फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   coronavirus Art of Living 10 day online campaign to learn better breathing methods and boost immunity

फेफड़ों की क्षमता और इम्यूनिटी बढ़ाएं, आर्ट ऑफ लिविंग के ऑनलाइन अभियान का उठाएं लाभ

Fri, 30 Apr 2021 06:52 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 30 Apr 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
coronavirus Art of Living 10 day online campaign to learn better breathing methods and boost immunity
श्री श्री रविशंकर - फोटो : Twitter/@aolravinaik

देशभर में कोरोना महामारी का कहर देखने को मिल रहा है। हर दिन लाखों लोग इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हो रहे हैं और हजारों लोगों की रोजाना मौत हो रही है। ऐसे में यह जरूरी है कि लोग खुद का बचाव करें, घर में रहें और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता ंयानी इम्यूनिटी को बढ़ाने के बारे में सोचें, ताकि वायरस को मात दिया जा सके। 

विज्ञापन


इसी को लेकर आर्ट ऑफ लिविंग 30 अप्रैल से एक 10-दिवसीय आभासी अभियान का नेतृत्व करेगा, जिसमें फेफड़ों की क्षमता में सुधार करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए श्वास लेने की विशिष्ट तकनीक पर एक सत्र शामिल होगा और गुरुदेव श्री श्री रविशंकर द्वारा निर्देशित ध्यान भी कराया जाएगा। 
विज्ञापन


यह अभियान शाम 7.30 बजे से 8.15 बजे तक चलेगा। कोविड-19 की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है, इसलिए इन सत्रों का उद्देश्य अति भय, दुख और अनिश्चितता के इस दौर में जरूरी आध्यात्मिक और भावनात्मक विश्रांति प्रदान करना है, जिसमें कई लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल दुनियाभर में लाखों लोगों को गुरुदेव के साथ 'ओपन अप इन  लॉकडाउन' ध्यान से लाभ हुआ। इस साल गुरुदेव ने श्वास लेने की विधि और ध्यान का एक विशेष सेट एक साथ रखा है, जो फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाने, रोग प्रतिरक्षा में सुधार करने और मन को गहरा विश्राम प्रदान करने में सहायता करेगा। 

गुरुदेव श्री श्री रविशंकर कहते हैं, 'इस चुनौतीपूर्ण समय में हम सभी वीर बनें और अपनी शक्ति और विश्वास को बनाए रखें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed