फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CG LS Phase 2 Election Live: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की वोटिंग हुई खत्म, जानें कहां किस सीट पर कितना हुआ मतदान

Fri, 26 Apr 2024 08:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 26 Apr 2024 08:04 PM IST
खास बातें

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Polling Live News: छत्तीसगढ़ की कांकेर, महासमुंद और राजनंदगांव लोकसभा सीट पर वोटिंग खत्म हो चुकी है। दूसरे चरण में कुल 41 प्रत्याशी चुनाव मदौन में थे। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़ा आज दिनभर का हर अपडेट...

विज्ञापन
Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting Live Polling on 3 Seats Rajnandgaon Mahasamund Kanker
ईवीएम मशीन को सील करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:02 PM, 26-Apr-2024

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में छह बजे तक 72.93% हुआ मतदान

विधानसभावार मतदान प्रतिशत

डोंगरगांव- 73.23% मतदान
डोंगरगढ़- 78.23% मतदान
कवर्धा- 70.20% मतदान
खैरागढ़- 75.25% मतदान
खुज्जी- 75.22% मतदान
मोहला-मानपुर- 75% मतदान
पंडरिया- 68.30% मतदान
राजनांदगाव- 72.48% मतदान

राजनांदगांव लोकसभा सीट में अंतिम मतदान के प्रतिशत आना बाकी है।
07:31 PM, 26-Apr-2024

महासमुंद में शांतिपूर्ण हुआ मतदान

महासमुंद में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक शांतिपूर्ण मतदान हुआ। लोकसभा के कई सुदूर और ग्रामीण क्षेत्रों में शाम छह बजे के बाद भी मतदान जारी है। शहरी क्षेत्रों में लगभग मतदान पूर्ण हो चुका है। मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ईवीएम मशीन को सील किया जा रहा है। राजनीतिक पार्टियों के एजेंटों की मौजूदगी में मशीन को सील किया गया। मशीन सीलिंग के बाद स्ट्रांग रूम में पहुंचाया जाएगा। महासमुंद के पिटियाझर मंडी में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। लोकसभा के कुल 2147 पोलिंग बूथों में आज मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक 71.13 फीसदी मतदान हुआ। 2019 के चुनाव में कुल 74.30 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन
06:16 PM, 26-Apr-2024

बालोद में दिखे यूपी के योगी

बालोद में दिखे यूपी के योगी - फोटो : अमर उजाला
लोकतंत्र के महापर्व के अलग-अलग रंग पूरे बालोद जिले में देखने को मिले। कांकेर लोकसभा क्षेत्र का अंतर्गत आने वाले बालू शहर में एक समय ऐसा भी आया जब पूरे छत्तीसगढ़ में जूनियर योगी के नाम से प्रसिद्ध राजेश चोपड़ा अपने मताधिकार का प्रयोग करने निकले। वह भी बिलकुल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गेटअप पहनकर निकले। लोग पल भर के लिए सोचने लगे आखिर उत्तर प्रदेश के मुखिया बालोद में मतदान क्यों कर रहे हैं।
06:13 PM, 26-Apr-2024

दो साल के भीतर छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म कर देंगे- अमित शाह 

अमित शाह  - फोटो : अमर उजाला
बेमेतरा में शुक्रवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। वे दुर्ग लोकसभा सीट के प्रत्याशी वर्तमान सांसद विजय बघेल के पक्ष में लोगों से वोट की अपील की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल से भाजपा की सरकार रही है। इन 15 साल में भाजपा ने प्रदेश का विकास किया है।

इसके बाद कांग्रेस की सरकार बनी, तब कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक स्वार्थ के लिए नक्सलियों को पालकर रखा था। जब हमारी सरकार इस साल फिर से प्रदेश के सत्ता में आई तो हमने नक्सलियों को उखाड़ कर फेंकने का काम किया है। जब से हमारी नई सरकार बनी है, तब से चार माह के भीतर 90 नक्सली को मारा गिराया है।
06:00 PM, 26-Apr-2024

छत्तीसगढ़ में शाम छह बजे तक का मतदान

छत्तीसगढ़ के कांकेर, महासमुंद और राजनंदगांव में वोटिंग खत्म हो चुकी है। शाम छह बजे तक 71.03 फीसदी मतदान हुआ है। जो मतदाता बूथ के अंदर हैं, वे सभी वोट डालेंगे। अभी तक के आंकड़े के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में शाम छह बजे तक 71.03 प्रतिशत मतदान हो चुका है। 
05:58 PM, 26-Apr-2024

राजनांदगांव में शाम पांच बजे तक हुआ मतदान

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में पांच बजे तक 72.13 फीसदी हुआ मतदान
पांच बजे तक सबसे ज्यादा मतदान नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर विधानसभा में 75 फीसदी प्रतिशत हुआ। पांच बजे तक सबसे कम मतदान पंडरिया विधानसभा में 68.30 प्रतिशत हुआ है।

विधानसभावार मतदान प्रतिशत
डोंगरगांव- 73.23% मतदान
डोंगरगढ़- 68.83% मतदान
कवर्धा- 70.20% मतदान
खैरागढ़- 75.25% मतदान
खुज्जी- 75.22% मतदान
मोहला- मानपुर- 75% मतदान
पंडरिया- 68.30% मतदान
राजनांदगाव- 72.48% मतदान
विज्ञापन
विज्ञापन
05:56 PM, 26-Apr-2024

धमतरी में शाम पांच बजे तक हुआ इतने फीसदी मतदान

विधानसभा वार मतदान प्रतिशत शाम 5 बजे की स्थिति में जिला धमतरी 
कांकेर लोकसभा के विधानसभा सिहावा- 74.52 फीसदी
महासमुंद लोकसभा के विधानसभा कुरुद-  74.40  फीसदी
विधानसभा धमतरी-  70.16 फीसदी
05:52 PM, 26-Apr-2024

कांकेर में मतदान दलों की रवानगी शुरू

कांकेर में मतदान दलों की रवानगी शुरू - फोटो : अमर उजाला
कांकेर में मतदान की समाप्ति के बाद मतदान दलों की रवानगी शुरू हो गई है। सबसे पहले अतिसंवेदनशील क्षेत्रों के नौ मतदान दल पहुंचे। हेलीकॉप्टर से सभी नौ मतदान दल पहुंचे थे। चुनाव से दो दिन पूर्व 24 अप्रैल को दल को रवाना किया गया था। सभी 76 मतदानकर्मी सुरक्षित वापस लौटे हैं।
04:39 PM, 26-Apr-2024

पारंपरिक त्योहारों ने ली मतदान केंद्र में जगह, लोग बोले आई बचपन की याद

पारंपरिक त्योहारों ने ली मतदान केंद्र में जगह, - फोटो : अमर उजाला
बालोद जिले में मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने के लिए प्रशासन ने हर संभव प्रयास किया। उनका प्रयास रंग भी लाया है। जिले के ग्राम कुरदी में प्रशासन ने अनोखे ढंग से मतदान केंद्र को पारंपरिक छत्तीसगढ़ी त्योहारों का स्वरूप दे दिया। जहां पर अक्ती तिहार से लेकर चैत्र नवरात्र, होली, दीपावली और हरेली इत्यादि त्योहारों की प्रदर्शनी लगाई गई है। वहीं ग्रामीणों की मानें तो काफी उत्साह मतदाताओं में देखने को मिली है। जो भी आते थे तारीफ करके जाते थे। यहीं कारण है कि गांव में शाम चार बजे तक 80 प्रतिशत मतदान हो चुका है। आकर्षक सेल्फी जोन भी यहां का चर्चा में बना हुआ है। लोकतंत्र के इस महापर्व के साथ छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व ने इस मतदान केंद्र की रौनक बढ़ा दी है।
04:26 PM, 26-Apr-2024

पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान खत्म

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए तीन लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है। तीन लोकसभा की पांच विधानसभा क्षेत्रों में तीन बजे मतदान खत्म हो गया है। इनमें राजनांदगांव का मोहला-मानपुर, कांकेर लोकसभा का भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल और महासमुंद लोकसभा के बिंद्रानवागढ़ के 9 बूथ शामिल है। इन जगहों पर बूथ परिसर में जो लोग पहुंच चुके हैं, वो लोग मतदान कर सकेंगे। बाकी जगहों पर शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। शाम 4 बजे तक तीनों सीटों पर 63.92 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed