Nitish Cabinet Expansion Live: संजय सरावगी, जिबेश और सुनील मंत्री बने, नीतीश कैबिनेट में शामिल सात चेहरे ये
Bihar Politics CM Nitish Kumar Cabinet Expansion Live Updates: बिहार में भाजपा कोटे से सात मंत्रियों का शपथ ग्रहण पूरा हो गया है। भाजपा के संजय सरावगी, जिबेश मिश्रा और सुनील कुमार समेत सात मंत्रियों ने शपथ ले ली है। आइए जानते हैं इससे जुड़े अहम अपडेट्स।
लाइव अपडेट
नीतीश कैबिनेट में शामिल हुए ये सात चेहरे
जिन सात चेहरों को नीतीश कैबिनेट में जगह मिली है उनमे अररिया जिले की सकटी विधानसभा सीट से विधायक विजय कुमार मंडल, दरभंगा जिले की जाले सीट से विधायक जीवेश मिश्रा और दरभंगा जिले की ही दरभंगा सीट से विधायक संजय सरावगी, सीतामढ़ी जिले की रीगा सीट से विधायक मोतीलाल प्रसाद, मुजफ्फरपुर जिले की साहेबगंज से विधायक राजू कुमार सिंह, नालंदा जिले की बिहारशरीफ सीट से विधायक डॉ. सुनील कुमार और सारण जिले की अमनौर सीट से विधायक कृष्ण कुमार मंटू शामिल हैं।
नीतीश कुमार की कैबिनेट में कुल सात विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। ये सभी मंत्री भाजपा कोटे से बनाए गए हैं। इनमें दरभंगा जिले से दो मंत्रियों को जगह मिली है। इसी तरह तिरहुत प्रमंडल से दो मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा पटना, पूर्णिया और सारण प्रमंडल से एक-एक मंत्री को नीतीश कैबिनेट में जगह मिली है।
बिहार में संजय सरावगी ने सबसे पहले मैथिली भाषा में शपथ ली। इसके बाद राज्यपाल ने डॉ सुनील कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सीएम नीतीश कुमार के आते ही उनके समर्थन जदयू समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। सीएम नीतीश के साथ दोनों मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी हैं।
मंत्री पद की शपथ लेने भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा, संजय सरावगी, राजू सिंह और कृष्ण कुमार मंटू भी पहुंच चुके हैं। मिथिलांचल से आने वाले जीवेश मिश्रा, संजय सरावगी मिथिला की पहचान पाग पहनकर आए हैं।
राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए NDA के विधायक और मंत्री आने लगे हैं। अब तक मंत्री नितिन नवीन, मंगल पांडेय, नीरज बबलू, विजय मंडल पहुंच चुके हैं। विजय मंडल शपथ लेंगे। नीरज बबलू और मंगल पांडेय उनसे बातचीत करते नजर आएंगे।