Chandra Grahan 2024 : देखें साल के आखिरी चंद्र ग्रहण की तस्वीरें और अब अगला ग्रहण कब ?
Chandra Grahan in India 2024 Lunar Eclipse Date, Sutak Kaal Time, Upay In Hindi: साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण अब समाप्त हो गया है। यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण था। इस ग्रहण की शुरुआत आज सुबह 6 बजकर 12 मिनट से हुई और समापन 10 बजकर 17 मिनट पर हुआ। दुनिया के कई हिस्सों में चंद्र ग्रहण देखा गया।
लाइव अपडेट
Chandra Grahan 2024: अब कब लगेगा अगला चंद्र ग्रहण ?
साल 2024 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण अब समाप्त होगा है। अब अगला चंद्र ग्रहण 13 मार्च 2025 को लगेगा और यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।
आंशिक चंद्र ग्रहण...उत्तरी डेवोन, ब्रिटेन में
No storms about but we've got a partial Lunar Eclipse... small wins aye 🌙 taken with S21 Ultra in North Devon, UK
— UK Storm Seekers (@UKStormSeekers) September 18, 2024
Amazingly clear night for it though... clearest and brightest I've seen in years 😍#Space #SpaceX #moon #moonlight #LunarEclipse #DEVON #uk #England #photography pic.twitter.com/fBRmTDUDfG
पश्चिमी एशिया, उत्तर और दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखाई दिया।
#LunarEclipse The eclipse is visible in parts of western Asia, North and South America, Europe, Africa. Some magnificent click are here #JungKook #MoonFestival pic.twitter.com/2SJkz0rtdL
— Mohit Kumar Bajpai (@kumarmohit95) September 18, 2024
चंद्र ग्रहण जैसा कि न्यूयॉर्क में देखा गया
A hazy Harvest full moon partial eclipse as seen in NY. Time to reap what we’ve sown! #Eclipse #LUNAR #LunarEclipse #moon #HarvestFullMoon #HarvestMoon #fall #Autumn #photography pic.twitter.com/8eCGFwomqx
— Autorub Music Official (@autorub) September 18, 2024
दुनिया के कई हिस्सों में देखा चंद्र ग्रहण का खूबसूरत नजारा,देखें तस्वीरें
The 8% partial lunar eclipse from the UK. @MoonHourSocial #Lunareclipse #astronomy #Astrophotography @ThePhotoHour pic.twitter.com/aWX170Md2z
— Roger Hyman (@hyman_roger) September 18, 2024
चंद्र ग्रहण के बाद अगला ग्रहण कब ?
इस ग्रहण के बाद अब साल 2024 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्तूबर को लगेगा। यानी 15 दिनों के अंतराल पर फिर से ग्रहण देखने को मिलेगा। सूर्य ग्रहण 02 अक्तूबर को रात 09 बजकर 13 मिनट शुरू होगा।साल का आखिरी चंद्र ग्रहण और उपाय
- राहु के बीज मंत्र: “ॐ रां राहवे नमः” का जाप करें।
- चंद्रदेव को कुंडली में बली करने के लिए भगवान शिव और चंद्र देव के मंत्रों का जाप करें।
- चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान का लगातार स्मरण और माला से जाप करें।
- भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु सहस्रनाम सुनें
Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें
आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा और यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण है, इस वजह से इसका सूतक काल प्रभावी नहीं होगा। जब भी चंद्र ग्रहण लगता है और उसका सूतक काल अगर मान्य होता है उस दौरान कुछ कार्य करना वर्जित माना गया है।- चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन बनाना और खाना दोनों ही वर्जित होता है।
- ग्रहण के दौरान तुलसी के पौधे और देवी-देवताओं की मूर्तियों का छूना वर्जित होता है।
- चंद्र ग्रहण शुरू होने से पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। ऐसे में स्पर्श काल से लेकर मोक्ष काल तक शुभ कार्यो को करना वर्जित माना गया है।
- ग्रहण के दौरान मंदिर में पूजा करना वर्जित माना गया है।
- ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।