Shakti ki Samridhi Live: अमर उजाला के मंच से केंद्रीय मंत्री बोलीं- आज महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण जरूरी
{"_id":"67cc0d65f782ad006808d763","slug":"shakti-ki-samridhi-lucknow-live-updates-amar-ujala-programme-on-womens-day-news-in-hindi-2025-03-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"Shakti ki Samridhi Live: अमर उजाला के मंच से केंद्रीय मंत्री बोलीं- आज महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण जरूरी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sat, 08 Mar 2025 07:52 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 08 Mar 2025 07:52 PM IST
खास बातें
Lucknow Shakti ki Samridhi Live Updates: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अमर उजाला 'द बोनस' की ओर से शक्ति की समृद्धि का मंच सज गया है। लखनऊ के होटल क्लार्क अवध में हो रहे इस आयोजन में वित्तीय और आर्थिक क्षेत्र की विशेषज्ञ, महिलाओं को सशक्त, सक्षम और समृद्ध बनाने के गुर सिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सम्मान पाने वाली महिलाओं के साथ केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:55 PM, 08-Mar-2025
कार्यक्रम में विशेष क्विज का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने वित्तीय समझ को लेकर सवालों के जवाब दिए।
07:34 PM, 08-Mar-2025
महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण जरूरी: अनुप्रिया पटेल
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि सरकार कामकाजी महिलाओं के लिए वर्किंग वीमेन हॉस्टल बना रही है। फरवरी में बजट से पहले हुए आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया कि पिछले सात साल में महिला श्रम भागीदारी दर में इजाफा हुआ है। यह पहले 23 फीसदी था, अब यह 41 फीसदी हो गया है। सरकार के प्रयासों से ही यह संभव हुआ है। आज महिला नेतृत्व वाले उद्यम फल-फूल रहे हैं। महिलाओं की उद्यमशीलता बढ़ रही है। जब महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होती हैं तो उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव पड़ता है। उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। जब वित्तीय स्वतंत्रता की बात होती है तो वित्तीय साक्षरता भी जरूरी होती है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमने देश की बड़ी आबादी को स्वास्थ्य बीमा का कवर दिया। बजट में हमने गिग वर्कर्स को स्वास्थ्य बीमा दिया। आयुष्मान भारत योजना के तहत 50 फीसदी गोल्डन कार्ड महिलाओं के बने थे। सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए काम कर रही है। जब महिलाएं वित्तीय साक्षर होती हैं तो उनमें वित्त प्रबंधन और कौशल आता है। इसे बढ़ाने की जरूरत है। सब मिलकर काम करेंगे तो महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता और साक्षरता को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता एक दिन में विकसित नहीं हो सकती है। यह लगातार जारी रहनी चाहिए। यह पहल चलती रहे। महिलाओं को सम्मानित करने मौका मिला, बेहद अच्छा लगा।
विज्ञापन
07:30 PM, 08-Mar-2025
वरिष्ठ अर्थशास्त्री रितु सिंह को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इकोनोमिक लीडरशिप अवार्ड प्रदान दिया। इसके अलावा सारा फातिमा को फैशन और कल्चर रिवाइवल अवार्ड दिया गया। वहीं विद्युत सखी राजश्री को प्रोफेशनल एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया। वीमेन फाइनेंस एक्सीलेंस अवार्ड अनामिका माटे को प्रदान किया गया।
07:29 PM, 08-Mar-2025
महिला अधिकारों के लिए काम करने वाली रेणुका टंडन को सोशल इंपैक्ट लीडरशिप अवार्ड प्रदान किया गया।
07:28 PM, 08-Mar-2025
उद्योग क्षेत्र में नारी नेतृत्व के लिए अधीजा श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।
07:27 PM, 08-Mar-2025
मान देसी बैंक को मिला महिला सशक्तीकरण अवार्ड
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने महिला सशक्तीकरण अवार्ड महाराष्ट्र के मान देसी बैंक को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:25 PM, 08-Mar-2025
नारी आर्थिक शिक्षा अभियान का शुभारंभ
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अमर उजाला के नारी आर्थिक शिक्षा अभियान का शुभारंभ किया।07:20 PM, 08-Mar-2025
कार्यक्रम में पहुंची केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल
कार्यक्रम में पहुंची केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल
- फोटो : अमर उजाला
07:06 PM, 08-Mar-2025
वित्तीय रूप से भी फिट रहना जरूरी: निशा सांघवी
निशा सांघवी
- फोटो : अमर उजाला
06:45 PM, 08-Mar-2025