आजमाएंगे ये हेल्थ टिप्स तो नहीं पड़ेंगे बीमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजमर्रा की जिंदगी में आजकल लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपनी सेहत को ही नजर अंदाज कर रहे हैं। ऐसे में कई छोटी-बड़ी बीमारियां उन्हें अपना शिकार बना रही हैं। स्वास्थ्य बने रहने के लिए आपको कुछ हेल्थ टिप्स जरूर आजमाने चाहिए। आइए जानते हैं कुछ जरूरी हेल्थ टिप्स के बारे में।
ब्लड प्रेशर के लिए
अगर हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो चुकंदर का जूस आपके लिए रामबाण है। रोजाना दो गिलास चुकंदर के जूस का सेवन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होता है। लेकिन इसके अधिक सेवन से दूर रहें। वहीं लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए छाछ का सेवन लाभकारी माना गया है। छाछ में नमक, भुना जीरा और हींग डालकर पीने से आराम मिलेगा।
पैरों में हो दर्द तो ये नुस्खा आजमाएं
पैरों में दर्द के लिए
पैरों के दर्द का इलाज करने के लिए पुदीने, रोजमेरी और यूकेलिप्टस के तेल की कुछ बूंदें और थोड़ा नमक गुनगुने पानी में डाल लें। करीब 15 से 20 मिनट तक इस पानी में पैर डुबोकर रखें। इससे पैरों में रक्त संचार अच्छे से होता है और पैरों के दर्द से राहत मिलती है।
डिप्रेशन के लिए
आयुर्वेद के अनुसार, तुलसी की पत्तियां मानसिक तनाव कम करने के लिए सहायक होती हैं। इसमें कुछ ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कोर्टिसोल नामक स्ट्रेस हार्मोन के स्तर को सामान्य बनाते हैं। रोज सुबह-शाम तुलसी की 6-7 पत्तियों के सेवन से नकारात्मक प्रभाव कम होता है।
त्वचा को रोगों से यूं पाएं छुटकारा
त्वचा के लिए
गुनगुने पानी में नीम की कुछ पत्तियां, देसी गुलाब की पंखुड़ियां और नींबू या संतरे के छिलकों को डाल दें। अब 20 मिनट बाद इस पानी से स्नान करें। इससे त्वचा के कई रोगों से मुक्ति मिलती है।
लकवा के लिए
लकवा ग्रस्त व्यक्ति को पांच लहसुन की कलियां पीसकर इसमें दो चम्मच शहद मिलाकर दें। करीब डेढ़ से दो महीने में ही पीड़ित में आपको सुधार नजर आने लगेगा। आप चाहें तो लहसुन को दूध में मिलाकर भी पी सकते हैं।