Bihar News Live: सिंबल लेने राबड़ी आवास पहुंचे मुन्ना शुक्ला; रामनाथ ठाकुर ने पीएम मोदी का आभार जताया
{"_id":"660784ed1b4a99106a004826","slug":"bihar-news-live-chances-of-rain-patna-bharat-ratna-lok-sabha-elections-rjd-congress-bjp-crime-news-2024-03-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Live: सिंबल लेने राबड़ी आवास पहुंचे मुन्ना शुक्ला; रामनाथ ठाकुर ने पीएम मोदी का आभार जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 30 Mar 2024 03:21 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 30 Mar 2024 03:21 PM IST
खास बातें
बिहार में पश्चिमी विक्षोभ की इंट्री हो गई है। इस कारण पटना समेत राज्य के दक्षिणी हिस्से में बारिश के आसार हैं। मौसम में राज्य के दक्षिणी इलाके में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है।
विज्ञापन
बिहार न्यूज लाइव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
03:14 PM, 30-Mar-2024
टिकट लेने राबड़ी आवास पहुंचे मुन्ना शुक्ला
पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला राबड़ी आवास पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने टिकट लेने आए हैं टिकट लेंगे। अपने नेता का आशीर्वाद लेंगे। मुन्ना शुक्ला ने स्पष्ट कहा कि वह वैशाली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस लोकसभा चुनाव में उन्हें कोई टक्कर नहीं वैशाली सीट पर कोई टक्कर ही नजर नहीं आ रहा है। हम लोग महागठबंधन में आए हैं तो माहौल महागठबंधन के साथ रहेगी। बिहार में महागठबंधन 40 के 40 सीट पर चुनाव जीतने जा रहा है।

02:46 PM, 30-Mar-2024
बहुचर्चित चिलमरवा डबल मर्डर केस दो विधायक बरी
सीवान के बहुचर्चित चिलमरवा डबल मर्डर केस में 11 साल बाद आज फैसला आ गया। भाकपा-माले के दो विधायकों समेत आठों आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है। मर्डर केस में ही इस दल के मनोज मंजिल की विधायकी गई थी।
विज्ञापन
02:13 PM, 30-Mar-2024
मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में विद्युत शॉर्ट सर्किट से केंद्र के कंट्रोल पैनल में आग लग गई। जहां वार्ड में धुआं उठता देख वहां भर्ती मरीजों के परिजनों के बीच अफरातफरी मच गई। उसके तुरंत बाद अस्पताल कर्मियों ने सदर अस्पताल में लगे अग्निशमन उपकरण से फौरन आग पर काबू पा लिया। साथ ही नवजात शिशुओं को दूसरे वार्ड और एसकेएमसीएच में भर्ती करवाया गया।
01:40 PM, 30-Mar-2024
सीतामढ़ी में आग लगने की बड़ी घटना हो गई, जिसमें एक मासूम बच्चे की झुलस कर मौत हो गई। यह घटना जिले के पुपरी थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव की है। जहां एक साथ पांच भाइयों के घरों में अचानक आग लग गई। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। आग लगने की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। हालांकि आग कैसे लगी, अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है। वहीं, आग से घर में संचालित एक किराना दुकान भी जलकर पूरी तरीके नष्ट हो गई।
01:00 PM, 30-Mar-2024
शराब तस्करों का पीछा करने में पुलिसकर्मी घायल
कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के महुवर गांव के पास नहर पर शराब तस्करों का पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में सब इंस्पेक्टर, गाड़ी चालक और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को रामगढ़ रेफरल अस्पताल लाया गया।

12:15 PM, 30-Mar-2024
रामनाथ ठाकुर ने पीएम मोदी का आभार जताया
जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान मिल गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से रामनाथ ठाकुर ने अपने पिता का सम्मान ग्रहण किया। सम्मान लेकर बाहर निकले रामनाथ ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि भारत सरकार ने उनके काम को स्वीकार किया और उन्हें यह पुरस्कार दिया। मैं देश की ओर से सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने के लिए पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।
Delhi | Ram Nath Thakur, Bharat Ratna Karpoori Thakur's son says, "I am very happy. The government of India acknowledged his work and gave him this award. On behalf of the country, I express my gratitude towards PM Modi for conferring the highest civilian honour on him." pic.twitter.com/r5Z0VboTjf
— ANI (@ANI) March 30, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
11:05 AM, 30-Mar-2024
केंद्रीय मंत्री ने किया नामांकन
केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने आरा लोकसभा सीट से अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हम लोगों के ऊपर जो विश्वास जताया है उसके लिए उनको धन्यवाद देता हूं। पीएम मोदी ने कहा था कि इस बार 400 के पार तो इस बार वाकई में हम लोग 400 के पर सिट जीत कर दिखाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने बिहार में एनडीए 40 के 40 सीट पर जीतेगी।
10:13 AM, 30-Mar-2024
जननायक कर्पूरी ठाकुर को आज भारत रत्न दिया जाए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों रामनाथ ठाकुर अपने पिता के सम्मान को ग्रहण करेंगे। रामनाथ ठाकुर दिल्ली पहुंच चुके हैं। सम्मान समारोह में शामिल होने से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार और देश के लोग आज उतने ही खुश हैं, जितना मैं आज खुश हूं। सीएम नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए भारत सरकार से लगातार अपील की थी।
09:14 AM, 30-Mar-2024
मुख्तार के जनाजे में ओसामा शहाब
दिवंगत बाहुबली शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा शहाब मुख्तार अंसारी के जनाजे में शामिल होने गाजीपुर गया है। शहाबुद्दीन और मुख्तार एक-दूसरे के काफी करीबी माने जाते थे। बता दें कि मुख्तार अंसारी का शव गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद स्थित उसके पैतृक निवास पर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा के पोस्टमार्टम हाउस से माफिया मुख्तार अंसारी का शव गाजीपुर लाया गया है।

08:23 AM, 30-Mar-2024
Bihar News Live: सिंबल लेने राबड़ी आवास पहुंचे मुन्ना शुक्ला; रामनाथ ठाकुर ने पीएम मोदी का आभार जताया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की पांच विभूतियों को भारत रत्न सम्मान से सम्मानित करेंगी। पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को छोड़कर अन्य चार विभूतियों (पूर्व पीएम चौघरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ.एमएस स्वामीनाथन) को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। रामनाथ ठाकुर अपने पिता के सम्मान को राष्ट्रपति के हाथों ग्रहण करेंगे। इस सम्मान समारोह में सीएम नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। इधर, बिहार में पश्चिमी विक्षोभ की इंट्री हो गई है। इस कारण पटना समेत राज्य के दक्षिणी हिस्से में बारिश के आसार हैं। मौसम में राज्य के दक्षिणी इलाके में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है। वहीं उत्तर बिहार के पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, अररिया, किशनगंज समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।