फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LS Election: शाह बोले- पांच चरण में ही 310 सीटें जीत रहे पीएम मोदी, नड्डा बोले- लालू ने चारा-अलकतरा खाया

Sun, 26 May 2024 05:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 26 May 2024 05:14 PM IST
खास बातें

गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार पहुंच गए। भाजपा के दोनों दिग्गज नेता एनडीए प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार कर रहे। दोनों नेताओं ने इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन
Bihar News: Election rally of Amit Shah and JP Nadda in Bihar; Sasaram, Karakat, Kaimur, Jehanabad, Nalanda
अमित शाह और जेपी नड्डा - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

05:05 PM, 26-May-2024
नीतीश बाबू ने बिहार को जंगलराज से बाहर निकाला
सीएम नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि नीतीश बाबू ने बिहार को जंगलराज से बाहर निकाला। नालंदा में शाम पांच बजे के बाद कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। अपहरण, हत्या और फिरौती मांगी जाती थी। मासूमों की हत्याएं होती थी। जब से नीतीश कुमार आए तो सुख चैन और अमन की सरकार मिली। 18 हजार गांव में हजार दिन के अंदर बिजली पहुंचाया। मोदी जी ने लालटेन हटाकर हर घर में एलईडी पहुंचाया। लालू यादव बोलते थे कि अगर सड़क बना देंगे तो पुलिस आ जाएगी। इसलिए सड़क मत बनाओ। क्राइम करो। जो मर्जी करो लेकिन मेरी कुर्सी को मत छेड़ो। भाकपा माले को लालू यादव खाद-पानी दे रहे हैं। यह वहीं माले हैं जो हत्याएं करते थे। यह वही माले हैं जो जमीन पर लाल झंडा लहरा देते थे। आपको मालूम है राजद का मतलब है राष्ट्रीय विरोधी, रिश्वत खोरी, जंगलराज दलदल। यह लोग अपनी जाति के भी नहीं है। इन्होंने अपने परिवार की चिंता की। यह लोग परिवार से ऊपर कुछ देख ही नहीं सकते हैं। 
04:51 PM, 26-May-2024
भारत 11वें नंबर से छलांग लगाकर पांचवे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज आदमी के जीवन में काफी बदलाव आया है। कोरोना की मार को अमेरिका, यूरोप और जापान नहीं झेल पाया। वह तय नहीं कर पाए कि मानवता जरूरी है या अर्थतंत्र। मोदी जी ने देश में लॉकडाउन लगाया। उन्होंने कहा कि जान है तो जहान है। नौ महीने के अंदर दो टीका तैयार कर भारत वासियों को बचाने का काम किया। आज अमेरिका और यूरोप की अर्थनीति डगमगा गई है। चीन की अर्थनीति पिछड़ गई है। आज भारत 11वें नंबर से छलांग लगाकर पांचवे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। आज दवाई बनाने भारत सबसे आगे है। 
विज्ञापन
04:44 PM, 26-May-2024
जेपी नड्डा। - फोटो : सोशल मीडिया।
पीएम मोदी ने तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर दिया
बिहार शरीफ में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे जेपी नड्डा ने लोगों को प्रणाम कहकर अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार के लिए वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश की राजनीति की संस्कृति बदल चुकी है। 10 साल पहले हमारे नेता जाति के आधार पर राजनीति करते थे। धर्म के आधार पर राजनीति करते थे। समाज को बांटने का काम करते थे। तुष्टिकरण की राजनीति करते थे। सबसे वोट मांगों और कुछ लोगों के लिए काम करो। मोदी जी के आते ही यह चीजें बदल गई। उन्होंने सबका साथ और सबका विकास का नारा दिया। कोई जाति-धर्म की राजनीति नहीं। मोदी जी ने तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर दिया। 10 साल पहले साधारण आदमी दुखी था। वह यूपीए सरकार ने खुश नहीं थे। अब मोदी जी में आम आदमी काफी खुश हैं। 
03:16 PM, 26-May-2024
भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। भारत अब दवा खुद से बना रही है। भारत दुनिया में दवाई बेचने में दूसरे नंबर पर आ गया। सबसे सस्ती दवा भारत बनाता है। 10 साल पहले गांवों में बिजली नहीं थी। केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने हर गांव में बिजली पहुंचाई और हर गांव को बिजली से युक्त किया। इस तरह से इन्होंने चीजों को आगे बढ़ाया। 10 साल पहले आपके हाथ में मौजूद मोबाइल पर अन्य देशा का नाम लिखा रहता था। मेड इन जापान, चीन और कोरिया लिखा रहता था। अब मेड इन भारत लिखा रहता है। जेपी नड्ड ने भाजपा सरकार के विकास योजनाओं को गिनाया। 
02:41 PM, 26-May-2024
गृह मंत्री ने पूछा- लालू ने 10 साल में बिहार को क्या दिया?
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 10 साल तक लालू जी आपने बिहार को क्या दिया? 10 साल तक यूपीए सरकार ने बिहार को सिर्फ दो लाख 80 हजार करोड़ दिया। वहीं 10 साल में पीएम मोदी ने देश को 14 लाख 23 हजार करोड़ दिया। अमित शाह ने एनडीए सरकार के विकास योजनाओं को गिनाया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी शिवेश राम के लिए वोट मांगा। 
02:28 PM, 26-May-2024
गृह मंत्री की जनसभा में उमड़ी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया।
प्रधानमंत्री तो मोदी जी ही बनने वाले हैं
कैमूर लोकसभा क्षेत्र में जतना को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री तो मोदी जी ही बनने वाले हैं। लेकिन, आप बताओ कि अगर घमंडिया गठबंधन जीतता है तो उनका प्रधानमंत्री कौन बनेगा? शरद पवार, ममता बनर्जी, लालू यादव बन सकते हैं क्या? राहुल बाबा प्रधानमंत्री बन सकते हैं क्या? जब पत्रकारों ने इनसे पूछा तो इन्होंने कहा कि बारी-बारी से प्रधानमंत्री बनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:40 PM, 26-May-2024
फिर से नक्सलवाद को बढ़ावाा मिलेगा
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि थोड़ा सा भी इधर-उधर गए तो माले आएगा तो काराकाट में फिर से नक्सलवाद को बढ़ावाा मिलेगा। गृह मंत्री ने कहा कि मैं राहुल गांधी को कहना चाहता हूं कि हम नरेंद्र मोदी के कार्यकर्ता हैं, परमाणु बम से नहीं डरते हैं। आज कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग नरेंद्र मोदी के खिलाफ अंड-बंड बोलते रहे हैं। इतने सालों से राम मंदिर का मुद्दा लटक रहा था, लेकिन यह लोग विरोध करते रहे। इनलोगों ने राम जन्मभूमि के मसले को अटकाकर, लटकाकर और भटकाकर रखा। 
01:25 PM, 26-May-2024
गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : सोशल मीडिया।
अमित शाह बोले- मेरे पास पांचवें चरण की रिपोर्ट है
काराकाट में गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में चुनावी सभा की। उन्होंने कहा कि सबसे पहले सूर्य देव, देवकुंड, मां मुंडेश्वरी, पायलट बाबा मंदिर को प्रणाम करता हूं। गृह मंत्री ने कहा कि कल छह चरण के चुनाव हो गए। मेरे पास पांचवे चरणों की रिपोर्ट है। पांच चरण में ही मोदी जी 310 सीटें जीतकर सरकार बनाने का काम करेंगे। छठ और सातवां में चार सौ पार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आप उपेंद्र कुशवाहा के नाम के सामने बटन दबाइए, आपका वोट सीधा पीएम मोदी को जाएगा।
01:04 PM, 26-May-2024
जेपी नड्डा। - फोटो : सोशल मीडिया।
सभी भ्रष्टाचारी एक-दूसरे को बचाने में लगे हैं
जेपी नड्डा ने कहा कि यह जंगलराज के लोग हैं। मेरा बचपन यहां गुजरा है। मैंने लालू को छात्र नेता के रूप में देखा है। किस तरह से वह भाई-भतीजावाद के खिलाफ लड़ते थे। अब यही लालू जी भाई-भतीजावाद करने लगे। चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला करने लगे। नौकरियों के नाम पर जमीन खा गए। जहानाबाद में दोहपर तीन बजे के बाद न कोई आता था और न कोई जाता था। किसान पलायन करने लगे थे। हत्या, अपरहरण के डर से लोग घर से नहीं निकलते थे। बिहार में शाम के बाद लोग घर से नहीं निकलते थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सभी भ्रष्टाचारी एक-दूसरे को बचाने में लगे हैं। उन्होंने कांग्रेस और राजद पर आरोप लगाते हुए कई टूजी, थ्रीजी, कोयला, चारा, अलकतरा, नौकरी घोटाला करने का आरोप लगाया। अब यह लोग पिछड़े, अतिपिछड़े, दलित और आदिवासी के आरक्षण पर डाका डालना चाहते हैं। जेपी नड्डा ने एनडीए प्रत्याशी चंद्रेश्वर चंद्रवंशी के लिए वोट देने की अपील की। 
12:39 PM, 26-May-2024
नड्डा का बिहार दौरा; एक दिन में तीन रैलियां करेंगे
गृह मंत्री के अलावा भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा बिहार में आज तीन जनसभाएं करेंगे। भाजपा के मुताबिक नड्डा जहानाबाद जिले से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। जहानाबाद में दोपहर करीब 12.15 बजे जनसभा होगी। इसके बाद नड्डा भोजपुर जाएंगे। यहां आरा के शाहपुर में दोपहर दो बजे से चुनावी रैली होगी। दिन की तीसरी और अंतिम जनसभा नड्डा नालंदा में करेंगे। यहां शाम करीब 4.10 बजे चुनावी रैली होगी। 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed