फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Modi Cabinet : मांझी, चिराग, ललन, गिरिराज केंद्रीय मंत्री; रामनाथ, नित्यानंद, सतीश, राज भूषण राज्य मंत्री बने

Sun, 09 Jun 2024 09:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 09 Jun 2024 09:56 PM IST
खास बातें

Bihar News : बिहार ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सांसदों की संख्या 39 से घटाकर 30 भले कर दी, लेकिन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 'किंगमेकर' बने राज्य को दो-चार नहीं, बल्कि कुल आठ मंत्रियों के पद दिए गए हैं। सभी आठ ने शपथ ले ली है।

विज्ञापन
Bihar News : with modi oath ceremony timing know pm narendra modi cabinet minister list from bihar jdu bjp
पीएम नरेंद्र मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्री। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:43 PM, 09-Jun-2024
डॉ. राज भूषण चौधरी बने केंद्रीय राज्य मंत्री
मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी छोड़कर भाजापा के टिकट पर पहली बार मुजफ्फरपुर से सांसद बने राजभूषण चौधरी भी टीम मोदी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली।
09:17 PM, 09-Jun-2024
राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दूबे ने ली मंत्री पद की शपथ। - फोटो : दूरदर्शन।
राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दूबे ने ली शपथ
भाजपा के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दूबे ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। बिहार भाजपा के ब्राह्मण चेहरा हैं। चंपारण में इनकी मजबूत पकड़ है। पश्चिम चंपारण से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। दो बार विधायक भी रह चुके हैं। इनकी सीट जदयू के खाते में चली गई थी। इसके बाद भाजपा ने इस बार इन्हें राज्यसभा भेज दिया। 
विज्ञापन
09:07 PM, 09-Jun-2024
रामनाथ ठाकुर और नित्यानंद राय ने ली शपथ। - फोटो : दूरदर्शन।
रामनाथ ठाकुर और नित्यानंद राय बने केंद्रीय राज्य मंत्री
चिराग पासवान के बाद जदयू कोटे से राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर और नित्यानंद राय ने केंद्रीय राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति ने इन्हें शपथ दिलाई।
 
08:49 PM, 09-Jun-2024
चिराग पासवान ने भी ली मंत्री पद की शपथ
जीतन राम मांझी, ललन और गिरिराज सिंह के बाद अब हाजीपुर के सांसद चिराग पासवान ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है। इस बार उनकी पार्टी ने अभी पांचों सीटों पर जीत हासिल की है। चिराग पासवान पीएम मोदी के काफी करीबी भी है। 
08:25 PM, 09-Jun-2024
गिरिराज सिंह बने केंद्रीय मंत्री
भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता और लगातार दो बार से बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह फिर से टीम मोदी में शामिल हो चुके हैं। एनडीए सरकार में वह फिर से केंद्रीय मंत्री बन गए रहे हैं। 
07:51 PM, 09-Jun-2024
जीतन मांझी ने ली मंत्री पद की शपथ। - फोटो : एएनआई।
जीतन राम मांझी और ललन सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ
गया के सांसद और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी और सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। अब यह दोनों नेता टीम मोदी में शामिल हो गए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:13 PM, 09-Jun-2024
तीसर बार नरेंद्र मोदी ने ली पीएम पद की शपथ
नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। बिहार से आठ सांसद मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसमें भाजपा के चार, जदयू के दो और लोजपा (रा.) के एक और हम के एक सांसद मंत्री पद की शपथ लेने जाने जा रहे हैं। यह सभी सांसद राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं। 
06:49 PM, 09-Jun-2024
भाजपा के अलावा जदयू, लोजपा(रा.) और हम के सांसद टीम मोदी में
नरेंद मोदी कुछ ही देर में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। बिहार से आठ सांसद मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें भाजपा से गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, राजभूषण चौधरी, सतीश चंद्र दूबे, जदयू से ललन सिंह, रामनाथ ठाकुर, लोजपा (रा.) चिराग पासवान और हम के जीतनराम मांझी शामिल हैं। राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है।
06:06 PM, 09-Jun-2024
ललन सिंह बोले- हमने किसी मंत्रालय की मांग नहीं है
जनता दल यूनाईटेड के टिकट पर मुंगेर लोकसभ से दूसरी बार सांसद बने राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह भी मोदी कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे हैं। दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमपर जो विश्वास जताया है। उसपर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। हमने किसी मंत्रालय की मांग नहीं है। यह प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार होता है कि वे किसे किस विभाग के लिए उचित समझते हैं।
04:23 PM, 09-Jun-2024
पप्पू यादव बोले- नए भारत के लिए काम करना होगा
पूर्णिया से नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि "मैं मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उम्मीद करता हूं कि अब वे विकास की बात ज्यादा करेंगे। सभी धर्मों का सम्मान और उनके विचारों, अधिकारों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। हमें हिंदू-मुसलमान, जाति, धर्म, मजहब से ऊपर उठकर आने वाली पीढ़ी और नए भारत के लिए काम करना होगा। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। अब NDA की सरकार है, हमें सत्ता और पार्टी के लिए नहीं देश के लिए सोचना चाहिए।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed