फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   advantages of trikonasana in hindi

वक्षों को स्वस्थ रखने के लिए महिलाएं प्रतिदिन करें इस आसन का अभ्यास

Fri, 30 Apr 2021 08:25 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 30 Apr 2021 08:25 AM IST
विज्ञापन
advantages of trikonasana in hindi
yoga - फोटो : pixa

त्रिकोणासन करने पर शरीर की मुद्रा त्रिकोण के समान दिखाई देती है इसलिए इस आसन का यह नामाकरण किया गया। त्रिकोणासन महिलाओं के लिए बहुत आवश्यक और लाभकारी आसन है। बढ़ती लड़कियों को इस आसन का अभ्यास जरूर करना चाहिए इससे उन्हें कई सारे फायदे पहुंचते हैं। अन्य लोगों के लिए भी त्रिकोणासन करना बहुत फायदेमंद है, इससे कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं त्रिकोणासन करने का सही तरीका एवं इससे होने वाले लाभ। 

विज्ञापन

त्रिकोणासन करने का तरीका
सीधे खड़े होकर अपने पैरों के बीच थोड़ी दूरी बना लें। सुनिश्चित करें की आपके पंजे जमीन को दबा रहे हों और शरीर का भार दोनों पैरों पर समान रूप से हो। इसके बाद अपनी बांहों को शरीर से दूर कंधे तक फैलाएं। सांस को अंदर लेते हुए दाएं हाथ को ऊपर उठाकर कान से चिपका लें। अब बाएं पैर को बाहर की ओर मोड़ लें। अब सांस को बाहर छोड़ते हुए कमर से बाईं ओर झुकें। झुकते समय अपने घुटने न मोड़ें और दायां हाथ कान से सटाकर ही रखें। अब अपने दाएं हाथ को जमीन के समानांतर लाने का प्रयास करें और अपने बाएं हाथ से बाएं टखने को छूने की कोशिश करें। इस मुद्रा में 20 से 30 सेकंड तक रहें। 

विज्ञापन

लाभ-

-त्रिकोणासन के नियमित अभ्यास से पाचनतंत्र सुधरता है। 

-महिलाएं यदि इसका सही तरीके से अभ्यास करती हैं तो उनके वक्ष स्वस्थ रहते हैं।

-तनाव और अवसाद से छुटकारा पाने में भी त्रिकोणासन बहुत प्रभावशाली है। 

-कमर दर्द को दूर करने के लिए भी इस आसन को किया जाता है। 

- हाथ, पैर और घुटनों को मजबूत करने के लिए भी इस आसन का अभ्यास किया जाता है। 

सावधानियां-
यदि आपको माइग्रेन की समस्या है तो इस आसन को न करें। डायरिया में भी त्रिकोणासन करना सही नहीं होता है। उच्च या निम्न रक्तचाप के दौरान योग प्रशिक्षक की सलाह के बिना इस आसन का अभ्यास न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed