Bihar News Live: राहुल गांधी ने अग्निवीर को मंच पर बुलाया, कहा- सरकार बनते ही इस योजना को फाड़कर फेंक दूंगा
{"_id":"665419c2543f49d8f10305a9","slug":"lok-sabha-elections-rahul-gandhi-bihar-visit-mohan-yadav-election-rally-patna-sahib-pataliputra-arrah-2024-05-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Live: राहुल गांधी ने अग्निवीर को मंच पर बुलाया, कहा- सरकार बनते ही इस योजना को फाड़कर फेंक दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 27 May 2024 04:52 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 27 May 2024 04:52 PM IST
खास बातें
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव भी आज पटना आ रहे हैं। वह पाटलिपुत्र अैर पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में तीन जनसभा को संबोधित करेंगे। पटना के गांधी मैदान में चुनावी सभा करेंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:44 PM, 27-May-2024
इस चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे
राहुल गांधी ने कहा कि मैं आपको गारंटी देता हूं कि इस चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। क्योंकि उन्होंने युवाओं को नौकरी नहीं दी। अग्निवीर योजना लाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। जातीय जनगणना पीएम मोदी ने नहीं करवाया। हमने जातीय गणना कराने की मांग की तो मोदी जी चुप हो गए। कहने लगे कि देश में कोई जाति ही नहीं है। केवल अमीर और गरीब दो ही जातियां हैं। मेरा सवाल है कि अगर देश में जाति नहीं है तो आप अपनी जाति ओबीसी क्यों बताते हो। राहुल गांधी ने जनता से इंडी गठबंधन को वोट देने की अपील की।

04:39 PM, 27-May-2024
अग्निवीर विकास कुमार से मंच पर बातचीत करते राहुल गांधी।
- फोटो : सोशल मीडिया।
राहुल गांधी ने अग्निवीर को मंच पर बुलाया
राहुल गांधी जनसभा में अग्निवीर योजना का जिक्र कर रहे थे। तभी भीड़ में विकास कुमार पर उनकी नजर गई। उन्होंने मंच पर विकास कुमार को बुलाया। राहुल गांधी ने कहा कि यह विकास कुमार हैं। इन्होंने अग्निवीर योजना के जरिए नौकरी पाई। राहुल ने विकास से पूछा कि कैसा लग रहा है अग्निवीर योजना से नौकरी पाकर। विकास ने कहा कि मुझे यह योजना अच्छा नहीं लग रहा। इसके बाद राहुल गांधी ने दावा किया कि हमारी सरकार दो तरह के शहीद का दर्जा पसंद नहीं करेगी। हमलोग इस योजना को फाड़कर कूड़ेदान में फेंक देगे। ताकि युवा सामान्य सेना की तरह देश सेवा कर सकें। हमारी सरकार बनते ही 20 लाख सरकारी नौकरियां आपके हवाले कर देंगे। जैसे बिहार में तेजस्वी यादव ने नौकरी दी तो चाचा जी भाग गए।

04:36 PM, 27-May-2024
किसानों के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे
राहुल गांधी ने कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार बनते ही किसानों के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे। युवाओं को बेहतरीन नौकरी और ट्रेनिंग मिलेगी। पीएम मोदी ने अग्निवीर योजना लाकर सेना का अपमान किया।
04:30 PM, 27-May-2024
बैंक खाते में एक-एक लाख रुपये चला जाएगा
राहुल गांधी ने कहा कि कभी चीन और पाकिस्तान की बात होगी। फिर अंबानी की शादी दिखाने लगेंगे। लेकिन, मजदूरों के मुद्दे पर कोई बात नहीं करता है। गरीब होते जा रहे हैं और अमीर-अमीर होते जा रहे हैं। देश में सिर्फ 25 से 30 लोग हैं जो अमीर होते जा रहे हैं। बाकी करोड़ों लोग गरीब है। देश में बेरोजगारी चरम पर है। कांग्रेस पार्टी इन समस्याओं को एक झटके में ठीक कर देगी। सबसे पहले हमारा काम होगा कि हम करोड़ों लाखपति बनाने जा रहे हैं। हर गांव और शहर में गरीबों की लिस्ट बनेगी। जो भी इस देश में गरीबी रेखा से नीचे है, उसका नाम इस लिस्ट में जोड़ा जाएगा। हर परिवार से एक महिला का नाम जोड़ा जाएगा। चार जून को इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी। पांच जुलाई को करोड़ों गरीब के बैंक खाते में एक-एक लाख रुपये चला जाएगा। खटाखट-खटाखट पैसा जाएगा। मीडिया वाले कहेंगे तो एक लाख की जगह दो लाख रुपये दे दिए जाएंगे।
04:21 PM, 27-May-2024
भोजपुर में जनसभा को संबोधित करते राहुल गांधी।
- फोटो : सोशल मीडिया।
पीएम मोदी ने 10 साल तक इनके लिए काम किया
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 साल तक अदाणी जी के लिए काम किया। अदाणी विदेश से कोयला खरीदता है। भारत आते ही कोयला की कीमत को बढ़ा देता है। सरकार कोयले को महंगे दाम में उसकी मदद करने के लिए बढ़ा देती है। पीएम मोदी ने गरीब, दलित, मजदूर और किसानों का 16 लाख करोड़ रुपया अदाणी को माफ कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि अंबानी-अदानी चीन का माल भारत में बेचते हैं। नरेंद्र मोदी आपके जीएसटी का पैसा अंबानी-अदाणी समेत 22 लोगों को देते हैं। राहुल गांधी ने एनडीए सरकार आम आदमी का जेब काट रही है।

04:18 PM, 27-May-2024
तेजस्वी यादव ने कहा- यह दिल्ली या झारखंड नहीं बिहार है
तेजस्वी यादव ने कहा कि नोटबंदी घोटाला, वैक्सीन घोटला, बिहार में सृजन और बालिकागृह घोटाला करने वाले तेजस्वी को जेल भेज रहे हैं। यह दिल्ली या झारखंड नहीं बिहार है। हाथ लगाकर तो दिखाइए जतना सच बता देगी। तेजस्वी यादव ने इंडी गठबंधन के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को वोट देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:10 PM, 27-May-2024
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव।
- फोटो : सोशल मीडिया।
तेजस्वी बोले- महंगाई महबूबा लगने लगी
भोजपुर के जगदीशपुर की जनसभा में तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा दर्द गरीबों और युवाओं के दर्द से बड़ा नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी 10 साल से मुद्दों पर कुछ नहीं बोलते। वह केवल बेकार की बात करते हैं। मोदी जी की भाषा में काफी गिरावट आ चुकी है। लगता ही नहीं है कि कोई प्रधानमंत्री भाषण दे रहे हैं। भाई-बहनों के लिए आपने क्या किया? यह बताइए। एक 34 साल का युवा आपको रोड पर ले आया। मुजरा, मटन, मछली केवल म, म, म करते रहते हैं। लेकिन, म से महंगाई पर कुछ भी नहीं बोलते हैं। पहले महंगाई इनको डायन लगती थी अब महबूबा लगनी लगी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि 17 साल में पांच लाख लोगो ंको नौकरियां दी गई। आरक्षण की सीमा को 75 प्रतिशत किया। मोदी जी आपने क्या किया? यह बताओ।

03:23 PM, 27-May-2024
देश के युवाओं को कितना रोजगार दिया कितनी नौकरियां दीं?
राहुल गांधी ने कहा कि जैसे ही हमारी सरकार बनेगी महालक्ष्मी योजना पर काम शुरू हो जाएगा। हर गरीब परिवार की लिस्ट बनेगी और एक महिला का नाम चुना जाएगा। करोड़ों महिला आठ हजार रुपया अकाउंट में मिलेगा। करोड़ों लोगों के अकाउंट में पैसा जाएगा।पीएम मोदी पर हमला बोलते कहा कि ईडी से बचने के लिए कहते हैं बड़े-बड़े फैसले मैं नहीं, परमात्मा लेते हैं। मोदी जी आप लंबे-लंबे भाषण देना बंद कीजिए आप देश को बांटने की कोशिश मत करिए। आप सबसे पहले देश और बिहार के युवाओं को ये बताइए कि आपने देश के युवाओं को कितना रोजगार दिया कितनी नौकरियां दीं?

03:08 PM, 27-May-2024
राहुल गांधी की जनसभा में उमड़ी भीड़।
- फोटो : सोशल मीडिया।
पीएम मोदी ने अरबपतियों की जेब में पैसा डाला
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अरबपतियों की जेब में पैसा डाला। अरबपतियों ने इस पैसे से विदेशों में बिजनेस किया। देश की अर्थव्यवस्था को कोई फायदा नहीं हुआ। जब हम गरीबों को पैसा देंगे तो वे लोग अपने गांव-शहर में यह पैसा खर्च करेंगे। सामान की डिमांड बढ़ेगी तो बंद फैक्ट्रियां चालू हो जाएंगी। फिर उन्हीं फैक्ट्रियों में हिंदुस्तान के युवाओं को रोजगार मिलेगा। इससे देश का विकास होगा।

02:48 PM, 27-May-2024
पालीगंज की सभ में पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला
राहुल गांधी ने पालीगंज की सभा में पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि देश में गरीब और गरीब, अमीर और अमीर होते जा रहे हैं। इस बारे में आपका क्या कहना है? नरेंद्र मोदी पहले सोचतें हैं और फिर जवाब देते हैं- क्या मैं सबको गरीब बना दूं? यह पीएम नरेंद्र मोदी की सोच है। देश के गरीबों के लिए नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 साल में कुछ नहीं किया। आपने टीवी पर किसी गरीब किसान, मजदूर, युवा के साथ पीएम मोदी को देखा है क्या? लेकिन, अंबानी की शादी में जरूर देखा होगा। 10 करोड़ की घड़ी के साथ देखा होगा। अदाणी के साथ गले मिलते हुए देखा होगा।