फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Live: रवि मनुभाई परमार बने बीपीएससी के अध्यक्ष; बिहार कैबिनेट में 21 नए मंत्रियों ने ली शपथ

Fri, 15 Mar 2024 09:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 15 Mar 2024 09:37 PM IST
खास बातें

Bihar News : आज मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। भाजपा नेतृत्व की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मंत्रियों की सूची सौंप दी गई है। आज तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा ली जा रही है। 

विज्ञापन
Bihar News Live: Seat sharing in NDA; Cabinet expansion, Nitish Kumar News; BJP, JDU, Lok Sabha election
बिहार न्यूज लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:33 PM, 15-Mar-2024
रवि मनु भाई परमार को बीपीएससी के अध्यक्ष बने
बिहार में मंत्रिमंडल के विस्तार होते ही नीतीश सरकार ने बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। सरकार ने 1992 बैच के वरीय आईएएस अधिकारी रवि मनु भाई परमार को बीपीएससी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी है। 
08:50 PM, 15-Mar-2024
अनुकंपा पर नौकरी देने के मामले को लटकाने पर हाईकोर्ट नाराज
पटना हाईकोर्ट ने 24 साल तक अनुकंपा पर नौकरी देने का मामले को बिहार सरकार द्वारा लटकाने पर नाराजगी जताई। हाईकोर्ट ने सरकार पर तीन लाख रुपए जुर्माना लगाया है। साथ ही तीन माह में रकम अदा नहीं करने पर फीसदी ब्याज देने का भी आदेश दिया है। 
विज्ञापन
08:15 PM, 15-Mar-2024
पीएमसीएच के आईसीयू में लगी आग
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर के नियो नेटल आईसीयू में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी। घटना की सूचना पर लोग अपने-अपने बच्चों को लेकर कुछ देर के लिए बाहर निकल गए थे। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 
07:31 PM, 15-Mar-2024
बिहार कैबिनेट में सीएम नीतीश कुमार समेत 30 मंत्री
बिहार कैबिनेट का विस्तार हो चुका है। अब सीएम नीतीश कुमार और दो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा समेत कुल 30 मंत्री बिहार कैबिनेट में हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनने 46 दिन बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। आज कुल तीन महिला समेत 21 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें जदयू कोटे से नौ और भाजपा कोटे से 12 मंत्री बनाए गए। राज्यपाल राजेंद्र विश्वानाथ अर्लेकर ने इन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई।
07:02 PM, 15-Mar-2024
बिहार सरकार में अब तीन महिला मंत्री 
पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और जदयू कोटे से पूर्व मंत्री रह चुकीं लेशी सिंह और शीला मंडल को भी राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस तरह से बिहार सरकार में महिला मंत्रियों की संख्या तीन हो गई।
06:50 PM, 15-Mar-2024
जदयू विधायक लेशी सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ। - फोटो : अमर उजाला
नीतीश मिश्रा और हरि सहनी ने ली मैथिली में शपथ
जदयू कोटे से विधायक लेशी सिंह, अशोक चौधरी, मदन सहनी ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं भाजपा कोटे से नीतीश मिश्रा और हरि सहनी ने मैथिली भाषा में अपना शपथ लिया। हरि सहनी सिर पर पाग लगा कर शपथ लेने पहुंचे। नीतीश मिश्रा पूर्व में भी मंत्री रह चुके हैं। वहीं पथ निर्माण विभाग में मंत्री रह चुके नितिन नवीन ने भी मंत्री पद की शपथ ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:41 PM, 15-Mar-2024
पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने मंत्री पद की शपथ ली। - फोटो : अमर उजाला
शपथ लेने के बाद लगाए प्रभु श्रीराम के जयकारे
भाजपा कोटे से मंत्री बने नीरज सिंह बबलू ने शपथ लेने के बाद प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए। इनसे पहले भाजपा कोटे से रेणु देवी और मंगल पांडेय ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं जदयू कोटे से अशोक चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। वह महागठबंधन सरकार में भी मंत्री थे। 
06:32 PM, 15-Mar-2024
राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाने पहुंचे राज्यपाल राजेंद - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर जदयू और भाजपा के नेताओं को शपथ ग्रहण कराने के लिए पहुंचे। बिहार कैबिनेट में आज जदयू और राजद के 21 नेता मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। सबसे पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद मंगल पांडेय, नीतीश मिश्रा, नीरज बबलू, नितिन नवीन, दिलीप जायसवाल, संतोष सिंह, जनक चमार, केदार प्रसाद गुप्ता, हरी सहनी, कृष्णनंदन पासवान, सुरेन्द्र मेहता मंत्री पद शपथ लेने वाले हैं। जदयू की ओर से डॉ. अशोक चौधरी, शीला मंडल, लेसी सिंह, जमा खान, रत्नेश सदा, महेश्वर हजारी, मदन सहनी, सुनील कुमार, जयंत राज मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। 
06:23 PM, 15-Mar-2024
शपथ लेने पहुंचे भाजपा और जदयू नेता। - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर में शपथ ग्रहण समारोह
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा और जदयू के नेता राजभवन पहुंच चुके हैं। आज कुछ 21 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें से भाजपा कोटे से 12 और जदयू कोटे से नौ लोग मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। छह ऐसे नेता हैं, जो पहली बार मंत्री बनने जा रहे हैं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर इन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। सीएम नीतीश कुमार राजभवन पहुंच चुके हैं। वह भाजपा और जदयू के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। 
05:16 PM, 15-Mar-2024
बिहार कैबिनेट की बैठक में 108 प्रस्ताव स्वीकृत
बिहार कैबिनेट की बैठक में 108 एजेंडों पर मुहर लगी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। राजगीर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव को कैबिनेट में स्वीकृति मिल गई है। वहीं भागलपुर एयरपोर्ट का भी जीर्णोद्धार होगा। मोइनुल हक स्टेडियम को बीसीसीआई के हवाले करने के प्रस्ताव पर भी मुख्यमंत्री ने सहमति जता दी। बिहार सरकार लीज पर मोइनुल हक स्टेडियम को देगी। वहीं बिहार के प्रमुख शहरों में टाउनशिप का निर्माण करवाया जाएगा। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed