फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BSEB Result: Samar Jahan Khatoon in Arts, Abhishek Raj in Commerce, Surabhi Kumari in Science: district topper

Bihar Board 12th Result: समरजहां खातून आर्ट्स तो अभिषेक राज बने कॉमर्स जिला टॉपर, सुरभि साइंस में अव्वल

Tue, 25 Mar 2025 04:30 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 25 Mar 2025 04:30 PM IST
सार

Bihar Board 2025 Result: जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार गोंड ने सभी सफल छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की बधाई देते हुए उनको कड़ी मेहनत करने की बात कही है।
 

विज्ञापन
BSEB Result: Samar Jahan Khatoon in Arts, Abhishek Raj in Commerce, Surabhi Kumari in Science: district topper
क्रमश: समरजहां खातून, अभिषेक राज और सुरभि कुमार की फाइल फोटो।। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। खगड़िया जिले में तीनों संकाय में जिला टॉपर में छात्राओं ने दो तथा एक पर छात्र ने परचम लहराया है। जबकि टॉप तीन की सूची में छात्राओं की संख्या अधिक है। सभी सफल छात्र-छात्राओं को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बधाई देकर उनके उज्जव भविष्य की कामना की है। बारहवीं की परीक्षा में बिहार बोर्ड ने मंगलवार को परिणाम की घोषणा की है। सूबे में कुल 86.5 फीसदी बच्चों ने परीक्षा में बाजी मारी है। वहीं खगड़िया जिले में भी विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय के लिए जिला टॉप थ्री की सूची बिहार बोर्ड की तरफ से जारी की गई है। जिसके अनुसार साइंस में सदर प्रखंड के इंटर कॉलेज रामगंज संसारपुर की छात्रा सुरभि कुमारी ने 464 अंक पाकर प्रथम स्थाना पाने में सफलता हासिल की है। जबकि कॉमर्स संकाय में परबत्ता प्रखंड के संत विनोभा भावे कॉलेज के छात्र अभिषेक कुमार ने 419 अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया है। ऐसे ही कला संकाय में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गोगरी की छात्रा समरजहां खातून ने 456 अंक लेकर प्रथम स्थान पाया है।

विज्ञापन


टॉप तीन में छात्राएं ज्यादा
बिहार बोर्ड द्वारा जारी बारहवीं के रिजल्ट के बाद जिले में छात्र-छात्राओं के बीच खुशी का माहौल बना है। इधर तीनों संकाय के टॉप थ्री की सूची में छात्राओं की संख्या ज्यादा है। कला संकाय के टॉप थ्री के दूसरे नंबर पर श्यामलाल नेशनल हाई स्कूली की छात्रा अरुषी जायसवाल ने अपना परचम लहराया है। जिनको कुल 453 अंक मिले हैं। जबकि तीसरे नंबर पर आरलाल कॉलेज की छात्रा काजल कुमारी रही। जनको 444 अंक मिला है। वैसे ही कॉमर्स संकाय के टॉप थ्री में दसरे नंबर पर कोशी कॉलेज की छात्रा शैलजा 418 अंक लाकर दूसरे नंबर पर रही तथा चौरसिया विशुनदेव दयावंती हाई स्कूल के छात्र कृपा सिंह तीसरे स्थान पर रहे। जिनको कुल 407 अंक मिला है। इधर साइंस में लालबाबू गर्ल्स स्कू की छात्रा साक्षी कुमारी ने 462 अंक लाकर दूसरा स्थान एवं हरिवंश नारायण इंटर स्कूल के छात्र अंकित कुमार 462 अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमर्स टॉपर के पिता हैं किसान, साइंस टॉपर के पिता हैं शिक्षक
गौरतलब है कि कॉमर्स जिला टॉपर्स अभिषेक कुमार के पिता अरविंद कुमार साह किसान हैं। जबकि उनकी माता जूली कुमारी जीविका में कॉर्डिनेटर हैं हैं। मां ने बताया कि उनका पुत्र बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहा है। जो कोटा में रहकर तैयारी कर रह था। मां ने बताया कि अभिषेक अपने ननिहाल में रहकर बारहवीं परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वहीं साइंस जिला टॉपर सुरभी कुमारी के पिता सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं। पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को जो शिक्षा दी है उस शिक्षा की गुरुदक्षिणा उनकी बेटी ने उनका नाम रौशन कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed