एड़ियों में दर्द होने पर प्रतिदिन करें इन आसनों का अभ्यास, पहुंचेगा लाभ
एड़ी का दर्द बहुत पीड़ादयी होता है। दवा लेने पर ये चला जाता है लेकिन समय के साथ ये फिर लौट आता है। इसे जड़ से मिटाने के लिए योगाभ्यास बहुत फायदेमंद साबित होता है।
विस्तार
कई लोगों को एड़ियों में दर्द बना ही रहता है जिसके लिए वे दवाइयों का सेवन भी करते हैं लेकिन दर्द में ज्यादा राहत नहीं मिलती है। अधिकतर यह समस्या उन लोगों के साथ होती है जिन का वजन बहुत अधिक बढ़ा हुआ हो। एड़ियों के दर्द को योगासन करके आसानी से दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं किन आसनों को करने से एड़ी के दर्द में राहत मिलती है।
उष्ट्रासन
उष्ट्रासन करने पर शरीर की मुद्रा किसी ऊंट के समान दिखाई देती है इसलिए इसे उष्ट्रासन कहा गया है। इसे करने के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं, अब घुटनों के ऊपर ही खड़े हो जाएं और शरीर को पीछे की ओर ले जाते हुए दोनों हाथों से एड़ियों को छू लें। पेट को आगे की ओर खींचकर लंबी-गहरी श्वासों का अभ्यास जारी रखें।
गोमुखासन
सबसे पहले जमीन पर बैठें। अब दाईं पैर को घुटने की ओर से मोड़कर बाईं और ले जाएं और इसके ऊपर से बाईं पैर को भी इसी प्रक्रिया को दोहराते हुए रखें। बाईं हाथ को उठाते हुए कोहनी से मोड़कर पीछे लें और दाईं हाथ को कमर के यहां से पीछे ले जाते हुए बाईं हाथ को पकड़ने का प्रयास करें। 20-30 सेकंड तक इसी अवस्था में रहें।
बालासन
बालासन करने के लिए घुटनों पर बैठें और हाथों को ऊपर ले जाते हुए जमीन पर झुकें। सिर को जमीन पर टेक दें और हथेलियों को भी जमीन की तरफ ही रखें। इस अवस्था में लंबी-गहरी सांस लें। इसे करने से भी एड़ी के दर्द की समस्या से आपको राहत मिल जाएगी। इसका अभ्यास प्रतिदिन करें।