Chandra Grahan 2022 : साल का पहला चंद्र ग्रहण खत्म, अब 8 नवंबर को अगला चंद्र ग्रहण
{"_id":"6281a05f42461f31db06dba3","slug":"chandra-grahan-16-may-2022-live-updates-lunar-eclipse-timing-aaj-chandra-grahan-kitne-baje-lagega","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandra Grahan 2022 : साल का पहला चंद्र ग्रहण खत्म, अब 8 नवंबर को अगला चंद्र ग्रहण","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Mon, 16 May 2022 01:10 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 16 May 2022 01:10 PM IST
खास बातें
LIVE Lunar Eclipse 2022 (चंद्र ग्रहण) Updates - आज साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण शुरू हो चुका है। यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। दुनिया के कई हिस्सों में इस ग्रहण को देखा जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण 16 मई की सुबह 8 बजकर 58 मिनट से आरंभ हो गया है। भारत में इस चंद्र ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तब पृथ्वी का छाया चंद्रमा पर पड़ती तो इसे ही चंद्र ग्रहण कहते हैं।
विज्ञापन
चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 लाइव अपडेट: आज का चंद्र ग्रहण वृ्श्चिक राशि और विशाखा नक्षत्र में पड़ रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:31 PM, 16-May-2022
अगला चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को
साल का पहला चंद्र ग्रहण अब खत्म हो गया है। इसके बाद 25 अक्तूबर को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण पड़ेगा। जबकि दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को होगा।11:19 AM, 16-May-2022
ग्रहण खत्म होने पर जरूर करें यह काम
- ग्रहण समाप्त होने के बाद तुलसी के पौधे में समेत पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।- ग्रहण खत्म होने के बाद ही गर्भवती महिला को तुरंत स्नान करना चाहिए।
- ग्रहण के खत्म होने के बाद दान करने का विशेष महत्व होता है। इसमें तिल औरचने की दाल का दान अवश्य करें। ऐसा करने से जीवन की समस्याएं और संकटों से छुटकारा मिलता है।
- ग्रहण खत्म होने के बाद अपने आराध्य देव के दर्शन अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन
10:59 AM, 16-May-2022
वैशाख पूर्णिमा और चंद्रग्रहण के बाद जरूर जल और अन्न का दान
वैशाख पूर्णिमा के दिन अन्न,जल, दूध, फल, चावल,जूते और छाता दान करने से अक्षय पुण्यों की प्राप्ति होती है। गरीबों, साधु, महात्मा तथा ब्राह्मणों को भोजन करवाना चाहिए और उन्हें जरूरत की वस्तुएं दान करनी चाहिए।मान्यता है कि इस दिन जल से भरा कलश मंदिर में दान करने से तीर्थों के दर्शन करने के बराबर पुण्य मिलता है।10:41 AM, 16-May-2022
पूर्णिमा पर करें पीपल के वृक्ष की पूजा
शास्त्रों में उल्लेख है कि पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष में मां लक्ष्मी का वास होता है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर कुछ मीठा चढ़ाकर कच्चा दूध मिश्रित जल अर्पित करना चाहिए।10:23 AM, 16-May-2022
चंद्र ग्रहण और वैशाख पूर्णिमा के मौके पर करें ये उपाय
चंद्रदेव की पूजा
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय चन्द्रमा को कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर "ॐ स्रां स्रीं स्रौं स:चन्द्रमासे नम:" या " ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:" मंत्र का जप करते हुए अर्ध्य देना चाहिए। ऐसा करने से धीरे धीरे आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाती हैं। पति-पत्नी के जीवन में मधुरता के लिए पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी में से किसी को चंद्रमा को अर्घ्य अवश्य देना चाहिए,या दोनों को एक साथ दे सकते हैं।
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय चन्द्रमा को कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर "ॐ स्रां स्रीं स्रौं स:चन्द्रमासे नम:" या " ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:" मंत्र का जप करते हुए अर्ध्य देना चाहिए। ऐसा करने से धीरे धीरे आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाती हैं। पति-पत्नी के जीवन में मधुरता के लिए पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी में से किसी को चंद्रमा को अर्घ्य अवश्य देना चाहिए,या दोनों को एक साथ दे सकते हैं।
09:59 AM, 16-May-2022
चंद्र ग्रहण के दौरान इन मंत्रों का करें जाप
ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः।ॐ सों सोमाय नमः।
ॐ चं चंद्रमस्यै नम:
ॐ शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम:
ॐ ऐं क्लीं सौमाय नामाय नमः।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:24 AM, 16-May-2022
ये चार राशि वाले इन चीजों का करें दान
धनु राशि- इस चंद्र ग्रहण के बाद धनु राशि के जातक पुरोहितों का अन्न और कुछ पैसों का दान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।मकर राशि- आपके के लिए पूर्णिमा के बाद तिल का दान करना उचित रहेगा।
कुंभ राशि- चंद्र ग्रहण के बाद कुंभ राशि के जातक पशु-पक्षियों का पानी और दाना डालें।
मीन राशि- इस ग्रहण के बाद स्नान करें और अपने इष्टदेव की पूजा करने के बाद चीटिओं का आटा खिलाएं।
09:07 AM, 16-May-2022
राशि के अनुसार करें आज इन चीजों का करें दान
सिंह राशि- जिन जातकों की राशि सिंह है वे ग्रहण के बाद शक्कर का दान करें।कन्या राशि- आप वैशाख पूर्णिमा पर ग्रहण के बाद विशेष रूप के चावल का दान करें।
तुला राशि- आपके लिए इस चंद्र ग्रहण के बाद चांदी का दान करना शुभफल दायक रहेगा।
वृश्चिक राशि- मिठाई का दान करें।
08:56 AM, 16-May-2022
वैशाख पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण, राशि के अनुसार करें दान
हिंदू पंचांग के अनुसार आज वैशाख पूर्णिमा की तिथि और इसके बाद ज्येष्ठ माह प्रारंभ हो जाएगा। वैशाख पूर्णिमा पर ही साल का पहला चंद्र ग्रहण चल रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण के बाद गंगा स्नान और दान करने का विशेष महत्व होता है। ग्रहण के बाद दान करने से सभी तरह के बुरे प्रभाव खत्म हो जाते हैं।
मेष राशि- इस ग्रहण के बाद आपके लिए चावल का दान करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि- चंद्र ग्रहण की समाप्ति के फौरन बाद आप दूध और दही का दान करें।
मिथुन राशि - चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभावों से मुक्ति पाने के लिए ग्रहण के बाद स्नान करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।
कर्क राशि- ग्रहण के बाद गरीबों का भोजन कराएं और कुछ पैसे दान करें।
मेष राशि- इस ग्रहण के बाद आपके लिए चावल का दान करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि- चंद्र ग्रहण की समाप्ति के फौरन बाद आप दूध और दही का दान करें।
मिथुन राशि - चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभावों से मुक्ति पाने के लिए ग्रहण के बाद स्नान करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।
कर्क राशि- ग्रहण के बाद गरीबों का भोजन कराएं और कुछ पैसे दान करें।
08:33 AM, 16-May-2022
इस चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव (chandra grahan 2022 effect on rashi zodiac sign)
आज जो चंद्र ग्रहण लग रहा है वह वृश्चिक राशि में लगेगा। ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। कुछ पर शुभ तो कुछ के ऊपर इस ग्रहण का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। अगर जिन राशि के जातकों पर इस चंद्र ग्रहण के शुभ प्रभाव की बात करे तो मेष,सिंह,धनु,तुला और कुंभ राशि को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। करियर में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आपको अपनी कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। जो जातक नौकरी पेशा वाले हैं उनको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में किसी व्यक्ति विशेष से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। एक से अधिक स्रोतों से धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे।