फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CG LS Election Dates Live: तीन चरणों में होगा छत्तीसगढ़ में मतदान, जानें वोटिंग की तारीख और कब आएंगे परिणाम

Sat, 16 Mar 2024 05:45 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 16 Mar 2024 05:45 PM IST
खास बातें

Chhattisgarh Lok Sabha Chunav 2024 Dates, Schedule Live News: लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बच गया है। चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया है। देश भर में कुल सात चरणों में मतदान होगा। वहीं छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान होगा जिसमें पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा, 26 अप्रैल को दूसरे और सात मई को तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ में मतदान होगा और चार जून को नतीजे आएंगे। 

विज्ञापन
CG Lok Sabha Election 2024 Dates Announcement Live EC Press Conference Phase Wise Chunav Schedule Results News
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

04:05 PM, 16-Mar-2024

सात चरणों में लोकसभा चुनाव

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून को होगा 
03:53 PM, 16-Mar-2024

छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में होगा मतदान- सीईसी

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान होगा जिसमें पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा, 26 अप्रैल को दूसरे और सात मई को तीसरे चरण में  छत्तीसगढ़ में मतदान होगा और चार जून को नतीजे आएंगे। 
 
विज्ञापन
03:45 PM, 16-Mar-2024

26 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां उपचुनाव होने हैं- सीईसी

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हम तीन चरणों में कार्यक्रम की घोषणा करेंगे। सबसे पहले उपचुनाव के लिए। 26 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां उपचुनाव होने हैं। बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु। 
03:36 PM, 16-Mar-2024

चुनाव में खून-खराबे और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है- सीईसी

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव में खून-खराबे और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है, हमें जहां से भी हिंसा की सूचना मिलेगी, हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। 
 
03:34 PM, 16-Mar-2024

85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के घर जाकर मतदान करवाया जाएगा- सीईसी

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा, इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40% से अधिक की विकलांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं। 
03:29 PM, 16-Mar-2024

20-29 वर्ष की आयु के बीच 19.47 करोड़ मतदाता

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "हमारे पास 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता, 10.5 लाख मतदान केंद्र, 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख वाहन हैं।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा,हमारे पास 1.8 करोड़ पहली बार मतदाता हैं और 20-29 वर्ष की आयु के बीच 19.47 करोड़ मतदाता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:25 PM, 16-Mar-2024

49.7 करोड़ पुरुष मतदाता मतदान करेंगे

चुनाव आयोग के मुताबिक 2024 के लोकसभा चुनाव में लगभग 97 करोड़ मतदाता वोट करेंगे। 49.7 करोड़ पुरुष मतदाता मतदान करेंगे।     
03:21 PM, 16-Mar-2024

अप्रैल तक वोटर लिस्ट अपडेट होगी

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया की एक अप्रैल तक वोटर लिस्ट अपडेट होगी।  
03:18 PM, 16-Mar-2024

85 लाख  लड़कियां पहली बार मतदान करेंगी- सीईसी

85 लाख  लड़कियां पहली बार मतदान करेंगी। पुरुष मतदाताओं की संख्या 49.72 है। वहीं 47.15 महिला मतदाता हैं   
03:15 PM, 16-Mar-2024

1.82 करोड़ नये मतदाता पहली बार वोट करेंगे- सीईसी         

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि देश में 97 करोड़ रजिस्टर्ड मतदाता हैं।  55 लाख ईवीएम से चुनाव होगा। 1.82 करोड़ नये मतदाता पहली बार वोट करेंगे        
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed