Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CG Board Result 2026 Live: 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, 10वीं में संयुक्त रूप से 3 टॉपर; जिज्ञासू 12वीं में टॉप

Wed, 29 Apr 2026 03:59 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 29 Apr 2026 03:59 PM IST
खास बातें

CG Chhattisgarh Board 10th 12th Result CGbse.nic.in, cg.results.nic.in: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन छात्रों ने इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और डिजीलॉकर के माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर तैयार रखना होगा, क्योंकि उसी की सहायता से वे अपनी मार्कशीट ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। यहां पढ़ें रिजल्ट से संबंधित हर अपडेट

विज्ञापन
CGBSE Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2026 Live Updates Check Marksheet Topper List CGBSE.NIC.In News
CGBSE Chhattisgarh Board - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लाइव अपडेट

05:07 PM, 29-Apr-2026

कवर्धा की छात्रा रिया केशरवानी ने 10वीं परीक्षा में प्रदेश में पाया दूसरा स्थान

कक्षा दसवीं की मेरिट लिस्ट में कवर्धा के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम स्कूल कवर्धा की छात्रा रिया केशरवानी ने पूरे प्रदेश की मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 600 अंकों में 593 अंक प्राप्त किए हैं, और 98.83 प्रतिशत  के साथ पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही हैं। रिया केशरवानी ने बताया कि वे इस परीक्षा को लेकर खूब मेहनत की है। प्रतिदिन 4 से 5 घंटे की पढ़ाई करती थी। इसके अलावा स्कूल से भी बहुत सहयोग मिला है। वहीं, कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिला प्रशासन की ओर से छात्रा रिया केशरवानी, उनके माता-पिता, परिजनों व स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रिया की यह सफलता दूसरे छात्रों को प्रेरणा देगी।
05:06 PM, 29-Apr-2026

बलौदाबाजार-भाटापारा से हैं 12वीं के टॉपर जियासु वर्मा 

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में सरस्वती शिशु मंदिर पलारी, संकुल पलारी, ब्लॉक पलारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा ने शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय के छात्र जियासु वर्मा, पिता नरेंद्र कुमार वर्मा ने 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जियासु वर्मा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं परिजनों में खुशी का माहौल है। छात्र की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन ने इसे अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। क्षेत्रवासियों ने भी जियासु वर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस सफलता से पलारी क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल और मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
05:04 PM, 29-Apr-2026

छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं में टॉप 5 

1. जिज्ञासु वर्मा 98.60 प्रतिशत पहला स्थान, बलौदा बाजार। 
2. ओमनी 98.20 प्रतिशत दूसरा स्थान, बेमेतरा। 
3. कृष महंत 97.80 प्रतिशत तीसरा स्थान, रायगढ़। 
4. रिया साहू 97.60% चौथा स्थान, दुर्ग। 
    शहनाज प्रवीण 90.60% चौथा स्थान, महासमुंद। 
     ताहिर खान 97.60% चौथा स्थान पेंड्रा। 
5. कुसुम लता दे प्राय 97.40% पांचवा स्थान धमतरी। 
    हेमलता साहू 97.40% पांचवा स्थान रायपुर। 
    ओंकार 97.40% पांचवा स्थान गौरेला पेंड्रा मरवाही।
     आशा यादव 97.40% पांचवा स्थान जशपुर।
05:04 PM, 29-Apr-2026

पेंड्रा की ताहिरा खान ने किया कमाल

पेंड्रा की ताहिरा खान ने छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में प्रवीण सूची में चौथा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। गणित विषय की मेधावी छात्रा ताहिरा ने प्रतिदिन 6 घंटे की नियमित पढ़ाई और दृढ़ इच्छाशक्ति से यह उपलब्धि हासिल की।ताहिरा खान ने कहा कि मैंने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने स्कूल के शिक्षक जुनैद सर और अपने माता-पिता को दिया है। उनके मार्गदर्शन और लगातार सहयोग के बिना यह मुकाम हासिल नहीं कर पाती। मैं प्रतिदिन लगभग 6 घंटे नियमित पढ़ाई करती थी। मेरा मानना है कि सतत अध्ययन और दृढ़ इच्छाशक्ति ही सफलता की कुंजी है। 
04:32 PM, 29-Apr-2026

CG Board Result 2026 cgbse.nic.in: कक्षा दसवीं के टॉप 5

1. संध्या नायक, महासमुंद - पहला स्थान 99 प्रतिशत 
    परी रानी प्रधान, महासमुंद- पहला स्थान 99 प्रतिशत 
    अंशुल शर्मा, मुंगेली- पहला स्थान 99 प्रतिशत 
2. रिया केसरवानी, कबीरधाम,- दूसरा स्थान 98.83 प्रतिशत 
    रानू सिद्धिमई,महासमुंद- दूसरा स्थान 98.83 प्रतिशत 
3. कल्पना यादव रायपुर, तीसरा स्थान 98.67 प्रतिशत 
4. साहिल बरेठ दुर्ग, चौथा स्थान 98.50 प्रतिशत 
5. विशाल यादव रायपुर पांचवा स्थान 98.33 प्रतिशत
03:57 PM, 29-Apr-2026

12वीं कक्षा के टॉपर

रैंक नाम प्रतिशत प्राप्तांक
1 जिज्ञासु वर्मा 98.60% 493
2 ओमनी 98.20% 491
3 कृष महंत 97.80% 489
4 रिया साहू 97.60% 488
4 शहनाज परवीन 97.60% 488
4 ताहिर खान 97.60% 488
5 कुसुमलता बिप्रे 97.40% 487
5 हेमलता साहू 97.40% 487
5 ओमकार कैव्रत 97.40% 487
5 आशा यादव 97.40% 487
विज्ञापन
विज्ञापन
03:56 PM, 29-Apr-2026

ये हैं 10वीं के टॉपर्स के नाम

 
स्थान विद्यार्थी का नाम अंक प्रतिशत
1st संध्या नायक 594 99.00%
1st परी रानी प्रधान 594 99.00%
1st अंशुल शर्मा 594 99.00%
2nd रिया केशवानी 593 98.83%
2nd रानु सिद्धमयी साहू 593 98.83%
2nd रेणुका प्रधान 593 98.83%
2nd दीपांशी बौद्ध 593 98.83%
2nd नंदिता देवगन 593 98.83%
03:55 PM, 29-Apr-2026

10वीं में 77.15% छात्र पास

छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) रिजल्ट 2026 में 10वीं कक्षा में 77.15% छात्र पास हुए हैं, जबकि इंटरमीडिएट में 83.04% छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा और उनका पास प्रतिशत अधिक दर्ज किया गया है।
03:53 PM, 29-Apr-2026

CG Board Result 2026: देखें पास प्रतिशत

छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 में कुल 83.04% छात्र पास हुए हैं। इसमें बालकों का पास प्रतिशत 78.8% रहा, जबकि बालिकाओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 86.4% पास प्रतिशत हासिल किया है।
03:51 PM, 29-Apr-2026

दसवीं में महासमुंद की संध्या नायक टॉपर

दसवीं में महासमुंद की रहने वाली संध्या नायक ने 99 परसेंट के साथ टॉप क्या है। साथ ही महासमुंद की परी रानी प्रधान और मुंगेली के अंशुल शर्मा ने भी 99 के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed