CG LS Phase 2 Election Live: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की वोटिंग हुई खत्म, जानें कहां किस सीट पर कितना हुआ मतदान
{"_id":"662afa6fa5f65604ce0f1036","slug":"chhattisgarh-lok-sabha-election-2024-phase-2-voting-live-polling-on-3-seats-rajnandgaon-mahasamund-kanker-2024-04-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"CG LS Phase 2 Election Live: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की वोटिंग हुई खत्म, जानें कहां किस सीट पर कितना हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 26 Apr 2024 08:04 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 26 Apr 2024 08:04 PM IST
खास बातें
Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Polling Live News: छत्तीसगढ़ की कांकेर, महासमुंद और राजनंदगांव लोकसभा सीट पर वोटिंग खत्म हो चुकी है। दूसरे चरण में कुल 41 प्रत्याशी चुनाव मदौन में थे। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़ा आज दिनभर का हर अपडेट...
विज्ञापन
ईवीएम मशीन को सील करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:02 PM, 26-Apr-2024
राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में छह बजे तक 72.93% हुआ मतदान
विधानसभावार मतदान प्रतिशतडोंगरगांव- 73.23% मतदान
डोंगरगढ़- 78.23% मतदान
कवर्धा- 70.20% मतदान
खैरागढ़- 75.25% मतदान
खुज्जी- 75.22% मतदान
मोहला-मानपुर- 75% मतदान
पंडरिया- 68.30% मतदान
राजनांदगाव- 72.48% मतदान
राजनांदगांव लोकसभा सीट में अंतिम मतदान के प्रतिशत आना बाकी है।
07:31 PM, 26-Apr-2024
महासमुंद में शांतिपूर्ण हुआ मतदान
महासमुंद में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक शांतिपूर्ण मतदान हुआ। लोकसभा के कई सुदूर और ग्रामीण क्षेत्रों में शाम छह बजे के बाद भी मतदान जारी है। शहरी क्षेत्रों में लगभग मतदान पूर्ण हो चुका है। मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ईवीएम मशीन को सील किया जा रहा है। राजनीतिक पार्टियों के एजेंटों की मौजूदगी में मशीन को सील किया गया। मशीन सीलिंग के बाद स्ट्रांग रूम में पहुंचाया जाएगा। महासमुंद के पिटियाझर मंडी में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। लोकसभा के कुल 2147 पोलिंग बूथों में आज मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक 71.13 फीसदी मतदान हुआ। 2019 के चुनाव में कुल 74.30 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन
06:16 PM, 26-Apr-2024
बालोद में दिखे यूपी के योगी
बालोद में दिखे यूपी के योगी
- फोटो : अमर उजाला
06:13 PM, 26-Apr-2024
दो साल के भीतर छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म कर देंगे- अमित शाह
अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कांग्रेस की सरकार बनी, तब कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक स्वार्थ के लिए नक्सलियों को पालकर रखा था। जब हमारी सरकार इस साल फिर से प्रदेश के सत्ता में आई तो हमने नक्सलियों को उखाड़ कर फेंकने का काम किया है। जब से हमारी नई सरकार बनी है, तब से चार माह के भीतर 90 नक्सली को मारा गिराया है।
06:00 PM, 26-Apr-2024
छत्तीसगढ़ में शाम छह बजे तक का मतदान
छत्तीसगढ़ के कांकेर, महासमुंद और राजनंदगांव में वोटिंग खत्म हो चुकी है। शाम छह बजे तक 71.03 फीसदी मतदान हुआ है। जो मतदाता बूथ के अंदर हैं, वे सभी वोट डालेंगे। अभी तक के आंकड़े के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में शाम छह बजे तक 71.03 प्रतिशत मतदान हो चुका है।05:58 PM, 26-Apr-2024
राजनांदगांव में शाम पांच बजे तक हुआ मतदान
राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में पांच बजे तक 72.13 फीसदी हुआ मतदानपांच बजे तक सबसे ज्यादा मतदान नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर विधानसभा में 75 फीसदी प्रतिशत हुआ। पांच बजे तक सबसे कम मतदान पंडरिया विधानसभा में 68.30 प्रतिशत हुआ है।
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
डोंगरगांव- 73.23% मतदान
डोंगरगढ़- 68.83% मतदान
कवर्धा- 70.20% मतदान
खैरागढ़- 75.25% मतदान
खुज्जी- 75.22% मतदान
मोहला- मानपुर- 75% मतदान
पंडरिया- 68.30% मतदान
राजनांदगाव- 72.48% मतदान
विज्ञापन
विज्ञापन
05:56 PM, 26-Apr-2024
धमतरी में शाम पांच बजे तक हुआ इतने फीसदी मतदान
विधानसभा वार मतदान प्रतिशत शाम 5 बजे की स्थिति में जिला धमतरीकांकेर लोकसभा के विधानसभा सिहावा- 74.52 फीसदी
महासमुंद लोकसभा के विधानसभा कुरुद- 74.40 फीसदी
विधानसभा धमतरी- 70.16 फीसदी
05:52 PM, 26-Apr-2024
कांकेर में मतदान दलों की रवानगी शुरू
कांकेर में मतदान दलों की रवानगी शुरू
- फोटो : अमर उजाला
04:39 PM, 26-Apr-2024
पारंपरिक त्योहारों ने ली मतदान केंद्र में जगह, लोग बोले आई बचपन की याद
पारंपरिक त्योहारों ने ली मतदान केंद्र में जगह,
- फोटो : अमर उजाला
04:26 PM, 26-Apr-2024