Bihar News LIVE : कांग्रेस विधायक ने अब कहा- भाजपा में जाने का सवाल ही नहीं उठता, यहां से चुनाव लड़ेंगी मीसा
{"_id":"65e29143ff85bceb2205b186","slug":"bihar-news-live-updates-pm-narendra-modi-bihar-visits-nitish-kumar-bihar-crime-news-corona-updates-2024-03-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News LIVE : कांग्रेस विधायक ने अब कहा- भाजपा में जाने का सवाल ही नहीं उठता, यहां से चुनाव लड़ेंगी मीसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 02 Mar 2024 06:46 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 02 Mar 2024 06:46 PM IST
खास बातें
Bihar Politics : 20 महीने बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी एक साथ मंच साझा करेंगे। प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर औरंगाबाद और बेगूसराय में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
बिहार न्यूज लाइव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:44 PM, 02-Mar-2024
पुलिस की लापरवाही की वजह से यहां कैद हैं भगवान
गोपालगंज में एक अनोखा मामला सामने आया है। पुलिस की लापरवाही के चलते भगवान भी थाने के मालखाने में कैद हैं। सीजेएम मानवेंद्र मिश्रा की अदालत ने हथुआ के थानेदार द्वारा मूर्ति प्रस्तुत नहीं किये जाने और कोर्ट का समय बर्बाद किये जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए वेतन से एक हजार रुपये की कटौती की कार्रवाई भी की है। साथ ही पांच मार्च को अगली सुनवाई की तिथि मुर्करर की है।

06:12 PM, 02-Mar-2024
बेतिया में पीएम मोदी की जनसभा, भाजपा तैयारी में जुटी
बेतिया में छह मार्च को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम को लेकर एसपीजी कमांडो बेतिया पहुंच गए हैं। कार्यक्रम में किसी तरह की चूक न हो उसको लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। पीएम के साथ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के अलावा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहेंगे। इधर, पीएम के आगमन को लेकर प्रशासन की पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय लगातार अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं।
विज्ञापन
05:10 PM, 02-Mar-2024
सीनियर टीटी को चाकू मारने वाला गिरफ्तार
पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर टिकट की जांच कर रहे एक सीनियर टीटी को एक युवक ने चाकू मार दिया था। इस घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम दीपक कुमार झा उर्फ पंडित जी (21) बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से कांड में प्रयुक्त किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है। मामले की पुष्टि शनिवार को रेल एसपी अमृतसर चंद्रशेखर ठाकुर ने पटना में की।
04:33 PM, 02-Mar-2024
शादी का झांसा देकर नाबालिग से यौन शोषण
सीतामढ़ी के सुप्पी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने पहले नाबालिग युवती को शादी का झांसा दिया। फिर उसे नेपाल ले जाकर कई जगह होटल में कमरा लेने की कोशिश की। एक जगह कमरा मिला भी, लेकिन अगले दिन निकाल दिया गया। नाबालिग युवती ने पूरे मामले को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
03:52 PM, 02-Mar-2024
स्कॉर्पियो गाड़ी में लदा 425 किलो गांजा जब्त किया
सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र के बीओपी हरपुरकला के बीपी नंबर 340 के पास एसएसबी 20वीं बटालियन ने गश्त के दौरान शुक्रवार की रात भारी मात्रा में प्रतिबंधित गांजा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी में लदा 425 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.50 करोड़ से अधिक कीमत आंकी जा रही है। उक्त कार्रवाई का नेतृत्व SSB कैंप कमांडर संदीप कुमार ने किया। इस दौरान जवानों ने वाहन चला रहे तस्कर को भी दबोच लिया।
03:01 PM, 02-Mar-2024
बीमारी से जूझ रहीं रानी अब बनीं फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की रोल मॉडल
फाइलेरिया के कारण आईएएस बनने का सपना टूटा तो रानी ने दूसरे लोगों को इस बीमारी से बचाने की जिद ठान ली। रानी अभी 2024 में चल रहे सर्वजन दवा सेवन अभियान में रोल मॉडल बन कर लोगों को फाइलेरिया के दुष्प्रभाव और बचाव के बारे में जागरूक करने में लगी हैं। दरअसल, सीतामढ़ी के बथनाहा प्रखंड के रूपौली रूपहरा निवासी सुरेंद्र सिंह की बेटी रानी (25) को छह वर्ष की उम्र में ही पैर के घुटने में जख्म हो गया था। उसके बाद पैर काफी सूज गया था। जांच कराने पर डॉक्टर ने फाइलेरिया होने की आशंका जताई। कई जगह इलाज कराया, जिससे सूजन कम हो जाती। लेकिन कुछ समय बाद फिर बढ़ जाती। होमियोपथी, आयुर्वेद, एलोपैथी सभी पद्धति से इलाज कराया। लेकिन कुछ खास फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:14 PM, 02-Mar-2024
पाटलिपुत्रा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी मीसा भारती
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी और सांसद मीसा भारती पाटलिपुत्रा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। वहीं नवादा से विभा देवी, मधेपुरा से डॉक्टर चंद्रशेखर, आरा से राजू यादव, सीतामढ़ी से अर्जुन राय, बांका से जयप्रकाश यादव और जहानाबाद से सुरेंद्र प्रसाद यादव के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है।
01:40 PM, 02-Mar-2024
कांग्रेस विधायक ने दी सफाई
नवादा के हिसुआ से कांग्रेस विधायक ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा में कहा था कि अगर भाजपा उन्हें लोकसभा टिकट देगी तो वह पार्टी में शामिल हो जाएंगी। एक दिन बाद नीतू सिंह ने सफाई दी है। कहा है कि भाजपा में जाने का सवाल ही नहीं उठता है। उनके खिलाफ झूठी खबरें चलाईं जा रही है। नीतू सिंह ने स्पष्ट कहा कि मैं कांग्रेस की विधायक हूं और रहूंगी।
12:31 PM, 02-Mar-2024
औरंगाबाद में भाजपा का रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को औरंगाबाद आगमन को लेकर स्थानीय भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह ने आज प्रातः शहर में रोड शो कर लोगो से जनसंपर्क किया। शहरवासियों से पीएम की रैली में शामिल होने का आग्रह किया। रोड शो में औरंगाबाद नगर परिषद के मुख्य पार्षद उदय गुप्ता, भाजपा के वरीय नेता सुनील सिंह, युवा भाजपा नेता प्रवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष शुभेन्दु शेखर, पंकज वर्मा, पिन्टू गुप्ता, शिव गुप्ता, पुरूषोत्तम कुमार के अलावा सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान बाइक रैली भी निकाली गई। रोड शो और बाइक रैली में भाजपाईयों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

11:50 AM, 02-Mar-2024
पोखर खुदाई के दौरान मजदूर की मौत
सीतामढी के रीगा में पोखर खुदाई के दौरान एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना रीगा थाना क्षेत्र के खरसान गांव की है। जहां पोखर के लिए मिट्टी खुदाई का कार्य चल रहा था। पोखर की खुदाई पोकलेन से कराई जा रही थी। जहां मजदूर कार्य कर रहा था। इसी दौरान किसी कारण वश पोकलेन पलट गया और पास में काम कर रहे है मजदूर की उसमे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है की मजदूर 500 रुपये की दिहाड़ी पर काम करने के लिए आए थे।