Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
लाइव अपडेट
करवा चौथ 2026: पटना, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर में कब निकलेगा चांद? जानें समय
करवा चौथ 2026 पर बिहार में व्रत रखने वाली महिलाएं चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलेंगी। पटना में रात 7:47 बजे, दरभंगा में 7:41 बजे, पूर्णिया में 7:36 बजे और भागलपुर में 7:40 बजे चांद निकलने का समय बताया गया है। और पढ़ेंपटना में आज: राजधानी में किस समय होने वाला है प्रदर्शन? रैगिंग को लेकर NMCH में पूछताछ; और क्या-क्या?
पटना में आज कई अहम गतिविधियां होंगी। दरोगा भर्ती अभ्यर्थी मेंस परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस नेता डॉ. आरसी खुंटिया सदाकत आश्रम में प्रेस वार्ता करेंगे। राजद का प्रतिनिधि दल आज चुनाव आयोग के दफ्तर जाएगा।और पढ़ें
बिहार: केके पाठक से भिड़े, शिक्षकों के हक में लड़े, अब फिर बने MLC, कौन हैं वंशीधर बृजवासी?
बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर बृजवासी ने दोबारा जीत दर्ज कर जेडीयू, आरजेडी और जन सुराज के उम्मीदवारों को पीछे छोड़ दिया। और पढ़ेंचुनाव के साथ नया गणित: विधान परिषद में एनडीए का पलड़ा भारी, महागठबंधन 18 सीटों पर सिमटा
बिहार विधान परिषद चुनाव में एनडीए की सदस्य संख्या बढ़कर 49 हो जाएगी, जबकि महागठबंधन 18 सीटों पर सिमट जाएगा। राजद को पटना शिक्षक सीट पर जीत मिली। सदन में दो सगे भाई भी एक साथ प्रतिनिधित्व करेंगे।
और पढ़ें
बिहार: मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का फर्जीवाड़ा, दो कर्मियों पर केस दर्ज
शिक्षा विभाग के एचआरएमएस पोर्टल से करीब 60 लाख रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी का मामला सामने आया है। निजी और रिश्तेदारों के खातों में राशि ट्रांसफर करने के आरोप में दो कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
और पढ़ें
बिहार: पटना में 12 साल से चोरी कर रहा था शातिर, पत्नी-बेटे और ज्वेलर्स के साथ गिरफ्तार
पटना में 12 वर्षों से चोरी करने वाले शातिर दिनेश कुमार को पुलिस ने पत्नी, बेटे और चोरी के जेवर खरीदने वाले दुकानदार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 100 से अधिक घरों में चोरी स्वीकार की। भारी मात्रा में जेवर, नकदी और हथियार बरामद हुए।
और पढ़ें
बिहार: विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पांच बैठकें होंगी; विपक्ष को सरकार को घेरने का मिलेगा मौका
बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिली। सत्र में सरकार की प्राथमिकताओं, विकास योजनाओं और जनहित के मुद्दों पर चर्चा होगी।
और पढ़ें
बिहार: मोतिहारी कोर्ट परिसर से हथकड़ी सरकाकर फरार हुआ कैदी, पुलिस महकमे में हड़कंप
मोतिहारी व्यवहार न्यायालय में पेशी के बाद कैदी हरीशंकर पासवान पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया। सुगौली थाना कांड के आरोपित की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर सुरक्षा चूक की जांच की जा रही है।
और पढ़ें
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार
भोजपुर के तरारी थाना क्षेत्र में एटीएम से छह हजार रुपये निकालकर घर लौट रहे 14 वर्षीय मोहित राज की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। बुधवार को उसका शव बरामद हुआ। परिजनों ने रुपये छीनने का आरोप लगाया है।