{"_id":"58b7f6014f1c1b0574831e6c","slug":"one-should-not-ignore-these-symptons","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े टाइट हो रहे हों तो मोटापा समझ कर इग्नोर न करें, हो सकती है ये बीमारी","category":{"title":"Yoga and Health ","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
कपड़े टाइट हो रहे हों तो मोटापा समझ कर इग्नोर न करें, हो सकती है ये बीमारी
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
Updated Thu, 02 Mar 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर हम छोटे-छोटे दर्द और समस्याओं को अनदेखा कर देते हैं लेकिन शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये दर्द ही आगे चलकर कई घातक बीमारियों का रूप ले लेते हैं। आइए जानते हैं इसके लिए आपको किन-किन लक्षणों को पहचानने की जरूरत है।
विज्ञापन
- अगर आपको कुछ खाने या पीने में दिक्कत हो रही हो तो ये खतरे की घंटी हो सकती है। कई बार पानी तक गले से नीचे नहीं उतर पाता। अगर आपको कभी भी अपने अंदर ये लक्षण दिखे तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। ये एक तरह का कैंसर हो सकता है जो गले से लेकर पेट में जाता है।
विज्ञापन
- अगर अक्सर ही गैस की समस्या रहती है तो डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए। इसके अलावा गैस पास करते समय अगर बदबू आती है तो भी आपको सचेत होने की जरूरत है क्योंकि ऐसा आंतों में होने वाले इंफेक्शन की वजह से हो सकता है।
विज्ञापन
- अगर अचानक ही आपको कपड़े टाइट आने लगे तो जरूर नहीं कि इसका मतलब वजन बढ़ना हो। इसका मुख्य कारण पेट में बनने वाली गैस या सूजन हो सकती है। इसलिए इसे अनदेखा ना करें और समय रहते डॉक्टर को दिखाएं।
- अगर बिना कोशिश के ही वजन कम हो रहा हो तो आपको डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए। इसकी एक वजह पेट या फेफड़ों में होने वाला कैंसर हो सकता है। इसमें भूख कम हो जाती है।