फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 24 February 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:44 PM, 24-Feb-2026

Bihar News: फर्जी योग्यता पर बहाल शिक्षक को बर्खास्त, DEO की सख्त कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप

पूर्णिया जिला प्रशासन ने फर्जी तरीके से शिक्षक पद पाने वाले विजय कुमार को बर्खास्त कर दिया। जांच में प्रमाणित हुआ कि उनके पास आवश्यक शैक्षणिक योग्यता नहीं थी। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि बिना अर्हता के नियुक्ति सरकारी नियमों का गंभीर उल्लंघन है।

 

और पढ़ें
10:39 PM, 24-Feb-2026

Bihar News: मंच पर भड़की निशा उपाध्याय, एंकर पर फेंकी सैंडल, वीडियो हुआ वायरल

गोरखपुर में आयोजित एक वैवाहिक समारोह के दौरान लोक गायिका निशा उपाध्याय और मंच संचालक के बीच विवाद हुआ। एंकर की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर निशा ने मंच पर ही सैंडल फेंककर नाराज़गी जताई। और पढ़ें
विज्ञापन
10:32 PM, 24-Feb-2026

Bihar News: बिहार आ रहे हैं गृह मंत्री अमित शाह, करेंगे हाई-लेवल मीटिंग; सीमा पर लगी सुरक्षा का भी लेंगे जायजा

Bihar : पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव से पहले फील्डिंग शुरू कर दी गई है। हालांकि चुनाव बंगाल में जरुर है, लेकिन जायजा बिहार और बंगाल से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों का लिया जाना शुरू हो गया है। गृह मंत्री अमित शाह बिहार आ रहे हैं। और पढ़ें
09:57 PM, 24-Feb-2026

Bihar News: तेज रफ्तार बस ने मचाया कहर, पिकअप और ई-रिक्शा को रौंदा, चार की दर्दनाक

नवगछिया के एनएच-31 पर तेज रफ्तार बस ने पिकअप और ई-रिक्शा को टक्कर मारी, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह घायल हुए।स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा और एनएच-31 पर सुरक्षा मानकों की उपेक्षा पर आक्रोशित हैं। और पढ़ें
09:52 PM, 24-Feb-2026

Bihar News: 20 रुपये की रंगदारी पर हुई गोलीबारी, चारों को 10-10 साल की सजा और 30 हजार रुपये का अर्थदंड

मुंगेर के कासिम बाजार में 20 रुपये के विवाद में चार आरोपियों ने फायरिंग की थी, जिसमें सिंटू कुमार और उनके पिता घायल हुए थे। न्यायालय ने सभी चार आरोपियों को 10-10 साल का कठोर कारावास और आर्म्स एक्ट के तहत 3-3 साल की अतिरिक्त सजा सुनाई। और पढ़ें
09:47 PM, 24-Feb-2026

Bihar News: एलआईसी कर्मी की बाइक पलटने से मौत, परिजन और लोग सड़क पर उतरे

रोहतास जिले में सासाराम के मंडल कारा के पास बाइक पलटने से एलआईसी कर्मी राजेश कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे। डीएसपी के आश्वासन पर लोगों को हटाया गया और यातायात बहाल किया गया। मृतक के पीछे पत्नी और तीन बच्चे हैं। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:29 PM, 24-Feb-2026

Bihar News: दोस्तों के विवाद में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल, डीएमसीएच में जारी इलाज

दरभंगा के अलीनगर मोहल्ले में दोस्तों के विवाद के दौरान गौरव चौधरी नामक युवक को पेट में गोली लगी। उसे गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली किसने चलाई। और पढ़ें
08:28 PM, 24-Feb-2026

BPSC Special School Teacher: बीपीएससी स्पेशल स्कूल टीचर की उत्तर कुंजी जारी; कल से दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

BPSC Special School Teacher Answer Key: बीपीएससी ने स्पेशल स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार 25 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
  और पढ़ें
07:56 PM, 24-Feb-2026

Bihar: देवेश चंद्र ठाकुर बने भारत-ईरान संसदीय मैत्री समूह के अध्यक्ष, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर को भारतीय संसद के भारत-ईरान संसदीय मैत्री समूह का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस समूह में सांसद भारत और ईरान के बीच संवाद और सहयोग को मजबूत करने का काम करेंगे। और पढ़ें
07:50 PM, 24-Feb-2026

Bihar: लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा, पटरी पर लोहे का रॉड रखकर ट्रेन पलटाने की साजिश, दो गिरफ्तार

दरभंगा के झंझारपुर–निर्मली रेलखंड पर दरभंगा से फारबिसगंज जा रही मेमू ट्रेन को डिरेल करने की बड़ी साजिश नाकाम हो गई। तमुरिया स्टेशन के पास रेलवे पटरी पर करीब 3 किलोमीटर लंबा लोहे का रॉड रख दिया गया था। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed