Chhattisgarh Election Results Live: संतोष पांडेय ने भूपेश बघेल को दी करारी मात, 44,411 वोटों से हासिल की जीत
{"_id":"665e62eaf6f129e3f3075a11","slug":"chhattisgarh-lok-sabha-election-results-2024-live-updates-cg-ls-chunav-bjp-congress-winning-seats-2024-06-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Election Results Live: संतोष पांडेय ने भूपेश बघेल को दी करारी मात, 44,411 वोटों से हासिल की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 04 Jun 2024 10:40 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 04 Jun 2024 10:40 PM IST
खास बातें
Chhattisgarh Lok Sabha Poll Result 2024 Live News Updates: छत्तीसगढ़ की लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। सबसे पहले 11 सीटों के रुझान सामने आएंगे उसके बाद सभी नतीजे भी आ जाएंगे। परिणाम जानने के लिए यहां देखें पल-पल का अपडेट।
विज्ञापन
10 पर भाजपा एक पर कांग्रेस की जीत पक्की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:39 PM, 04-Jun-2024
संतोष पांडेय ने भूपेश बघेल शिकस्त
राजनांदगांव लोक सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय ने जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय को 7,12,057 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को 6,67,646 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय ने 44,411 वोटों से जीत हासिल की है।
09:16 PM, 04-Jun-2024
1884 मतों से जीते भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग
तमाम रोमांच और विवाद के बीच भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग ने 1884 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर को मात दी। बीरेश ठाकु लगातार दूसरी बार कांकेर लोकसभा से चुनाव हारे हैं।
विज्ञापन
09:14 PM, 04-Jun-2024
60 हजार वोट से जीते कमलेश जांगडे
जांजगीर चांपा लोकसभा प्रत्याशी कमलेश जांगडे को 60 हजार वोट से जीत दर्ज की है। उन्हें निर्वाचन की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।08:04 PM, 04-Jun-2024
महेश कश्यप 55245 मतों से विजयी घोषित।
बस्तर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप 55245 मतों से विजयी घोषित।07:19 PM, 04-Jun-2024
चिंतामणी महाराज 64822 वोट से जीते
सरगुजा सीट से भाजपा के चिंतामणी महाराज 64822 वोट से जीते07:05 PM, 04-Jun-2024
भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय की जीत पक्की
राजनांदगांव से भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय की लगातार बढ़त बरक़रार, लगभग 44,688 मतों से आगे चल रहे है संतोष पांडेय,भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में पटाखे फोड़कर मनाया जीत का जश्न, महज औपचारिकता शेष।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:46 PM, 04-Jun-2024
इन उम्मीदवारों की जीत पक्की, आधिकारिक घोषणा बाकी
जांजगीर-चांपा से बीजेपी के कमलेश जांगड़े, सरगुजा से बीजेपी के चिंतामणि महाराज, रायपुर से बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद से बीजेपी की रूपकुमारी चौधरी, बस्तर से बीजेपी के महेश कश्यप, राजनांदगांव से बीजेपी के संतोष पांडेय और कोरबा से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत की जीत तय।
06:37 PM, 04-Jun-2024
रायपुर लोकसभा 16वें राउंड का परिणाम
बृजमोहन अग्रवाल को मिले अब तक कुल मत -865575विकास उपाध्याय को मिले कुल मत - 395482
बृजमोहन अग्रवाल 4,70,093 मतों से आगे
रायपुर लोकसभा 17वें राउंड का परिणाम
बृजमोहन अग्रवाल को मिले अब तक कुल मत -9,17,443
विकास उपाध्याय को मिले कुल मत - 4,15,530
06:25 PM, 04-Jun-2024
बृजमोहन अग्रवाल रिकॉर्ड जीत की ओर
रायपुर लोकसभा 14वे राउंड का परिणामबृजमोहन अग्रवाल को मिले अब तक कुल मत -759130
विकास उपाध्याय को मिले कुल मत - 348960
बृजमोहन अग्रवाल 4,10,170 मतों से आगे
रायपुर लोकसभा 15वें राउंड का परिणाम
बृजमोहन अग्रवाल को मिले अब तक कुल मत -812660
विकास उपाध्याय को मिले कुल मत - 374000
बृजमोहन अग्रवाल 4,38,660 मतों से आगे
06:25 PM, 04-Jun-2024
जांजगीर-चांपा लोकसभा का विधानसभा वार आंकड़ा
जांजगीर-चांपा -- 27 हजार से बीजेपी आगेअकलतरा -- 7 हजार से बीजेपी आगे
पामगढ़ -- 300 कांग्रेस आगे
चंन्द्रपुर -- 495 कांग्रेस आगे
सक्ती -- 17050 से बीजेपी आगे
जैजैपुर -- 8500 कांग्रेस आगे
कसडोल -- 17892 से बीजेपी आगे
बिलाईगढ़ -- 20331 से बीजेपी आगे