फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi in Bihar live : पीएम मोदी ने किया नेहरू को याद, लालू पर हमला, कहा- जमानत पर घूम रहे शहजादे के पिता

Sat, 04 May 2024 03:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 04 May 2024 03:58 PM IST
खास बातें

PM Modi Bihar Darbhanga Public : पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के समय में कांग्रेस और इंडी गठबंधन वालों ने जो किया वो मैं कभी नहीं भूल सकता। दिल्ली और महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन की सरकार थी। उस समय कांग्रेस की सरकार ने बिहार के नौजवान, बेटियों और बहनों को भगा दिया था।

विज्ञापन
PM Modi Bihar Visit Live Public Meeting in Darbhanga Bihar Lok Sabha Election
दरभंगा में चुनावी सभा को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:52 PM, 04-May-2024
पीएम मोदी ने समस्तीपुर से एनडीए की प्रत्याशी शांभवी चौधरी को आशीर्वाद दिया। - फोटो : सोशल मीडिया।
मोदी मजबूती से पांच साल और सेवा करेगा
पीएम ने कहा कि मोदी को मजबूती मिलेगी और मोदी मजबूती से और पांच साल सेवा करेगा। पहले मतदान फिर जलपान। आप मेरा एक काम करेंगे क्या? आप घर से जाकर कहना पीएम मोदी ने सबको अपना प्रणाम कहा है। पीएम मोदी ने भारत माता के जयकारे लगाकर अपना संबोधित समाप्त किया। 
03:44 PM, 04-May-2024
बिहार को लालटेन के दौर में वापस नहीं जाने देना
पीएम माेदी ने कहा कि हमें बिहार को लालटेन के दौर में वापस नहीं जाने देना है। दिल्ली वाले शहजादे एक नई बात लेकर आए हैं। हमारे परिवार में मां-बाप अपने बच्चों के लिए कुछ न कुछ बचाते हैं। एक घर बना दूं, गाड़ी और खेत खरीद कर दे दूं ताकि बच्चों काम आ जाएगा। हर मां-बाप की इच्छा होती है कि बच्चों को कुछ देकर जाए। यह कांग्रेस ऐसा कानून बनाना चाहती है कि आपके मां-बाप की संपत्ति आपको नहीं मिल पाएगी। आधा कांग्रेस की सरकार छीन लेगी। यह लोग 55 प्रतिशत टैक्स पर फतवा लेकर आए हैं। क्या आप अपनी कमाई किसी कांग्रेस और राजद वालों को लूटने देंगे क्या? इसलिए बच्चों का भविष्य बनाने के लिए सात मई को झंझारपुर में जदयू प्रत्याशी रामप्रीत मंडल, 13 मई को दरभंगा में भाजपा प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर, समस्तीपुर से लोजपा (रा.) की प्रत्यशी शांभवी चौधरी को वोट दीजिए। पूरे हिन्दुस्तान की सबसे छोटी उम्र की बेटी चुनाव लड़ रही है। आप सब आशीर्वाद दीजिए कि हमारी बेटी तो जीतनी ही चाहिए। 20 मई को मधुबनी में भाजपा के अशोक यादव को भारी संख्या में वोट दीजिए। आपका यह वोट मोदी के खाते में जाएगा।
विज्ञापन
03:37 PM, 04-May-2024
लालू पर हमला, कहा जमानत पर घूम रहे लालू
पीएम मोदी ने कहा कि राजद का इतिहास सामाजिक न्याय का मुखौटा लगाकर तुष्टिकरण करने का रहा है। जब गोधरा में कार सेवकों को जिंदा जलाया गया था तब रेल मंत्री बिहार के शहजादे के पिता थे। जो सजा काट रहे हैं और जमानत पर घूम रहे हैं। उन्होंने गोधरा कांड के दोषियों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक जज एक कमेटी बनाई। सोनिया मैडम का राज था। इसलिए उन्होंने बनर्जी कमेटी बनाई। उस कमेटी ने ऐसा रिपोर्ट बनाया कि 60 लोगों को जिंदा जलाने वाले निर्दोष से छूट जाएं। लेकिन उस समय के रेल मंत्री की रिपोर्ट को अदालत ने कूड़े-कचरे में फेंक दिया। कोर्ट ने दोषियों को फांसी तक की सजा दी। पूरी दुनिया को पता था कि कार सेवकों को जिंदा जलाया गया था। फर्जी जांच रिपोर्ट बनाकर कार सेवकों पर ही दोष मढ़कर आरोपियों को बचाने की साजिश रची गई। यही इनका इतिहास है और यही इनकी सच्चाई है। 
03:33 PM, 04-May-2024
सेना में कौन हिन्दू और कौन मुसलमान है, यह गिन रहे राजद वाले
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 12 दिन से मांग कर रहा है कि आप धर्म के आधार पर आरक्षण के साथ खिलवाड़ नहीं करेंगे। लेकिन, इनके पेट में पाप है यह लोग चुप बैठे हैं। जब तक मोदी जिंदा है, एससी-एसटी और ओबीसी के आरक्षण पर कभी भी खिलवाड़ नहीं करने दूंगा। जब मैंने कांग्रेस और राजद के इरादों को बेनकाब किया तब से यह लोग बौखला गए हैं। राजद के लोग अब यह गिन रहे हैं सेना में कौन हिन्दू और कौन मुसलमान है। साथियों यह लोग देश की एकता को तोड़ना चाहते हैं। राजद के लोग सेना को अब हिन्दू और मुसलमान के नजरिए से देखते हैं। क्या अब्दुल हमीद को हमलोग इसलिए याद करते हैं कि वह लोग मुसलमान थे? यही लोग सर्जिकल और एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं। यह लोग आर्मी चीफ को गाली देते हैं। आखिर किसके इशारे पर यह लोग ऐसा कर रहे हैं। देशवासी सब देख रहे हैं। जनता सबकुछ जानती है। 
03:26 PM, 04-May-2024
पीएम मोदी ने नेहरु को याद किया
पीएम मोदी ने कहा कि साथियों को लंबी चर्चा के बाद संविधान का निर्माण हुआ था। बाबा साहेब, राजेंद्र बाबू जैसे विद्वानों के नेतृत्व में आरक्षण पर कई प्रावधान किए। बाबा साहेब और पंडित नेहरू ने भी धर्म के आधार पर आरक्षण का विरोध किया। अब जब हमारे गरीब, एससी-एसटी और ओबीसी का ध्यान कांग्रेस से भंग हो गया तो वह अब नेहरू की भावना के खिलाफ जा रही है। बाबा साहेब के संविधान को तोड़ने-मरोड़ने में लगी है। कांग्रेस लगी हुई है कि ओबीसी कोटे को कम कर धर्म के आधार पर उसमें से डाका डालकर मुसलमानों को आरक्षण दे दिया जाए। दलितों और आदिवासियों के आरक्षण में से डाका डालो। कांग्रेस की इस साजिश में राजद भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। 2007 में बिहार के शहजादे के पिताजी ने मुसलमानों को यह आरक्षण में से निकालकर कोटा देने की बात कही थी। रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने रेलवे के अधिकारियों को कहा था कि मुस्लिमों को कोटा दिया जाए। आप बताइए अगर धर्म के आधार पर आरक्षण बंटेगा तो यादव, कोइरी, कुर्मी, पासवान, रविदास और अन्य जातियों का हक कहां जाएगा। 
03:23 PM, 04-May-2024
नई सरकार के बनते ही तीन करोड़ पक्का मकान देंगे
पीएम मोदी ने दावा किया कि चार जून के बाद नई सरकार बनते ही हम तीन करोड़ लोगों को पक्का मकान देंगे। दरभंगा एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और सड़क पर काम हुआ। दरभंगा एम्स की अड़चनों को दूर कर काम हो रहा । दरभंगा में आईटी पार्क भी बना। इससे युवओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे। मिथिला में मखाना, लीची और आम खूब होता है। अच्छी सड़कों और इंफ्रास्ट्रचर से यह सामान देश और दुनिया में जाएंगे। हमारी सरकार ने मखाना को जीआई टैग दिया है। हमारी सरकार ने महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 42 हजार करोड़ रुपये की सहायता बैंक के माध्यम से दिया। पीएम मोदी ने मिथिला पेंटिंग का भी जिक्र किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:18 PM, 04-May-2024
एक शहजादे पटना में भी हैं
पीएम मोदी ने कहा कि एक शहजादे दिल्ली में हैं। वैसे ही दूसरे शहजादे पटना में भी है। शहजादे ने देश और पटना को अपनी जागीर समझा है। इनलोगों के पास घोटालों के अलावा कुछ भी नहीं किया। याद कीजिए कैसे बिहार में अपहरण का उद्योग चलता था। कैसे शाम होते ही हमारी बहन बेटियां घर से निकलने में डरती थी। कैसे नौकरी देने के पहले जमीन लिखवा ली जाती थी।  
03:16 PM, 04-May-2024
आज यही लोग आपसे वोट मांगने आ रहे हैं
पीएम मोदी ने कहा कि  कोरोना के समय में कांग्रेस और इंडी गठबंधन वालों ने जो किया वो मैं कभी नहीं भूल सकता। दिल्ली और महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन की सरकार थी। उस समय कांग्रेस की सरकार ने बिहार के नौजवान, बेटियों और बहनों को भगा दिया था। मैं बिहार के नौजवानों को पूछना चाहता हूं कि जिन्होंने आपके साथ ऐसा किया उसको माफ करेंगे क्या? आज यही लोग आपसे वोट मांगने आ रहे हैं। 
03:10 PM, 04-May-2024

PM Modi in Bihar live : पीएम मोदी ने किया नेहरू को याद, लालू पर हमला, कहा- जमानत पर घूम रहे शहजादे के पिता

दरभंगा में चुनावी सभा संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों का हाथ हिलाकर अभिनंदन किय। मैथिली में उन्होंने लोगों का प्रणाम कहा। पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी फिर ऐसा कालखंड आया है जब भारत फिर से अपनी बेड़ियों को तोड़ उठ खड़ा हुआ है। आज भारत की दुनिया में साख नई ऊंचाई पर है। आज पर भारत चांद पर पहुंच गया है, जहां कोई नहीं पहुंचा। 10 साल पहले हम 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था थे। 10 साल बाद हम दुनिया की पांचवे अर्थव्यवस्था बन चुके हैं। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed