Surya Grahan 2024: सबसे लंबे सूर्य ग्रहण में हीरे की अंगूठी सी आकृति, मैक्सिको-US-कनाडा में दिखा दुर्लभ नजारा
Surya Grahan 2024 Timing In India, Solar Eclipse Date, Sutak Kaal Time and Upay Live Updates In Hindi: साल का पहला सूर्य ग्रहण खत्म हो चुका है। यह सूर्य ग्रहण 50 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण था जो करीब 5 घंटे और 25 मिनट तक चला।
लाइव अपडेट
#WATCH | Illinois, US: Total Solar eclipse as seen from Carbondale of US' Illinois state.#TotalSolarEclipse2024
— ANI (@ANI) April 8, 2024
(Source: NASA) pic.twitter.com/LPMs6ZlVQA
टेक्सास राज्य के डलास में भी दुर्लभ खगोलीय घटना देखी गई
अमेरिका के डलास में भी पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा गया। टेक्सास राज्य के डलास में भी दुर्लभ खगोलीय घटना देखी गई।#WATCH | Dallas, US: Total Solar eclipse as seen from Dallas of US' Texas state.#TotalSolarEclipse2024
— ANI (@ANI) April 8, 2024
(Source: NASA) pic.twitter.com/oK7oEkWJjn
अमेरिका के हॉल्टन शहर में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा गया
अमेरिका के हॉल्टन, मेन राज्य के हॉल्टन शहर में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा गया।#WATCH | Houlton, Maine: Total Solar eclipse seen in Houlton city of US' Maine state. #TotalSolarEclipse2024
— ANI (@ANI) April 8, 2024
(Source: NASA) pic.twitter.com/Gd4eZRC9XH
मैक्सिको में सबसे पहले पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका और कनाडा में भी दिखेगा ऐसा नजारा
साल के पहले सूर्य ग्रहण को लेकर खगोल विज्ञान से जुड़े लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। मैक्सिको में सबसे पहले पूर्ण सूर्य ग्रहण देखे जाने की खबर है। अमेरिका और कनाडा में भी ऐसा नजारा दिखेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पूर्ण सूर्य ग्रहण दुर्लभ है। मैक्सिको के स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 11:07 बजे पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा दिखा, यानी सूर्य पूरी तरह ढक गया। इस कारण मैक्सिको का प्रशांत तट पूरी तरह से अंधेरे के आगोश में समा गया। दिन में रात जैसे मंजर का एहसास होने लगा।#WATCH | Total Solar Eclipse as seen from Mazatlan, Mexico. #TotalSolarEclipse2024
— ANI (@ANI) April 8, 2024
(Source: NASA) pic.twitter.com/9vwGoWWfv2
गौरतलब है कि खगोलीय घटना सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य की रोशनी को पूरी तरह अवरुद्ध कर देता है। मैक्सिको के बाद कनाडा के अटलांटिक तट और अमेरिका में भी पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा। यह नजारा लाखों लोग देखेंगे।
अचानक सूर्य को क्या हुआ?
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सोलर मैक्सिमम का चरण पूर्वानुमान से एक साल पहले ही शुरू हो गया है, लेकिन जब तक पूरी तरह खत्म नहीं होता है, तब तक हम कुछ नहीं कहा जा सकता है। बीते दो महीनों से सौर गतिविधियां बहुत अधिक बढ़ी हुई थीं। सूर्य पर विशाल सनस्पॉट थे जिनसे लगातार एक्स श्रेणी की सौर लपटें निकल रही थीं। यह सबसे शक्तिशाली सौर विस्फोट होते हैं।साल का सबसे लंबा सूर्यग्रहण शुरू हुआ
साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण शुरू हो चुका है। पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग, कनाडा, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में यह पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर आएगा।किससे बना है सूर्य?
सूर्य एक तारा है, जिसका निर्माण गर्म गैसों से बना है। इसमें हाइड्रोजन, हीलियम, कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम और लौह जैसे तत्व शामिल हैं। तापमान अधिक होने की वजह से सूर्य सफेद चमकता है।