Share Market: एग्जिट पोल के बाद निवेशकों ने कमाया; आज गंवाया, सेंसेक्स-निफ्टी छह फीसदी टूटे
{"_id":"665e844af777e8c409039b83","slug":"share-market-live-share-market-live-news-and-updates-on-ls-election-2024-counting-day-sensex-nifty-updates-2024-06-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"Share Market: एग्जिट पोल के बाद निवेशकों ने कमाया; आज गंवाया, सेंसेक्स-निफ्टी छह फीसदी टूटे","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Tue, 04 Jun 2024 07:56 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 04 Jun 2024 07:56 PM IST
खास बातें
नमस्कार, अमर उजाला पर शेयर बाजार से जुड़े लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज चार जून है। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। अब तक के परिणामों में एनडीए एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक सीटें जीतने में सफल होती नहीं दिख रही। इस बीच शेयर बाजार में हाहाकार दिखा और सेंसेक्स और निफ्टी लगभग छह-छह प्रतिशत टूटकर बंद हुए। मंगलवार को सेंसेक्स 4,389.73 (5.74%) अंक टूटकर 72,079.05 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 1,379.41 (5.93%) अंक टूटकर 21,884.50 के स्तर पर पहुंच गया। नतीजा यह रहा कि एग्जिट पोल के बाद निवेशकों को जो कमाई हाथ लगी उन्होंने एक दिन में ही गंवा दी।
विज्ञापन
शेयर बाजार लाइव
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:54 PM, 04-Jun-2024
04:53 PM, 04-Jun-2024
रुपया 0.47% फिसलकर 83.53 रुपये पर बंद हुआ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन के उम्मीद से कम सीटें हासिल करने के संकेत मिलने के बाद मंगलवार को भारतीय रुपये में गिरावट आई। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 0.47% फिसलकर 83.53 पर बंद हुआ। यह पिछले साल फरवरी के बाद से प्रतिशत में रुपये की एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट रही।
विज्ञापन
04:21 PM, 04-Jun-2024
निफ्टी के सबसे अधिक बढ़त और नुकसान वाले शेयर रहे
04:15 PM, 04-Jun-2024
सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर लाल निशान पर बंद हुए, एनटीपीसी 15% टूटा
04:12 PM, 04-Jun-2024
अप्रत्याशित चुनावी नतीजों से फिसला बाजार
आम चुनाव के अप्रत्याशित नतीजे ने घरेलू बाजार में बिकवाली के डर की लहर पैदा कर दी, जिससे हाल के दिनों में बाजार में आई तेजी कमजोरी में बदल गई। इसके बावजूद, बाजार ने प्रमुख चुनाव विजेता के रूप में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन से स्थिरता की अपनी उम्मीद को बरकरार रखा है। जिससे निचले स्तरों से बाजार संभलने में सफल रहा। मध्यम अवधि में पर्याप्त गिरावट से सामाजिक अर्थशास्त्र पर ध्यान केंद्रित करने राजनीतिक फैसलों में एक बड़ा बदलाव आने की संभावना है, इसका ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पिछले पांच वर्षों में शीर्ष पर रहे बिजली, पूंजीगत वस्तुओं, रियल एस्टेट और उद्योगों के निवेशकों को निकट अवधि सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, फिर भी, इन क्षेत्रों के लिए दीर्घकालिक विकास संभावनाएं मजबूत बनी रहेंगी।
-विनोद नायर, जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसंधान प्रमुख
-विनोद नायर, जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसंधान प्रमुख
03:53 PM, 04-Jun-2024
सेंसेक्स और निफ्टी लगभग छह-छह प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए, एसबीआई के शेयर 20% टूटे
चुनाव परिणामों के बीच घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को भारी बिकवाली के बाद लगभग छह-छह प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। मंगलवार को जहां सेंसेक्स 4,389.73 (5.74%) अंक टूटकर 72,079.05 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 1,379.41 (5.93%) अंक टूटकर 21,884.50 के स्तर पर पहुंच गया। मंगलवार को सेंसेक्स एक समय पर 6100 अंकों से अधिक फिसल गया था। निफ्टी में भी लगभग 1600 अंकों तक की गिरावट दर्ज की गई। बैंक निफ्टी चुनावी नतीजों के दिन लगभग 5000 अंक टूट गया। पीएसयू बैँक एसबीआई के शेयरों में 20% तक की गिरावट दिखी। एसबीआई के निवेशकों को करीब एक लाख करोड़ रुपये तक का नुकसान हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर 10% तक की गिरावट दिखी वहीं इसके निवेशकों को 1.7 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:38 PM, 04-Jun-2024
सेंसेक्स 4389 अंक टूटकर बंद हुआ, निफ्टी में 1379 अंकों की गिराव
सेंसेक्स की क्लोजिंग
72,079.05
-4,389.73 (-5.74%)
निफ्टी की क्लोजिंग
21,884.50
-1,379.41 (-5.93%)
72,079.05
-4,389.73 (-5.74%)
निफ्टी की क्लोजिंग
21,884.50
-1,379.41 (-5.93%)
03:32 PM, 04-Jun-2024
रिलायंस के निवेशकों को 1.67 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
आम चुनाव के नतीजों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के निवेशकों को 1.67 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया क्योंकि कंपनी के शेयर आज बीएसई पर 9.6% गिर गए। मतगणना के अनुमानों से पता चलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाला एनडीए गठबंधन उतनी सीटें नहीं जीत रहा जितने का अनुमान एग्जिट पोल में लगाया गया था। आरआईएल के शेयर 3 जून को 3,029 रुपये के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचे थे। जब कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण 20.44 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वर्तमान में यह 18.50 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
03:23 PM, 04-Jun-2024
बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में बड़ी गिरावट, एसबीआई के शेयर 14% टूटे, निवेशकों को 1 लाख करोड़ का नुकसान
02:08 PM, 04-Jun-2024
अदाणी समूह के निवेशकों को 3 लाख करोड़ का झटका
चुनाव परिणामों के दिन शेयर बाजार में मची हाय-तौबा के बीच अदाणी समूह के 10 सूचीबद्ध शेयरों में भी बड़ी गिरावट दिखी। लोकसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती से पता चला कि पीएम मोदी एग्जिट पोल में उम्मीद के मुताबिक सीटें नहीं जीत सकते हैं। अंबुजा सीमेंट्स, अदाणी एंटरप्राइजेज, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडानी ग्रीन, एनडीटीवी, एसीसी, अडानी टोटल गैस और अदाणी गैस के शेयर 18% से 12% तक फिसल गए। अदाणी के सभी 10 शेयरों का कुल बाजार पूंजीकरण मंगलवार को लगभग 3 लाख करोड़ रुपये गिर गया।