फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JP Nadda LIVE : नड्डा ने लालू को भागलपुर में मीसा और मटन की याद दिलाई, खगड़िया में घोटालों पर किया हमला

Wed, 24 Apr 2024 03:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना / भागलपुर / खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना / भागलपुर / खगड़िया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 24 Apr 2024 03:55 PM IST
खास बातें

Bihar : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। बुधवार शाम इन पांच सीटों- भागलपुर, बांका, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में चुनाव प्रचार थम जाएगा। बिहार में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की तीन जनसभाएं हैं।

विज्ञापन
Bihar : election campaign bhagalpur amit shah, pappu yadav purnea, banka, kishanganj, katihar bihar election
जे पी नड्डा पहुंचे बिहार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

लाइव अपडेट

03:24 PM, 24-Apr-2024
जेपी नड्डा ने विकास के साथ मटन की भी की बात 
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लालू प्रसाद यादव को उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती के नामकरण की बात याद दिलाई। उन्होंने कहा कि जेपी आंदोलन के समय कांग्रेस ने लालू प्रसाद को जेल भेजा था। उसी समय उन्हें बेटी हुई तो मीसा कानून को याद करते हुए अपनी बेटी का नाम रखा। अब वह उन्हें जेल भेजने वालों को ही मटन बनाना सिखा रहे हैं। वह भी सावन में। बिहार में भागलपुर के सैंडिंस कंपाउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा नड्डा कि यह इंडी अलायंस असल में दो बातों के लिए गठबंधन है- पहला परिवार और दूसरा भ्रष्टाचारियों को बचाने का गठबंधन। सब भ्रष्टाचारी पार्टियां हैं। कल विरोधी थे। आज गले मिल रहे हैं। क्योंकि, सब भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

नड्डा बोले- जाति की बात करने वाले भी विकास की चर्चा को मजबूर हुए
 नड्डा ने कहा- "मैंने वह भारत और वो भागलपुर भी देखा है। आप भी देख रहे हैं। इन 10 वर्षों में देश में बड़ा परिवर्तन आया है। लोग कहते थे कि देश में कुछ नहीं बदलेगा। सारे नेता बेईमान हैं। सब बराबर हैं। किसी के आने से कुछ नहीं होगा। और आज देखिए! ये बदलता भारत है। आज भागलपुर की सड़कें बदल गई हैं। पहले पता ही नहीं चलता था कि सड़क में गड्डे हैं या गड्डे में सड़क। यह अंतर हमारे आने से ही आया है। उन्होंने आगे कहा कि पहले जाति की राजनीति होती थी, आज वैसे लोग भी विकास की बात कर रहे हैं।"

10 करोड़ 74 लाख परिवारों को इलाज के लिए हर साल पांच लाख दे रहे
खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के गोगरी जमालपुर में जनता को संबोधित करते हुए नड्डा ने मेड इन इंडिया से लेकर आयुष्मान भारत तक की बात की और फिर अंत में भ्रष्टाचार को लेकर लालू प्रसाद यादव से लेकर सोनिया गांधी तक की चर्चा की। नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के राज में भारत चहुंओर तरक्की कर रहा है। दुनिया में सबसे सबसे सस्ती और कारगर दवाई भारत बना रहा है। गाड़ियां बनाने में जापान को पीछे कर हम तीसरे नंबर पर आ गए हैं। 10 साल पहले हर मोबाइल पर लिखा था मेड इन चीन, कोरिया या जापान लिखा होता था और अब मेड इन इंडिया लिखा मिलता है। उन्होंने आयुष्मान भारत से पहले की स्थिति की याद दिलाते हुए कहा कि वह जमाना मोदीजी के कारण बदल गया, जब हम मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर किसी मरीज के लिए अनुदान की कृपा करने का पत्र लिखते थे। यह घर-घर की कहानी थी। गांव-गांव की कहानी थी। मोदीजी ने 10 करोड़ 74 लाख परिवार, यानी 55 करोड़ गरीब लोगों के लिए हर साल पांच लाख रुपये इलाज के लिए आयुष्मान भारत कार्ड के जरिए दिए हैं।

राजेश वर्मा को जिताइए, भ्रष्टाचारियों को भगाइए 
नड्डा ने कहा कि खगड़िया लोकसभा क्षेत्र से राजेश वर्मा को संसद भेजिए। इस बार हम 70 साल के ऊपर के सभी देशवासियों को आयुष्मान भारत में जोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे सभी लोगों को हर साल पांच लाख रुपये इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड में दिया जाएगा। जिनके बारे में किसी ने नहीं सोचा, उस किन्नर समाज को मोदीजी ने आयुष्मान भारत से जोड़कर मानवता की सेवा की है। उन्होंने खगड़िया में रेलवे की परियोजनाओं से लेकर मेगा फूड पार्क तक की बात की और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम की भी प्रशंसा की। अपने संबोधन के अंत में नड्डा ने इंडी एलायंस के नेताओं का नाम लेकर उनके घोटालों का जिक्र करते हुए जनसमूह से ही पूछा कि वह उन्हें चुनना चाहेंगे?
01:09 PM, 24-Apr-2024
आग लगने से दो दर्जन से अधिक घर जलकर राख
मुजफ्फरपुर में भीषण आग लगने से दो दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गये। आग लगने के बाद मौके पर मची अफरातफरी की स्थिति। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना स्थानीय पुलिस और अग्निशमन की टीम को दी। सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह घटना रामपुर हरि थाना क्षेत्र के परमजीवर गांव का है।
विज्ञापन
11:40 AM, 24-Apr-2024
बहुचर्चित ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड में हुलास पांडेय सहित 8 लोगों को कोर्ट से मिली राहत
बिहार के बहुचर्चित ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड में हुलास पांडेय सहित 8 लोगों को कोर्ट ने राहत दिया है। इस मामले में आरा की एमपी एमएलए की विशेष अदालत ने सीबीआई की चार्जशीट को खारिज कर दिया है। बहुचर्चित ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड के 10 साल बाद 16 दिसंबर 2023 को सीबीआई ने आरा सिविल कोर्ट में चार्जशीट दायर किया था, जिसमें सीबीआई ने हुलास पांडेय सहित 8 लोगों को आरोपी बनाया था। हुलास पांडेय को नामजद अभियुक्त बनाए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी काफी तेज हो गई थी। लेकिन अब हुलास पांडेय सहित 8 लोगों को कोर्ट के फैसले से राहत मिली है।
10:14 AM, 24-Apr-2024
भागलपुर और खगड़िया में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
भागलपुर संसदीय क्षेत्र में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है, जिसको लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज भागलपुर पहुंच रहे हैं। जेपी नड्डा लगभग 11 बजे सैंडिस कंपाउंड मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह भागलपुर में एनडीए प्रत्याशी अजय मंडल के समर्थन में लोगों से वोट करने की अपील करेंगे। इसको लेकर सैंडिस कंपाउंड मैदान में पंडाल बनाये गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम को लेकर पार्टी और प्रशासनिक स्तर से तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खगड़िया भी जाएंगे। नड्डा के साथ खगड़िया में लोजपा (रा) के अध्यक्ष चिराग पासवान, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा आदि भी रहेंगे।
09:54 AM, 24-Apr-2024
कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद आज करेंगे रोड शो
भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम चुके निवर्तमान सांसद अजय निषाद का आज मुजफ्फरपुर में रोड शो किया जायेगा। अजय निषाद मुजफ्फरपुर लोक सभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए गए हैं। यह रोड शो 40 KM का है। अजय निषाद मुजफ्फरपुर वैशाली बॉर्डर के फाकुली से शहर तक रोड शो करेंगे।इस कार्यक्रम के तहत जगह जगह उनका स्वागत और सम्मान पर किया जाएगा। 
09:33 AM, 24-Apr-2024
मुजफ्फरपुर में फिर दिखा चमकी बुखार, एसकेएमसीएच अलर्ट 
एसकेएमसीएच में भर्ती एक बच्चे में चमकी बुखार (एईएस) की पुष्टि हुई है। बच्चा वैशाली का बताया जाता है। एसकेएमसीएच में यह मामला बढ़कर 7 हो गया है। चिकित्सकों का कहना है कि वैशाली जिले के 5 वर्ष के बच्चे में चमकी बुखार का कारण हाइपोग्लैसमिया बताया गया है। जिले में अब तक 3 मामले मुजफ्फरपुर के, 4 मामले सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली जिले के आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:26 AM, 24-Apr-2024

JP Nadda LIVE : नड्डा ने लालू को भागलपुर में मीसा और मटन की याद दिलाई, खगड़िया में घोटालों पर किया हमला

बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड के चार मौजूदा सांसदों और कांग्रेस के इकलौते एक सीटिंग सांसद वाले लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होना है। बुधवार को शाम जदयू के मौजूदा सांसदों वाले भागलपुर, बांका, पूर्णिया और कटिहार के साथ कांग्रेस की रही किशनगंज सीट पर चुनाव प्रचार थम जाएगा। इनमें से भागलपुर, बांका और कटिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन के बीच आमने-सामने का मुकाबला है। किशनगंज में असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी और पूर्णिया में निर्दलीय उतरे कांग्रेस नेता पप्पू यादव के कारण मुकाबला त्रिकोणात्मक है। ऐसी परिस्थितियों के बीच चुनाव प्रचार का समय खत्म होने से पहले सारे नेता अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को बिहार में तीन जनसभाएं करेंगे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed