपुर विधायक श्री @KedarKashyapBJP जी, रायगढ़ विधायक श्री @OPChoudhary_Ind जी, नवागढ़ विधायक श्री दयालदास बघेल जी, मनेंद्रगढ़… pic.twitter.com/1XqXRTcGjz
— Dr Raman Singh (@drramansingh) December 21, 2023
12:20 PM, 22-Dec-2023
टंकराम वर्मा ने ली मंत्री पद की शपथ
विधायक टंकराम वर्मा ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वर्मा बलौदाबाजार सीट से पहली बार चुनाव जीतकर आए हैं। मंत्री बनने वाले टंकराम वर्मा ने शिक्षक की नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री की थी। टंकराम वर्मा ने एलएलबी की हुई है। वे सबसे पहले तिल्दा से जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे, इसके बाद रायपुर जिला पंचायत में उपाध्यक्ष भी रहे। वर्मा पिछले 30 वर्षों से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
12:14 PM, 22-Dec-2023
विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने शपथ ली
विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल के गठन में आठवें नंबर पर विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने मंत्री पद की शपथ ली। लक्ष्मी पहली बार विधायक चुनी गई हैं। विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री हैं। भटगांव विधानसभा सीट से महिला मोर्चा से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाली लक्ष्मी राजवाड़े ने कांग्रेस से दो बार के विधायक रहे पारस नाथ राजवाड़े को करीब 44 हजार मतों से हराया था।12:10 PM, 22-Dec-2023
ओपी चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली
रायगढ़ से भाजपा विधायक और पूर्व आईएएल अधिकारी ओपी चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। ओपी चौधरी प्रशासनिक कौशल में माहिर हैं। ओपी चौधरी पहली बार ही विधायक निर्वाचित हुए हैं। साल 2018 में आईएएस अधिकारी के पद से इस्तीफा देकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली थी।12:06 PM, 22-Dec-2023
विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने ली शपथ
सरगुजा संभाग के मनेन्द्रगढ़ विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने शपथ ली। जायसवाल पहले में जिला पंचायत खड़गवां के अध्यक्ष भी रहे हैं। श्याम बिहारी जायसवाल भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। साल 2013 के चुनाव में वह पहली बार विधायक चुने गए थे। 2018 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि हार का अंतर कम था।12:00 PM, 22-Dec-2023
इन विधायकों ने ली शपथ
बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री पद की शपथ ली।रामविचार नेताम ने मंत्री के रूप में शपथ ली।
केदार कश्यप ने मंत्री पद की शपथ ली।
दयालदास बघेल ने शपथ ली।
लखन लाल देवांगन ने मंत्री के रूप में शपथ ली
राजभवन रायपुर में मंत्रीगणों का शपथ ग्रहण समारोह... https://t.co/1zz5pSnpqz
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) December 22, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
11:52 AM, 22-Dec-2023
सीएम समेत अधिकतम 13 मंत्री हो सकते हैं
संवैधानिक व्यवस्था के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में सीएम समेत अधिकतम 13 मंत्री हो सकते हैं। वर्तमान में साय कैबिनेट में तीन सदस्य हैं। इसमें मुख्यमंत्री साय और दो डिप्टी सीएम क्रमश: अरुण साव और विजय शर्मा शामिल हैं, जिन्होंने राज्य में बीजेपी का सरकार बनने के बाद 13 दिसंबर को शपथ ली थी।11:44 AM, 22-Dec-2023
ये विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
- बृजमोहन अग्रवाल
- रामविचार नेताम
- केदार कश्यप
- दयालदास बघेल
- लखन देवांगन
- श्याम बिहारी जायसवाल
- ओपी चौधरी
- टंकराम वर्मा
- लक्ष्मी राजवाड़े
11:41 AM, 22-Dec-2023
जल्द होगा विभागों का बंटवारा
सीएम विष्णुदेव साय ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि नौ विधायकों को नए मंत्रिमंडल में शामिल करने के साथ शुक्रवार को कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। बहुत जल्द ही विभागों का भी बंटवारा होगा। इसके बाद एक और कैबिनेट का विस्तार होगा, जिसमें एक विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।11:29 AM, 22-Dec-2023