Bihar News Live : सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान समेत बिहार के सारे दिग्गज दिल्ली पहुंचे, कल रहेंगे समारोह में
{"_id":"66062e7e5a0da8b8dc0ff768","slug":"bihar-news-live-updates-grand-alliance-lok-sabha-seat-sharing-pappu-yadav-purnia-rjd-lalu-yadav-congress-2024-03-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Live : सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान समेत बिहार के सारे दिग्गज दिल्ली पहुंचे, कल रहेंगे समारोह में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 29 Mar 2024 07:52 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 29 Mar 2024 07:52 PM IST
खास बातें
दिल्ली में महागठबंधन के नेताओं के बीच तीन दिन तक चले मंथन के बाद सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हुआ। राजद 26, कांग्रेस नौ, वामदल तीन, सीपीआई और सीपीएम को एक-एक सीट मिलने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
बिहार न्यूज लाइव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:46 PM, 29-Mar-2024
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सारे दिग्गज दिल्ली पहुंचे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान दिल्ली पहुंच गए हैं। बिहार के करीब 20 दिग्गज राजनेता दिल्ली पहुंच रहे हैं। शनिवार को दिल्ली में भारत रत्न अलंकरण समारोह में शामिल होने के लिए इन सभी को बुलावा आया है। इस बार जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जा रहा है। भारत रत्न देश का सर्वोच्च सम्मान है और इस बार कर्पूरी ठाकुर के नाम की घोषणा के साथ ही बिहार में 2020 के जनादेश से बनी सरकार की वापसी का रास्ता बना था।
05:37 PM, 29-Mar-2024
पटना साहिब सीट से भाजपा के प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हमलोग बिहार की 40 में से 40 सीटें जीतेंगे। कोई कुछ कहे, जीत तो एनडीए की होगी।
विज्ञापन
04:03 PM, 29-Mar-2024
महागठबंधन में सीट बंटवारे के बाद भाजपा ने राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग मजबूरी में हुई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह थके हारे लोग हैं। कांग्रेस यहां भी लाचार नजर आई। पूरे देश में कांग्रेस की साख गिर गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछलग्गू पार्टी है। वह दया का पात्र है। राजद ने कांग्रेस से उसका सम्मान छीन लिया।
'
03:07 PM, 29-Mar-2024
दो अप्रैल को नॉमिनेशन करेंगे पप्पू यादव
पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव राजद से फ्रेंडली फाइट के लिए तैयार हैं। शुक्रवार को महागठबंधन के सीट बंटवारे के एलान के उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। पप्पू यादव ने स्पष्ट कहा कि दो अप्रैल को वह पूर्णिया लोकसभा सीट से अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि चार जून को कांग्रेस का झंडा ही पूर्णिया में बुलंद होगा।
02:34 PM, 29-Mar-2024
मोतिहारी के हरसिद्धि के झाड़वा कब्रिस्तान के पास बाइक सावर अपराधियों ने युवक को गोली मार दी। युवक का इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों का कहना है घायल युवक तबरेज का अपराधिक इतिहास रहा है। वह घर जा रहा था इसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी।
01:20 PM, 29-Mar-2024
सीतामढ़ी जिले के दो बच्चो में एईएस के दो मामले आने के बाद स्वास्थ विभाग अलर्ट हो गई है। मामला डीएम के संज्ञान में आते ही टास्क फोर्स की बैठक पर व्यवस्था तंदुरुस्त करने का निर्देश जारी किया गया है। जिसके बाद से जिला के नोडल पदाधिकारी डॉ रविन्द्र यादव ने डुमरा पीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने चमकी बुखार को लेकर कई निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:26 PM, 29-Mar-2024
कांग्रेस को नौ सीटें मिली
महागठबंधन के सीटों बंटवारे का एलान हो चुका है। राजद कार्यालय में महागठबंधन के नेताओं ने सीटों के बंटवारे की घोषणा की। राजद को 26, कांग्रेस को 9 और वामदल को पांच सीटें मिली हैं। पूर्णिया सीट पर राजद के पाले में गई। वहीं महराजगंज और भागलपुर सीट कांग्रेस के पाले जा चुकी है। पप्पू यादव के सवाल पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि गठबंधन पार्टी का होता है ना कि व्यक्ति विशेष का होता है। सीट बंटवारे को लेकर केवल राजद के वरीय नेता अब्दुल बारी सिद्दकी ने ही सारी बातें कही। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कुछ नहीं कहा।

11:10 AM, 29-Mar-2024
भोजपुर में तेज रफ्ता बस ने युवक को कुचला
भोजपुर में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के देकुड़ा मोड़ के पास की है। युवक की मौत के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। मृतक की पहचान देकुड़ा गांव निवासी स्व कन्हैया तिवारी के पुत्र कृष्णा तिवारी के रूप में हुई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

10:30 AM, 29-Mar-2024
गोपालगंज में मां-बेटी पर जानलेवा हमला
गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के हीरापाकड़ गांव घर में सो रही मां और उनकी दो बेटियों पर अपराधियों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में तीनों महिला बुरी तरह घायल हो गई। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों की देख रेख में इलाज चल रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बड़ी बेटी के ससुर ने पैसे के विवाद में इस घटना को अंजाम दिया है।
09:42 AM, 29-Mar-2024
भरभरा कर गिरी दीवार
बेगूसराय में आज अहले सुबह दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के डाक बंगला रोड की है। मृत महिला की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर निवासी राम विजय की पत्नी अनीता देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि महिला काम कर रही थी, तभी अचानक भराभरा कर दीवार गिर गई।