फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Board 12th Result Live: इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी, 86.50 प्रतिशत बच्चे पास; यहां देखें टॉपर्स की सूची

Tue, 25 Mar 2025 04:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 25 Mar 2025 04:42 PM IST
खास बातें

BSEB Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है। तीनों संकायों में टॉपर बेटियां ही बनी हैं। इस परीक्षा में 12,80,211 लाख में से 11,07,330 छात्रों ने बाजी मारी है।

विज्ञापन
BSEB Bihar Board Result Out Live Class 12th Inter Result Today Direct Link Bihar Board Online Bihar Gov In
इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी करते शिक्षा विभाग के एसीएस, शिक्षा मंत्री और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:36 PM, 25-Mar-2025
Bihar Board 2025 Result: जानिए, खगड़िया जिले के टॉपर्स को
बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। खगड़िया जिले में तीनों संकाय में जिला टॉपर में छात्राओं ने दो तथा एक पर छात्र ने परचम लहराया है। जबकि टॉप तीन की सूची में छात्राओं की संख्या अधिक है। खगड़िया जिले में भी विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय के लिए जिला टॉप तीन की सूची बिहार बोर्ड की तरफ से जारी की गई है। जिसके अनुसार साइंस में सदर प्रखंड के इंटर कॉलेज रामगंज संसारपुर की छात्रा सुरभि कुमारी ने 464 अंक पाकर प्रथम स्थाना पाने में सफलता हासिल की है। जबकि कॉमर्स संकाय में परबत्ता प्रखंड के संत विनोभा भावे कॉलेज के छात्र अभिषेक कुमार ने 419 अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया है। ऐसे ही कला संकाय में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गोगरी की छात्रा समरजहां खातून ने 456 अंक लेकर प्रथम स्थान पाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
04:12 PM, 25-Mar-2025
Bihar Board 12th Result: अनुष्का ने बिहार में लाया दूसरा स्थान
मुजफ्फरपुर की बेटी अनुष्का कुमारी ने बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 में पूरे राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस शानदार उपलब्धि से परिवार, स्कूल और जिलेभर में खुशी की लहर दौड़ गई है। अनुष्का मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लकड़ी ढाई मुहल्ले की रहने वाली हैं। उन्होंने शहर के बाबूघाट स्थित राज नारायण सिंह इंटर कॉलेज से इंटर की परीक्षा दी थी और आर्ट्स संकाय में शानदार प्रदर्शन कर बिहार में दूसरा स्थान हासिल किया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
03:37 PM, 25-Mar-2025
Bihar Board 12th Result: रोशनी कुमारी बनी वैशाली की जिला टॉपर
वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड के काशीपुर गांव की रोशनी कुमारी ने इंटर परीक्षा 2025 में कॉमर्स संकाय में जिले में टॉप किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी की लहर है। खास बात यह है कि रोशनी के पिता सुधीर सिंह टेंपो चलाते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। रोशनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि वह आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनना चाहती हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए मेहनत जारी रखेंगी। पूरी खबर यहां पढ़ें...
 
03:16 PM, 25-Mar-2025
Bihar Board Result: लगातार सातवीं बार सबसे पहले जारी किया रिजल्ट
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इस बार भी देश में सबसे पहले इंटर परीक्षा का रिजल्ट कर दिया गया। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि  वर्ष 2019 से लगातार यह सातवां वर्ष है जब समिति द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का परिणाम मार्च माह में जारी किया जा रहा है। समिति परीक्षाओं के आयोजन से लेकर परीक्षाफल जारी करने तक की प्रक्रिया देश के अन्य परीक्षा बोर्डों की तुलना में पहले पूरी कर रही है, जो आधुनिक तकनीक के माध्यम से परीक्षा प्रणाली में किए गए सुधारों का परिणाम है। समिति ने नए सॉफ्टवेयर के माध्यम से रिजल्ट प्रोसेसिंग की, जिसे वर्ष 2020 में तैयार किया गया था।
27 दिनों में 68 लाख उत्तरपुस्तिकाओं की बिहार बोर्ड ने की जांच

02:30 PM, 25-Mar-2025
अनुप्रिया - फोटो : अमर उजाला
BSEB Result: 95.4 प्रतिशत अंक लाकर अनुप्रिया ने लाया चौथा स्थान
जमुई जिले के इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड अंतर्गत प्लस टू हाईस्कूल मिर्जागंज की छात्रा अनुप्रिया ने बिहार इंटर साइंस में 95.4 प्रतिशत अंक लाकर बिहार में चौथा स्थान प्राप्त किया है। अनुप्रिया अलीगंज मानपुर गांव निवासी कृष्ण मुरारी कुमार की बेटी है। अनुप्रिया कि इस सफलता से परिवार वालों में खुशी का माहौल है। अनुप्रिया ने इस सफलता को हासिल कर अपने माता-पिता ही नहीं बल्कि प्रखंड और जिले का नाम रोशन किया है। अनुप्रिया ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दी है। बताया गया कि अनुप्रिया के पिता कृष्ण मुरारी कुमार पेसे से शिक्षक है। कृष्ण मुरारी कुमार ने बताया कि अनुप्रिया बचपन से मेधावी थी। उसी का परिणाम है कि अनुप्रिया ने आज बिहार इंटर साइंस में 95.4 प्रतिशत अंक लाकर बिहार में चौथा स्थान काबिज होने में सफलता पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
02:10 PM, 25-Mar-2025
इंटर स्टेट टॉपर प्रिया जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
BSEB Result: इंटर स्टेट टॉपर प्रिया जायसवाल छोटे से स्कूल की छात्रा हैं
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित होते ही बेतिया की प्रिया जायसवाल के घर खुशी का माहौल छा गया। राज्य संपोषित एसएस प्लस टू विद्यालय हरनाटांड की छात्रा प्रिया जायसवाल ने विज्ञान संकाय में 484 अंक हासिल कर बिहार टॉप किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
01:54 PM, 25-Mar-2025
Bihar Board Result: पटना जिले में एक को तीसरा और दूसरे को चौथा स्थान मिला
टॉपर्स की सूची में विज्ञान संकाय से भी वैशाली के परीक्षार्थी हैं। विज्ञान संकाय में चौथे टॉपर के रूप में एबीएस इंटर कॉलेज लालगंज वैशाली के प्रशांत कुमार का नाम है। प्रशांत को 95.4 प्रतिशत नंबर आया है। पटना से इस बार टॉपर सूची में सिर्फ दो नाम हैं। मसौढ़ी के एम यू जेड कॉलेज साइन की अंशु रानी आर्ट संकाय में स्टेट टॉपर की सूची में चौथे नंबर पर हैं। अंशु को 93.8 प्रतिशत नंबर मिला है। विज्ञान संकाय में पटना शहर के प्रतिष्ठित पटना कॉलेजिएट स्कूल के छात्र रवि कुमार ने स्टेट टॉपर रैंक में तीसरा स्थान हासिल किया है। रवि को 95.6 प्रतिशत नंबर आए हैं।

01:50 PM, 25-Mar-2025
Bihar Board Result: वैशाली ने दिया कॉमर्स और आर्ट्स में टॉपर
वैशाली जिले ने कॉमर्स और आर्ट्स में टॉपर दिया है। कला संकाय मैं स्टेट टॉपर अंकिता कुमारी वैशाली सेहैं। वह वैशाली के राजकीय कृत बी उच्च विद्यालय सेहान की छात्रा हैं। उन्हें 94.6 प्रतिशत नंबर आया है। कॉमर्स संकाय में भी वैशाली ने स्टेट टॉपर दिया है। वैशाली के जे कॉलेज हाजीपुर की छात्रा रोशनी कुमारी ने 95% नंबर हासिल किया है।
01:33 PM, 25-Mar-2025
Bihar Board 12th Result : जानिए, टॉपर प्रिया ने क्या कहा
बिहार बोर्ड की परीक्षा में सबसे ज्यादा नंबर इंटर की छात्रा प्रिया जायसवाल को आया है। प्रिया प्लस टू स्कूल हर्नाटांड़ पश्चिम चंपारण की छात्रा हैं। प्रिया जायसवाल को विज्ञान संकाय में 96.8 प्रतिशत नंबर आया है। वहीं प्रिया जायसवाल ने कहा कि टॉपर बनने के लिए माता-पिता का काफी सहयोग मिला। मम्मी रात-रात भर पढ़ाती थीं। शिक्षक भी काफी अच्छे से पढ़ाती और समझातीं थी। मैं कभी समय देखकर नहीं पढ़ती थी। पढ़ाई को बोझ की तरह नहीं लिया। बड़ी बहन और भाई ने भी काफी मदद की। मैंने अपनी राइटिंग स्किल पर काफी फोकस किया। 
टॉपर्स की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed