{"_id":"67a4365ff303ee49bd011474","slug":"valentine-day-2025-practice-these-trending-couple-yoga-asanas-with-your-partner-2025-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Valentine Day 2025: प्यार और स्वास्थ्य का एक साथ रखें ख्याल, कपल करें इन योगासनों का अभ्यास","category":{"title":"Yoga and Health","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
Valentine Day 2025: प्यार और स्वास्थ्य का एक साथ रखें ख्याल, कपल करें इन योगासनों का अभ्यास
Thu, 13 Feb 2025 09:46 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 13 Feb 2025 09:46 PM IST
सार
यहां कई ऐसे योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जिसका अभ्यास कपल साथ में कर सकते हैं और रिश्ते के साथ ही शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को सुधार सकते हैं।
विज्ञापन
कपल के लिए योग
- फोटो : Instagram
विस्तार
Valentine Day 2025: वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। ये दिन कपल्स या प्रेम करने वालों के लिए किसी पर्व की तरह है। अगर आप भी अपने प्रिय की फिक्र करते हैं तो उनकी सेहत का भी ख्याल रखें। वैलेंटाइन डे के मौके पर डेट पर जाएं, पार्टी करें या अन्य किसी भी तरीके से ये दिन मनाएं लेकिन कुछ ऐसा भी करें जो आपके रिश्ते की सेहत के साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी प्रभावी हो। इसके लिए आप पार्टनर के लिए एक स्वस्थ रूटीन की योजना बना सकते हैं। पार्टनर का डाइट प्लान, स्वस्थ जीवनशैली के लिए उन्हें प्रोत्साहित कर सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं अगर आप साथ रहते हैं या सुबह के वक्त साथ बिताते हैं तो योगाभ्यास को भी जीवनशैली में शामिल कर सकते हैं। यहां कई ऐसे योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जिसका अभ्यास कपल साथ में कर सकते हैं और रिश्ते के साथ ही शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को सुधार सकते हैं।
विज्ञापन
नौकासन
लोग अपने पार्टनर के साथ नौकासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन से आप हैमस्ट्रिंग्स को स्ट्रैच कर सकते हैं। अभ्यास के लिए एक-दूसरे के सामने मुंह करके बैठें। दोनों के बीच तीन फीट दूरी बनाए रखें। पैरों के बाहर से हाथों को निकालकर एक दूसरे के हाथों को पकड़ें। अब दोनों पैरों को उठाएं और एक दूसरे के पैरों के तलवों को मिलाइए। संतुलन बनाते हुए अपने पैरों को स्ट्रेच करने की कोशिश करें।
विज्ञापन
बालासन और अधोमुख श्वानासन
ये दोनों योग फूड बाॅडी स्ट्रेच आसन हैं। अपने पार्टनर के साथ करने से आप खिंचाव को गहरा करने में एक दूसरे की मदद कर सकते हैं। इस आसन के अभ्यास के लिए शिशु की भांति अपने घुटने मोड़कर आगे की ओर हाथ फैलाकर झुकें। बालासन की मुद्रा में आने के बाद साथी को सामने खड़ा करके अपने दोनों हाथों से उनके घुटनों को पकड़ लें। खड़ा हुआ साथी आगे की ओर झुककर पार्टनर को कमर के पास पकड़े। इस मुद्रा के दौरान 5-6 गहरी सांस लेते हुए रिलैक्स हो जाएं।
----------------------
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।