फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2024: सबसे लंबे सूर्य ग्रहण में हीरे की अंगूठी सी आकृति, मैक्सिको-US-कनाडा में दिखा दुर्लभ नजारा

Tue, 09 Apr 2024 05:38 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 09 Apr 2024 05:38 AM IST
खास बातें

Surya Grahan 2024 Timing In India, Solar Eclipse Date, Sutak Kaal Time and Upay Live Updates In Hindi: साल का पहला सूर्य ग्रहण खत्म हो चुका है। यह सूर्य ग्रहण 50 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण था जो करीब 5 घंटे और 25 मिनट तक चला। 

विज्ञापन
Surya Grahan 8 April 2024 Time in India Sutak Kaal Ka Samay Solar Eclipse Effects on Rashi Daan Upay in Hindi
सूर्य ग्रहण के दौरान हीरे की अंगूठी जैसा नजारा - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब

लाइव अपडेट

01:47 AM, 09-Apr-2024
अमेरिका के इलिनोइस राज्य के कार्बनडेल से पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा गया।
01:44 AM, 09-Apr-2024

टेक्सास राज्य के डलास में भी दुर्लभ खगोलीय घटना देखी गई

अमेरिका के डलास में भी पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा गया। टेक्सास राज्य के डलास में भी दुर्लभ खगोलीय घटना देखी गई।
विज्ञापन
01:42 AM, 09-Apr-2024

अमेरिका के हॉल्टन शहर में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा गया

अमेरिका के हॉल्टन, मेन राज्य के हॉल्टन शहर में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा गया।
11:53 PM, 08-Apr-2024

मैक्सिको में सबसे पहले पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका और कनाडा में भी दिखेगा ऐसा नजारा

साल के पहले सूर्य ग्रहण को लेकर खगोल विज्ञान से जुड़े लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। मैक्सिको में सबसे पहले पूर्ण सूर्य ग्रहण देखे जाने की खबर है। अमेरिका और कनाडा में भी ऐसा नजारा दिखेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पूर्ण सूर्य ग्रहण दुर्लभ है। मैक्सिको के स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 11:07 बजे पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा दिखा, यानी सूर्य पूरी तरह ढक गया। इस कारण मैक्सिको का प्रशांत तट पूरी तरह से अंधेरे के आगोश में समा गया। दिन में रात जैसे मंजर का एहसास होने लगा।
गौरतलब है कि खगोलीय घटना सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य की रोशनी को पूरी तरह अवरुद्ध कर देता है। मैक्सिको के बाद कनाडा के अटलांटिक तट और अमेरिका में भी पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा। यह नजारा लाखों लोग देखेंगे।
10:22 PM, 08-Apr-2024

अचानक सूर्य को क्या हुआ? 

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सोलर मैक्सिमम का चरण पूर्वानुमान से एक साल पहले ही शुरू हो गया है, लेकिन जब तक पूरी तरह खत्म नहीं होता है, तब तक हम कुछ नहीं कहा जा सकता है। बीते दो महीनों से सौर गतिविधियां बहुत अधिक बढ़ी हुई थीं। सूर्य पर विशाल सनस्पॉट थे जिनसे लगातार एक्स श्रेणी की सौर लपटें निकल रही थीं। यह सबसे शक्तिशाली सौर विस्फोट होते हैं। 
09:15 PM, 08-Apr-2024

साल का सबसे लंबा सूर्यग्रहण शुरू हुआ

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण शुरू हो चुका है। पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग, कनाडा, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में यह पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:46 PM, 08-Apr-2024
सूर्य अपने 11 वर्षों के चक्र के चरम पर हैं। इसकी वजह से उसमें अधिक गतिविधि नजर आ रही है, लेकिन सूर्य ग्रहण से ठीक पहले वैज्ञानिकों ने अचानक से सूरज में शांति देखी है। इसके कारण वह हैरान हैं। सूर्य ग्रहण के दौरान एक समय ऐसा आता है, जब चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य को ढक लेता है, जिसे समग्रता कहा जाता है। इस दौरान सूर्य का प्रकाश धरती पर नहीं पड़ता है। 
08:01 PM, 08-Apr-2024
हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को बेहद महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। ज्योतिष गणना के मुताबिक, साल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगेगा।
07:48 PM, 08-Apr-2024
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और रोगियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि ग्रहण काल का दुष्प्रभाव सबसे अधिक पर इन लोगों पर ही पड़ता है। 
07:23 PM, 08-Apr-2024

किससे बना है सूर्य?

सूर्य एक तारा है, जिसका निर्माण गर्म गैसों से बना है। इसमें हाइड्रोजन, हीलियम, कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम और लौह जैसे तत्व शामिल हैं। तापमान अधिक होने की वजह से सूर्य सफेद चमकता है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed