फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   these tips will help you to stay fit

आजमाएंगे ये हेल्थ टिप्स तो नहीं पड़ेंगे बीमार

Wed, 01 Mar 2017 03:08 PM IST
आजमाएंगे ये हेल्थ टिप्स तो नहीं पड़ेंगे बीमार
आजमाएंगे ये हेल्थ टिप्स तो नहीं पड़ेंगे बीमार Updated Wed, 01 Mar 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
these tips will help you to stay fit
हेल्थ

रोजमर्रा की जिंदगी में आजकल लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपनी सेहत को ही नजर अंदाज कर रहे हैं। ऐसे में कई छोटी-बड़ी बीमारियां उन्हें अपना शिकार बना रही हैं। स्वास्थ्य बने रहने के लिए आपको कुछ हेल्थ टिप्स जरूर आजमाने चाहिए। आइए जानते हैं कुछ जरूरी हेल्थ टिप्स के बारे में।

विज्ञापन


ब्लड प्रेशर के लिए

अगर हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो चुकंदर का जूस आपके लिए रामबाण है। रोजाना दो गिलास चुकंदर के जूस का सेवन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होता है। लेकिन इसके अधिक सेवन से दूर रहें। वहीं लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए छाछ का सेवन लाभकारी माना गया है। छाछ में नमक, भुना जीरा और हींग डालकर पीने से आराम मिलेगा।

विज्ञापन

पैरों में हो दर्द तो ये नुस्खा आजमाएं

these tips will help you to stay fit
हेल्थ

पैरों में दर्द के लिए

पैरों के दर्द का इलाज करने के लिए पुदीने, रोजमेरी और यूकेलिप्टस के तेल की कुछ बूंदें और थोड़ा नमक गुनगुने पानी में डाल लें। करीब 15 से 20 मिनट तक इस पानी में पैर डुबोकर रखें। इससे पैरों में रक्त संचार अच्छे से होता है और पैरों के दर्द से राहत मिलती है।


डिप्रेशन के लिए

आयुर्वेद के अनुसार, तुलसी की पत्तियां मानसिक तनाव कम करने के लिए सहायक होती हैं। इसमें कुछ ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कोर्टिसोल नामक स्ट्रेस हार्मोन के स्तर को सामान्य बनाते हैं। रोज सुबह-शाम तुलसी की 6-7 पत्तियों के सेवन से नकारात्मक प्रभाव कम होता है।

त्वचा को रोगों से यूं पाएं छुटकारा

these tips will help you to stay fit
हेल्थ

त्वचा के लिए

गुनगुने पानी में नीम की कुछ पत्तियां, देसी गुलाब की पंखुड़ियां और नींबू या संतरे के छिलकों को डाल दें। अब 20 मिनट बाद इस पानी से स्नान करें। इससे त्वचा के कई रोगों से मुक्ति मिलती है।

लकवा के लिए

लकवा ग्रस्त व्यक्ति को पांच लहसुन की कलियां पीसकर इसमें दो चम्मच शहद मिलाकर दें। करीब डेढ़ से दो महीने में ही पीड़ित में आपको सुधार नजर आने लगेगा। आप चाहें तो लहसुन को दूध में मिलाकर भी पी सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed