Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 जून के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a35f439c29289da600770a3","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-06-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 जून के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:44 PM, 20-Jun-2026
Bihar: राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार पर मंत्री का बड़ा एक्शन, 30 दिन में 60 से ज्यादा कर्मियों पर गिरी गाज
मधेपुरा दौरे पर पहुंचे बिहार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने राजस्व विभाग में फैले भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और लापरवाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि परिमार्जन, जमाबंदी, म्यूटेशन और अन्य सेवाओं के नाम पर रिश्वत लेने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। और पढ़ें10:35 PM, 20-Jun-2026
Bihar News : सामूहिक दुष्कर्मों और फर्जी मुठभेड़ से बिहार पुलिस की हो रही फजीहत, सत्ता पक्ष के नेता भी नाराज
Bihar : बिहार में हो रही घटनाएं बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रही हैं। उन घटनाओं में कहीं न कहीं पुलिस की लापरवाही, गैर जिम्मेदारी और वर्दी की ताकत का दुरुपयोग दिख ही जाता है। इसका नतीजा है कि सरकार में बैठे लोग ही पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं। और पढ़ें
विज्ञापन
10:18 PM, 20-Jun-2026
Indian Railway: नीट अभ्यर्थियों के लिए रेलवे की बड़ी पहल, नवगछिया से पाटलिपुत्र तक चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन
नीट (NEET)-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने 21 जून को विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। सोनपुर रेल मंडल द्वारा संचालित ट्रेन संख्या 03217 नवगछिया से शाम 6 बजे रवाना होकर खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर और सोनपुर होते हुए रात 10:55 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचेगी। और पढ़ें10:13 PM, 20-Jun-2026
Bihar: पैट मेरिट लिस्ट विवाद पर सुलगा बीआरएबीयू, छात्रों का मशाल मार्च और आर-पार की चेतावनी
मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) में पैट 2023-24 की मेरिट लिस्ट में कथित गड़बड़ी को लेकर संयुक्त छात्र संगठन ने मशाल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। और पढ़ें09:55 PM, 20-Jun-2026
Bihar News: गया में NEET-UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 12 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
गया में रविवार को होने वाली NEET (UG)-2026 पुनर्परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। पिछले वर्ष पेपर लीक और धांधली के मामलों को देखते हुए इस बार परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और कदाचारमुक्त बनाने के लिए विशेष तैयारी की गई है। और पढ़ें08:49 PM, 20-Jun-2026
Bihar News: पांच हजार रुपये के लिए रुका डिस्चार्ज, पैसा लाने निकले दो भाई हादसे का शिकार, एक की मौत
सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय प्रिंस कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई मुन्ना कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि मैरवा स्थित एक निजी नर्सिंग होम ने पांच हजार रुपये बकाया होने के कारण मरीज को डिस्चार्ज देने से इनकार कर दिया था। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:36 PM, 20-Jun-2026
Bihar News: बाढ़ में हाईटेक निबंधन कार्यालय का शुभारंभ, मंत्री बोले- शराब तस्करों की संपत्ति होगी जब्त
पटना जिले के बाढ़ में नवनिर्मित निबंधन कार्यालय का उद्घाटन उत्पाद एवं निबंधन मंत्री मदन साहनी ने किया। समारोह में बख्तियारपुर विधायक अरुण शाह, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय कुमार, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। और पढ़ें08:20 PM, 20-Jun-2026
Bihar: युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, पत्नी बोली- सुबह खाना मांगा था, परिवार ने जताई हत्या की आशंका
मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित मझौलिया गांव में 23 वर्षीय मो. परवेज अंसारी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में मातम छा गया। मृतक की पत्नी जूली खातून ने बताया कि सुबह परवेज ने खाना मांगा था और इसके बाद कमरे में चले गए थे। और पढ़ें08:08 PM, 20-Jun-2026
Bihar: तस्करों पर बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, चार अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
औरंगाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अंतरजिला हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, दो देशी कार्बाइन, दो कट्टा, 159 जिंदा कारतूस, सात मैगजीन समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। और पढ़ें07:21 PM, 20-Jun-2026