Bihar News Live: रोहिणी आचार्य के रोड शो से लौट रहे युवक समेत तीन की मौत; इन जिलों में बारिश का अलर्ट
{"_id":"661367e496442442bb02a377","slug":"bihar-news-live-rain-alert-in-these-districts-including-patna-political-news-bihar-crime-news-rjd-bjp-2024-04-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Live: रोहिणी आचार्य के रोड शो से लौट रहे युवक समेत तीन की मौत; इन जिलों में बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 08 Apr 2024 05:09 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 08 Apr 2024 05:09 PM IST
खास बातें
बिहार के 49 केंद्रीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बाद केवी ने हर कक्षा में नामांकन के लिए आठ सीटें कम दी है।
विज्ञापन
बिहार न्यूज लाइव।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:06 PM, 08-Apr-2024
सरयु यमुना एक्सप्रेस में छपरा से आ रहे बैंक कर्मी से वर्दीधारी ने की मारपीट
अमृतसर से जयनगर जा रही सरयु यमुना एक्सप्रेस 14650 ट्रेन की एसी बोगी में सफर कर रहे एसबीआई समस्तीपुर मुख्य शाखा के कर्मी के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस दौरान उनके पास से 60 हजार रुपये भी छीन लिए गए। पीड़ित बैंक कर्मी अभिषेक कुमार गुप्ता छपरा से समस्तीपुर आ रहे थे। घटना हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के बीच की है। समस्तीपुर में ट्रेन से उतरने के बाद बैंक कर्मी ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि देर रात तक बैंक कर्मी अभिषेक थाने पर डटे रहे, लेकिन उनका आवेदन नहीं लिया गया था।
03:25 PM, 08-Apr-2024
तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी।
- फोटो : अमर उजाला
गया में तेजस्वी की जनसभा, मुकेश सहनी भी पहुंचे
गया के मोहनपुर के विहीया मैदान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उनके साथ महागठबंधन में शामिल हुए विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी भी है। दोनों नेताओं ने मंंच पर पहुंचते ही लोगों को प्रणाम किया। प्रधानमंत्री जी से विनम्र प्रार्थना है कि वो मुद्दों और 10 वर्षों में किए गए अपने वादों और यदि कोई उपलब्धि है तो उन पर बात करें। 10 वर्ष सरकार में रहने के बाद भी अगर आप विपक्ष को ही कोसते है तो आप स्वयं अपनी नाकामी का ढिंढोरा पीट रहे है।

02:40 PM, 08-Apr-2024
महिला की मौत पर बेगूसराय में बवाल
बेगूसराय में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया और गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन गुस्साए लोगों ने पुलिस के साथ भी हाथापाई की। फिर जमकर विरोध-प्रदर्शन और हो हंगामा किया। यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के खातोपुर के पास का है।
02:13 PM, 08-Apr-2024
मानवाधिकार आयोग ने पूछा आंखे क्यों फोड़ी?
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने अधिवक्ता की आंख फोड़े जाने के मामले में एसएसपी मुजफ्फरपुर राकेश कुमार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पीड़ित अधिवक्ता की ओर से मानवाधिकार अधिवक्ता एसके झा मामले की पैरवी कर रहे हैं। जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में जांच के दौरान पुलिस जवान ने डंडा मारकर अधिवक्ता की आंख फोड़ दी थी।
01:22 PM, 08-Apr-2024
भतीजे के लिए चुनाव प्रचार करने का वादा
बिहार में चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति पारस की सियासी दुश्मनी लंबे समय से चल रही है। टिकट बंटवारे में चिराग के खाते में सभी पांच सीट जाने और खाली हाथ होने के बाद पशुपति अब बैकफुट पर हैं। थोड़ी नाराजगी के बाद आखिर में चाचा पारस ने हथियार डाल दिए हैं और न केवल NDA में बने रहने का एलान किया है, बल्कि अपनी सीट हथियाने वाले भतीजे चिराग के हाजीपुर की संसदीय सीट से भतीजे के लिए चुनाव प्रचार करने का वायदा तक कर दिया है।

10:53 AM, 08-Apr-2024
सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत
सारण में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर है। मरने वालों में एक युवक छपरा लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के रोड शो से लौट शो से लौट रहा था। वहीं अन्य दो युवक ऑफिस से घर लौट रहे थे। छपरा-मुजफ्फरपुर हाईवे पर राजा चौक कटसा के पास दो बाइक के बीच आमने से सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौत पर ही मौत हो गई। मरने वालों की पहचान आकाश कुमार ठाकुर, चंदन कुमार और धीरज कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:50 AM, 08-Apr-2024
ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत, परिजन बोले- हत्या हुई
कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के डरवन गांव में ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई है। हालांकि, परिजनों ने डरवन गांव निवासी ट्रैक्टर मालिक मुन्ना सिंह पर ट्रैक्टर से दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मरने वाले की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के डरवन गांव निवासी शंभू राम का 20 वर्ष से पुत्र प्रकाश राम के रूप में हुई है।
08:56 AM, 08-Apr-2024