{"_id":"6afaea1f29d0fa7e3e06c2e4","slug":"nisha-bhagat-suicide-case-fir-registered-against-several-individuals-including-ajay-tirkey-jyotsna-kerketta-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआई की एंट्री, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा समेत कई पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआई की एंट्री, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा समेत कई पर एफआईआर
Mon, 16 Nov 2026 05:03 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 16 Nov 2026 05:03 PM IST
सार
निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली स्थित विशेष अपराध शाखा ने अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा को नामजद आरोपी बनाया है। मामले में कुछ अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
निशा भगत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की दिल्ली स्थित विशेष अपराध शाखा-1 ने निशा भगत आत्महत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच एजेंसी ने इस मामले में अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा को नामजद अभियुक्त बनाया है, जबकि कुछ अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया है। रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र स्थित डह टोली में हुई इस घटना की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय एजेंसी ने यह कदम उठाया है।
फेसबुक लाइव में लगाए थे आरोप
यह पूरी घटना 6 नवंबर की है, जब रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के डह टोली स्थित अपने आवास पर निशा भगत ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस कदम को उठाने से ठीक पहले वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव आई थीं और रोते हुए अपनी समस्याएं साझा कर रही थीं। अपने लाइव वीडियो में उन्होंने जमीन के कारोबार से जुड़े लोगों पर गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे और वीडियो में अजय तिर्की का नाम भी लिया था।
थाना प्रभारी को किया था फोन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, निशा भगत ने अपनी जान देने से पहले पिठौरिया के थाना प्रभारी को भी फोन करके आत्महत्या करने की बात कही थी। हालांकि, थाना प्रभारी ने उन्हें तुरंत सहायता देने के बजाय थाना आने की बात कहकर फोन काट दिया था।
विज्ञापन
सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर
इस दुखद घटना के बाद मृतका के पिता हंदू भगत की शिकायत पर पिठौरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीबीआई की दिल्ली स्थित विशेष अपराध शाखा ने पिठौरिया थाने में दर्ज उसी प्राथमिकी को अपने यहां री-रजिस्टर कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई व जांच शुरू कर दी है।