फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News LIVE : पप्पू यादव के नामांकन का कांग्रेस ने किया विरोध, कहा- बीमा भारती ही इंडी गठबंधन की उम्मीदवार

Thu, 04 Apr 2024 09:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 04 Apr 2024 09:43 PM IST
खास बातें

इस लोकसभा चुनाव में पीएम 16 जनसभाएं करेंगे। इनमें पाटलिपुत्र, पटनासाहिब, गया, जमुई, अररिया, मुजफ्फरपुर, सासाराम, वाल्मीकिनगर समेत 16 लोकसभा क्षेत्रों में सभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Bihar News LIVE: PM Modi public meeting in Jamui; Congress, Pappu Yadav, RJD, Lalu Yadav, BJP, Political News
नामांकन से पहले मां का आशीर्वाद लिया पप्पू यादव ने। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:38 PM, 04-Apr-2024

भोजपुर और नवादा के एसपी और डीएम ने पद भार किया ग्रहण 
लोकसभा चुनाव से पहले हटाए गए दो डीएम और एसपी के जगह पर नए अधिकारियों को नियुक्त कर दिया गया  है। निर्वाचन आयोग ने भोजपुर के नये डीएम के रूप में महेन्द्र कुमार और एसपी के रूप में नीरज कुमार सिंह को नियुक्त किया है। महेंद्र कुमार 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जबकि नीरज कुमार सिंह 2012 के आईपीएस अधिकारी हैं। वही नवादा में 2015 बैच के आईएएस अधिकारी प्रशांत कुमार सीएच को डीएम बनाया है, जबकि 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी कार्तिकेय के शर्मा को नवादा का एसपी बनाया गया है।


 

05:12 PM, 04-Apr-2024
पेट्रोल पंप के पास ट्रक में लगी आग
वैशाली के पातेपुर प्रखंड स्थित बहुआरा चौक के पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक में अचानक आग लग गई। लगने से अफरातफरी मच गई। देखते ही देख आग भयावह रूप धारण कर लिया। और, बगल के एक गैरेज में लगी स्विफ्ट डिजायर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से गैरेज एवं बगल में रखे दो गुमटी जल गए।
विज्ञापन
04:21 PM, 04-Apr-2024
छुट्टी में घर आए आर्मी जवान की मौत
मधेपुरा में एक आर्मी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान पिपराही वार्ड-04 निवासी सूर्यनारायण यादव के बेटे अरुण कुमार (29 वर्ष) के रूप में हुई। घटना गम्हरिया थाना क्षेत्र के दुलार गांव की है। यह घटना उसके घर से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर रात करीब साढ़े 9 बजे हुई। मृतक के पिता सूर्यनारायण यादव ने बताया कि अरुण 11 साल पहले आर्मी में भर्ती हुआ था। वह कश्मीर के बरमुला में तैनात था और छुट्टी पर घर आया था। बुधवार की रात वह स्कूटी से अपने ससुराल जीवछपुर जा रहा था। घर से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे निकलने पर दुलार में वह दुर्घटना का शिकार हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही अरुण की मौत हो गई। 
03:33 PM, 04-Apr-2024
भोजपुर जिले के कायमनगर मोहल्ले में रहने वाले लोग बिजली बिल से काफी परेशान है। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को हजारों का बिल थमा दिया गया है। इतना ही नहीं बिजली बिल समय पर अदा नहीं करने पर उन उपभोक्ताओं पर स्थानीय थाने में केस भी दर्ज कर दिए जा रहे हैं। बिजली विभाग के इस कार्रवाई से परेशान उपभोक्ताओं ने बिजलीकर्मी को आरोपित ठहराया है। बिजलीकर्मी पर मीटर की जांच करने के बाद बिल ना देने की बात कहते हुए ऊपर से रुपयों की वसूली करने का भी आरोप है। 
03:00 PM, 04-Apr-2024
गोपालगंज सदर प्रखंड के बसडीला बाजार स्थित एस. के. पब्लिक स्कूल की स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। गनीमत रही उस समय बच्चे वैन से उतर गए थे। हादसे में को हताहत नहीं हुआ। आग की सूचना से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 
02:18 PM, 04-Apr-2024
मुंगेर बरियारपुर थाना क्षेत्र के अखाड़ा टोला रतनपुर में एक शराबी ने मंदिर में बजरंगबली की मूर्ति तोड़ दी। घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पूछताछ में लोगों ने बताया कि मूर्ति तोड़ने वाला जुगल पासवान का पुत्र छोटू पासवान है। छोटू पासवान के घर सहित आसपास खोजबीन की गई परंतु वह कहीं भी नहीं मिला। उसके बाद पुलिस वापस आ गई। पुलिस के जाते ही आरोपी छोटू पासवान बजरंगबली मंदिर में गया और फिर से मूर्ति को तोड़ने लगा। इस बाद उप सरपंच मुकेश कुमार यादव और पंच सदस्य अविनाश कुमार सोरेन ने उसे पकड़ लिया और बरियारपुर पुलिस को फोन किया। पुलिस दोबारा घटनास्थल पहुंची और आरोपी को पकड़ कर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:43 PM, 04-Apr-2024
कांग्रेस ने किया पप्पू यादव ने नामांकन का विरोध
कांग्रेस नेता पप्पू यादव के पूर्णिया से नामांकन पर महागठबंधन में सियासत तेज हो गई है। बिहार कांग्रेस ने इसका विरोध किया है। बिहार कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि पप्पू यादव कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नहीं है। कांग्रेस के कोटे में जो नौ सीट आई है, उसमें पूर्णिया नहीं है। बीमा भारती ही इंडी गठबंधन की साझा प्रत्याशी हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी का एक-एक वर्कर, एक-एक कार्यकर्ता बीमा भारती को जिताएगा।

01:07 PM, 04-Apr-2024
नदी में डूबने से बच्चों की मौत
पटना के कंसारी गांव में नहाने गए दो बच्चों की बुधवार को नदी में डूबने से मौत हो गई। गुरुवार की सुबह बच्चों का शव नदी से निकल गया। नदी से शव निकलते ही पूरे गांव में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय प्रशासन शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाह रही थी। ग्रामीणों ने इसका जमकर विरोध शुरू कर दिया। लोगों के विरोध को देखते हुए मौके पर स्थानीय विधायक गोपाल रविदास पहुंचे।
12:19 PM, 04-Apr-2024
बिहार में शराब तस्करों से पुलिस की मुठभेड़
गोपालगंज में यूपी के शराब माफियाओं ने बिहार पुलिस की टीम पर हमला किया है। फिर पुलिस ने भी कार्रवाई की जिसके कारण शराब माफियाओं को जान बचाकर भागनी पड़ी है। हालांकि पथराव में एक सब इंस्पेक्टर और एक चौकीदार जख्मी हो गए हैं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया जहां जांच और एक्सरे में यह पता चला की सब इंस्पेक्टर सरोज कुमार के दाहिने हाथ में एक गोली लगी है। गंभीर रूप से जख्मी सब इंस्पेक्टर को पटना मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के सलेहपुर गांव की है।
11:41 AM, 04-Apr-2024
निर्दलीय उम्मीवार के तौर पर नामांकन कर रहे पप्पू यादव
पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीवार के तौर पर पप्पू यादव नामांकन के लिए समाहरणालय पहुंचे। इससे पहले उन्होंने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद समर्थकों से मिलते से पैदल यात्रा कर पूर्णिया समाहरणालय जा रहे थे। लेकिन, समर्थकों की भीड़ बढ़ने लगी। इसके बाद पप्पू यादव बुलेट बाइक पर बैठकर समाहरणालय पहुंचे। नामांकन से पहले पप्पू यादव ने कहा कि आज का दिन मेरी जिंदगी के अध्याय का है क्योंकि मैंने सबका दिल जीता है और मुझे सभी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। पूर्णिया और बिहार में कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करुंगा। कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्थापित हो, इस देश की युवाओं की, देश के अर्थव्यवस्था की बात होनी चाहिए।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed