Bihar Vidhan Sabha: विधानसभा में आरक्षण संशोधन बिल पास, भाजपा ने दिया समर्थन; इस बात पर फिर भड़के सीएम नीतीश
{"_id":"654c5a4f4f9767c4d4029113","slug":"bihar-vidhan-sabha-reservation-amendment-bill-economic-survey-tejashwi-yadav-nitish-kumar-ruckus-by-bjp-2023-11-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Vidhan Sabha: विधानसभा में आरक्षण संशोधन बिल पास, भाजपा ने दिया समर्थन; इस बात पर फिर भड़के सीएम नीतीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 09 Nov 2023 03:59 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 09 Nov 2023 03:59 PM IST
खास बातें
Bihar Assembly News Live: बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'शादी के बाद...' वाले बयान को लेकर बुधवार को कार्यवाही लगभग ठप ही रही। शीतकालीन सत्र का अब दो ही दिन बचा है। गुरुवार को सरकार बढ़े आरक्षण पर मुहर का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विधानसभा में प्रदर्शन करते भाजपा विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
03:55 PM, 09-Nov-2023
विधानसभा में आरक्षण संशोधन विधेयक 2023 पास हो गया
बिहार विधानसभा में आरक्षण संशोधन विधेयक 2023 पास हो गया है। विपक्ष में बैठी भाजपा ने भी इस बिल को अपना समर्थन दिया। हालांकि, भाजपा ने बिल पर चर्चा के वक्त ही इस बिल को सर्व सहमति से पास कराने की मांग थी। विधानसभा अध्यक्ष ने बिल के सभी खंड को पास कर दिया। इसके बाद बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

03:40 PM, 09-Nov-2023
सदन में अपनी बात रखते पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी।
- फोटो : अमर उजाला
सीएम नीतीश कुमार बोले- मेरी मूर्खता से यह मुख्यमंत्री बन गया
विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच जमकर नोंकझोंक हो हुई। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जाति आधारित गणना और आरक्षण पर सवाल उठाया। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर से सदन में भड़क गए। इसको कुछ आइडिया है। मेरी गलती थी, मेरी मूर्खता से यह मुख्यमंत्री बन गया। इसको कोई सेंस है। जब मुख्यमंत्री बनाए थे तो मेरी पार्टी के लोग हमको कहने लगे कि ई तो गड़बड़ है, इनको हटाइए। उन्होंने भाजपा से पूछा कि नारा लगा रहे हो, पूछो कि किसने मुख्यमंत्री बनाया। सीएम ने भाजपा नेताओं से कहा कि आप लोग इन्हें क्यों नहीं राज्यपाल बना देते हैं। इसलिए यह भाजपा के साथ गए। इसके बाद भाजपा विधायक हंगामा करने लगे। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि सदन में पूर्व दलित मुख्यमंत्री को बोलने दिया जाए। उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। सीएम फिर खड़े हो गए गुस्से में कहा कि मैंने ही इन्हे मुख्यमंत्री बनाया। अब यह राज्यपाल बनना चाहता है।

03:12 PM, 09-Nov-2023
बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
03:06 PM, 09-Nov-2023
शैक्षणिक और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को प्राथमिकता मिले
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि भाजपा इस विधेयक का समर्थन करती है। बिहार सरकार ने बताया कि महज 4 प्रतिशत लोग 50 हजार मासिक कमाते हैं। भाजपा की मांग है कि शैक्षणिक और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को इस आरक्षण बिल में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि इसका लाभ भी एक खास वर्ग और जाति के लोग ले लें।

02:52 PM, 09-Nov-2023
विधानसभा में वक्तव्य रखते भाजपा विधायक नंद किशोर यादव।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा इस बिल का समर्थन करती है
विधानसभा सदन में विधायक नंद किशोर यादव ने कहा कि भाजपा आरक्षण संशोधन विधेयक 2023 का समर्थन करती है। भाजपा हमेशा पिछड़ा और अतिपिछड़ा समेत समाज के सभी वर्गों के काम करती है। यह आरक्षण प्रस्ताव जनता के हित में है, गरीबों के पक्ष में है। इसलिए भाजपा इस बिल का समर्थन करती है।

02:38 PM, 09-Nov-2023
इधर, भाजपा के हंगामे के बीच विधानसभा में आरक्षण संशोधन विधेयक 2023 पेश किया गया है। इसे 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत (65 प्रतिशत + 10 प्रतिशत EWS) करने का प्रस्ताव रखा गया है। संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मूल रूप से आरक्षण को बढ़ाकर 65 प्रतिशत करने का ही प्रस्ताव है। EWS के रूप 10 प्रतिशत आरक्षण केंद्र सरकार ने पहले ही दूसरे अधिनियम से आच्छादित है। भाजपा विधायकों ने सर्व सहमति से इस बिल को पास कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:08 PM, 09-Nov-2023
NCERT बुक लेकर विधान परिषद् पहुंचे जदयू मंत्री
विधान परिषद् की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के एमएलसी हंगामा करने लगे। वह सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं। इसके बाद जदयू के एमएलसी बॉयोलॉजी की किताब लेकर खड़े हो गए। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि पहले ही नीतीश कुमार अपने बयानों पर माफी मांग चुके हैं। इसके बावजूद भाजपा साजिश के तरह सदन नहीं चलने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो बयान उसपर जानबूझकर विवाद खड़ा किया जा रहा है। जिस बात के लिए यह लोग कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री शर्म करो। वह बात तो NCERT की 12वीं की बॉयोलॉजी की पाठ्य पुस्तक में लिखी गई है। 12वीं कक्षा के बुक के सिलेबस में NCERT ने जो लिखा उसे भी बाहर निकाला जाना चाहिए। इस पर भाजपा वाले क्यों नहीं कुछ बोलते हैं। उन्हे इसे पढ़ना चाहिए। भाजपा वाले जानबूझ कर यह हंगामा कर रहे हैं। यह लोग चाहते हैं कि आरक्षण पर बात न हो।
11:11 AM, 09-Nov-2023
भाजपा नेता वेल में आकर हंगामा करने लगे
विधानसभा परिसर में हंगामे के बाद सदन में सत्र की शुरुआत होते ही भाजपा विधायक हंगामा करने लगे। भाजपा नेता वेल में आकर हंगामा करने लगे। इतना ही नहीं भाजपा विधायक ने कुर्सी भी उठा ली। इसके बाद स्पीकर ने उन्हें ऐसा न करने की अपील की। हंगामा बढ़ते देख स्पीकर ने विधानसभा की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

11:02 AM, 09-Nov-2023
विधानसभा परिसर में प्रदर्शन करते भाकपा माले के विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
10:56 AM, 09-Nov-2023
सत्र की शुरूआत से पहले भाजपा विधायक परिसर में इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। भाजपा विधायक सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि केवल माफी मांगने से काम नहीं चलेगा मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मांफी मांगनी चाहिए।