CG Election 2023 LIVE: छत्तीसगढ़ में नड्डा और राहुल गांधी की जनसभा, दोनों नेताओं ने झोंकी ताकत
{"_id":"653e15fbaf9509f9fb046581","slug":"cg-election-2023-live-public-meeting-of-nadda-and-rahul-gandhi-in-chhattisgarh-2023-10-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"CG Election 2023 LIVE: छत्तीसगढ़ में नड्डा और राहुल गांधी की जनसभा, दोनों नेताओं ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 29 Oct 2023 05:20 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 29 Oct 2023 05:20 PM IST
खास बातें
CG Election 2023 LIVE: छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होने हैं। पहला चरण सात नवंबर को होना है। इसके चलते राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता रैलियां कर रहे हैं जनता को संबोधित कर रहे हैं। आज के दिन भी प्रदेश में बीजेपी से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी दो सभाओं में शामिल होंगे। देखें पल-पल का अपडेट।
विज्ञापन
राहुल गांधी और जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:01 PM, 29-Oct-2023
राहुल गांधी का केन्द्र सरकार पर हमला
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी ने आपसे 15 लाख रुपए व काला धन वापस लाने का वादा किया था। ये वादा अब तक पूरा नहीं हुआ। वहीं कई बड़े उद्योगपति के खाते में करोड़ो रुपए दे दिए गए है। नरेन्द्र मोदी ने किसानों का कर्जा माफ नहीं किया है। उल्टे मोदी जी ने कई उद्योगपति के 14 लाख करोड़ रुपए माफ कर दिए। वर्तमान में धान का रेट 2600 रुपए है, आने वाले दिनों हम धान का रेट तीन हजार रुपए क्विंटल कर देंगे। पहली ही बैठक में हम सभी किसानों का कर्जा माफ कर देंगे।
03:56 PM, 29-Oct-2023
कर्जा माफ, भाजपा साफ- सीएम
सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि वर्तमान में दो विचार धारा की लड़ाई है। हमारे नेता कहते हैं कि किसान मजबूत हो, कर्जा माफ हो, लेकिन मोदी जी उद्योगपति को मजबूत कर रहे हैं, कर्जा उन्हीं का माफ हो रहा। इस कवर्धा के निवासी पूर्व सीएम डॉक्टर रमन है। वे यहां से पालयन कर राजनांदगांव से चुनाव लड़ रहे है।अभी तक भाजपा ने अपना घोषणा पत्र तक जारी नहीं किया है। जबकि, हमारी सरकार आने के बाद सभी किसानों का कर्जा माफ करेंगे। इसके अलावा राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना में मिलने वाली राशि को 7000 रुपए प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रतिवर्ष किया जाएगा। डॉ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को अब पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक का मुफ्त इलाज, अन्य लोगों को 50 हजार से बढ़ाकर अब पांच लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
विज्ञापन
03:28 PM, 29-Oct-2023
कवर्धा पहुंचे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी कवर्धा पहुंच चुके हैं। कवर्धा के सरदार पटेल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ सीएम भूपेश बघेल भी हैं। वे कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मोहम्मद अकबर व पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नीलू चंद्रवंशी के पक्ष में जनसभा करेंगे ।
02:36 PM, 29-Oct-2023
इस बार भी कर्ज माफ करेंगे- राहुल
राहुल गांधी ने कहा इस बार भी कर्जा माफ करेंगे, किसानों को प्रदेश में फायदा मिलेगा, देश मे जातीय जनगणना होनी चाहिए। ओबीसी और एसटी लोगों को जातीय जनगणना का लाभ मिलेगा। पांच प्रतिशत ओबीसी वर्ग के लोगों लाभ मिल रहा है।
02:22 PM, 29-Oct-2023
हमने मुफ्त शिक्षा देने का किया वादा- राहुल
राहुल गांधी ने कहा कल हमने नई घोषणा की है, केजी से पीजी तक मुफ्त में शिक्षा देने का वादा किया है। छत्तीसगढ़ में सभी युवाओं को मुफ्त में शिक्षा मिलेगी।
02:21 PM, 29-Oct-2023
हमने अपना वादा पूरा किया- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा पिछले समय हमने जो वादा किया वह पूरा किया,हमने जो वादा किया उससे आगे निकल गए,धान खरीदी आने वाले समय में तीन हजार तक ले जायेंगे। राहुल गांधी ने कहा इस बार भी कर्जा माफ करेंगे,किसानों को प्रदेश में मिलेगा फायदा। राहुल गांधी बोले-ऐसी ही एक बैठक में हमने छत्तीसगढ़ की जनता से किया था वादा, हमने जो कहा करके दिखाया, 2500 रुपये समर्थन का वादा किया था पूरा किया, आज 2640 रुपये समर्थन मूल्य है, आने वाले समय में इसे 3000 तक ले जाएंगे। राहुल गांधी बोले- कर्ज माफी की जाएगी, भूमिहीन कृषि मजदूरों को सात हजार से बढ़ाकर 10 हजार वार्षिक अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:07 PM, 29-Oct-2023
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे ठेलकाडीह
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे ठेलकाडीह, डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विनोद खांडेकर व खैरागढ़ के प्रत्याशी विक्रांत सिंह के पक्ष में करेंगे प्रचार, आमसभा को करेंगे संबोधित, ठेलकाडीह में आम सभा का हो रहा आयोजन।
01:59 PM, 29-Oct-2023
कार्यक्रम मे शामिल हुए राहुल गांधी
कार्यक्रम में राहुल गांधी मौजूद
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी कार्यक्रम मे हुए शामिल, राहुल गाँधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत,चंदन यादव सहित कांग्रेस प्रत्याशी मौजूद, सैकड़ों की संख्या मे कार्यक्रम में लोग मौजूद।
01:57 PM, 29-Oct-2023
राहुल गांधी पहुंचे राजनांदगांव
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी पहुंचे राजनांदगांव, शहर के स्टेट स्कूल मैदान में आम सभा का हो रहा आयोजन, राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के आला नेता मौजूद, जिले के सभी कांग्रेस प्रत्याशी भी मंच पर मौजूद।
01:43 PM, 29-Oct-2023
कांग्रेस की वापसी पर स्कूल कॉलेज में फ्री एजुकेशन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के लोगों से वादा किया कि कांग्रेस की राज्य की सत्ता में वापसी होने पर सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में मुफ्त शिक्षा दी जाएगी तथा तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रतिवर्ष चार हजार रुपये दिए जाएंगे।